बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद मुहावरे का अर्थ

बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद मुहावरे का अर्थ (Bandar Kya Jaane Adrak Ka Swad Muhavare ka Arth) होता है, जब किसी अज्ञानी/मुर्ख व्यक्ति को कोई गुणवान वस्तु दे दी जाती है या उसे प्राप्त हो जाती है, तो वह वस्तु या उस व्यक्ति की गुण को वह नहीं समझ पाता। इस ब्लॉग में आप बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद मुहावरे का अर्थ क्या है?

बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद मुहावरे का अर्थ (Bandar Kya Jaane Adrak Ka Swad Muhavare ka Arth) होता है- अज्ञानी व्यक्ति गुणवान वस्तु की कदर नहीं जानता, मूर्ख अच्छी वस्तु की कद्र नहीं करता आदि।

बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद पर व्याख्या

रवि और वीर बहुत अच्छे मित्र थे, किन्हीं कारणों की वजह से उन रवि ने लड़ाई कर ली और वीर से अपनी गलती के लिए माफ़ी भी नहीं मांगी उसने एक अच्छे दोस्त को खो दिया। उससे अपनी दोस्ती की कदर नहीं थी, जिसे कह सकते हैं बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद। 

बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • कल मोहित की माँ ने बहुत स्वादिष्ट काजू की मिठाई बनाई, लेकिन उसके दोस्त को वह पसंद नहीं आई, मोहित ने उनसे कहा बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद। 
  • नेहा कभी शिमला ‌‌‌नहीं गई और वहां दुबारा न जाने की बात सबसे कह रही थी, तभी नीरज ने उससे कहा बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद। 
  • जो काम को करता है उसको ही कार्य की अहमियत पता होती है, नहीं तो बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद।
  • रवि ने कभी भी आगरा के पेठे नहीं खाएं है और उनके स्वाद को बेकार बता रहा है। यह तो यही बात हुई कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद।

उम्मीद है, बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद मुहावरे का अर्थ (Bandar Kya Jaane Adrak Ka Swad Muhavare ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*