अयादि संधि : परिभाषा, प्रकार, नियम और उदाहरण

1 minute read
अयादि संधि

संधि, हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। इसका शाब्दिक अर्थ है- मेल। यानी दो वर्णों के परस्पर मेल से जो परिवर्तन होता है, उसे संधि कहा जाता है। संधि में पहले शब्द के अंतिम वर्ण या ध्वनि और दूसरे शब्द के प्रथम वर्ण या ध्वनि का मेल होने पर एक अलग स्वर बनता है। इसी प्रकार इस लेख में हम आपको अयादि संधि के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिसमें आपको इसकी परिभाषा , नियम, प्रकार और उदाहरण बताये जाएंगे।

जैसे-

  • हिम + आलय = हिमालय
  • विद्या + आलय = विद्यालय
  • सत् + आनन्द = सदानन्द

हिमालय दो शब्द हिम और आलय से मिलकर बना है। पहला शब्द हिम का अंतिम वर्ण ‘म‘ है और ‘म‘ वर्ण (म् + अ) से मिलकर बना है इसलिए हिम का अंतिम वर्ण ‘अ‘ है दूसरा शब्द (आलय) का पहला वर्ण ‘आ‘ है । जब अ + आ मिलता तो ‘आ‘ बनता है और ‘आ‘ की मात्रा लगती है इसलिए हिम्(अ) + (आ)लय = हिमालय

अयादि संधि क्या है?

यदि ए, ऐ, ओ और औ के बाद भिन्न स्वर आये तो ‘ए’ का अय ‘ऐ’ का आय, ‘ओ’ का अव और ‘औ’ का आव हो जाता है। अय, आय, अव और आव के य और व आगे वाले भिन्न स्वर से मिल जाते है |

  • जब ए,ऐ,ओ,औ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ” ए- अय “, ” ऐ- आय”, “ओ- अव ” , “औ- आव”  में हो जाता है।
  • य, वह से पहले व्यंजन पर अ,आ की मात्रा हो तो वह अयादि संधि हो सकती है परंतु अगर कोई विच्छेद ना निकलता हो तो के + बाद आने वाले भाग को वैसा ही लिखना होगा अयादि संधि कहलाता है।

अयादि संधि में (ए + अ =अय ) के उदाहरण

अयादि संधि में (ए + अ =अय ) के उदाहरण आप नीचे दी गयी तालिका में देखे सकते हैं:-

जे + अ जय 
शे + अन शयन 
चे + अन चयन 
विले + अ विलय 
प्रले + अ प्रलय 

अयादि संधि में (ऐ + अ = आय ) के उदाहरण

अयादि संधि में (ऐ + अ = आय ) के उदाहरण आप नीचे दी गयी तालिका में देखे सकते हैं:-

गै + अक गायक 
नै + अक नायक 
गै + अन गायन 
विनै + अक विनायक 
विधै + अक विधायक 

अयादि संधि में (ए+ इ =अयि ) के उदाहरण

अयादि संधि में (ए+ इ =अयि ) के उदाहरण आप नीचे देखे सकते हैं:-

विजे + इनि = विजयिनी

अयादि संधि में (ए+ ई =अयी ) के उदाहरण

अयादि संधि में (ए+ ई =अयी ) के उदाहरण आप नीचे देखे सकते हैं:-

विजे + ई = विजयी

अयादि संधि में (ऐ + इ = आयि ) के उदाहरण

अयादि संधि में (ऐ + इ = आयि) के उदाहरण आप नीचे दी गयी तालिका में देखे सकते हैं:-

गै + इका गायिका 
नै + इका  नायिका 
दै + इनि दायिनी 
दै + इका दायिका  
विधै + इका विधायिका  

अयादि संधि में (ओ + अ =अव ) के उदाहरण

अयादि संधि में (ओ + अ =अव ) के उदाहरण आप नीचे दी गयी तालिका में देखे सकते हैं:-

भो + अन भवन  
हो + अन  हवन  
पो + अन पवन 
शो + अ शव   
भो + अति भवति   

अयादि संधि में (औ + अ =आव ) के उदाहरण

अयादि संधि में (औ + अ =आव ) के उदाहरण आप नीचे दी गयी तालिका में देखे सकते हैं:-

भौ + अ भाव   
धौ + अक धावक   
रौ + अन रावण 
भौ + अनभावन    
पौ + अनपावन    

अयादि संधि में (ओ + इ = अवि ) के उदाहरण

अयादि संधि में (ओ + इ = अवि )के उदाहरण आप नीचे दी गयी तालिका में देख सकते हैं:-

रो + इ रवि    
छो + इ छवि    
भो + इष्यभविष्य 
पो + इत्र पवित्र    
हो + इ हवि     

अयादि संधि में (ओ + ई = अवी ) के उदाहरण

अयादि संधि में (ओ + ई = अवी ) के उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं:-

गो + ईश = गवीश

अयादि संधि में (औ + इ =आवि ) के उदाहरण

अयादि संधि में (औ + इ =आवि ) के उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं:-

नौ + इक = नाविक

प्रभौ + इत = प्रभावित

अयादि संधि में (औ + उ = आवु ) के उदाहरण

अयादि संधि में (औ + उ = आवु ) के उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं:-

भौ + उक = भावुक

अयादि संधि में ( ओ + ए = वे ) के उदाहरण

अयादि संधि में ( ओ + ए = वे ) के उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं:-

गो + एषण = गवेषण

अयादि संधि में (औ + ई = आवी ) के उदाहरण

अयादि संधि में (औ + ई = आवी ) के उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं:-

भौ + ई = भावी

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लॉग से अयादि संधि के बारे में जानकारी प्राप्त हुई होगी। संधि से जुड़े हुए अन्य महत्वपूर्ण और रोचक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*