अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स अमेरिका में जॉब कैसे पाएं?

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
america me job kaise paye

जब भी हम दुनिया में सबसे बड़ी GDP और विकसित देश की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे मन में जो देश उभर कर आता है, वह है संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)। यही कारण है कि प्रतिवर्ष दुनियाभर से लाखों स्टूडेंट्स अमेरिका में पढ़ाई और करियर बनाने का सपना लेकर आते हैं। भारत से भी स्टूडेंट्स यहां एडवांस्ड एजुकेशन और बेहतर जॉब अपॉर्चुनिटीज के लिए आते हैं। 

अगर आप भी यूएसए में पढ़ाई के साथ-साथ जॉब करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए हैं। USA में बेहतरीन जॉब्स पाने के लिए आप कई तरह के ‘वर्क वीजा’ में से किसी एक को चुन सकते हैं। इस लेख में आपके लिए अमेरिका में जॉब पाने से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी गई है।  

अमेरिका में जॉब पाने के लिए योग्यता

अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स को अमेरिका में नौकरी पाने के लिए कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होता है, जैसे:

  • शैक्षिक योग्यता: अमेरिका में अलग-अलग जॉब्स के लिए अलग-अलग क्राइटेरिया और योग्यता के मापदंड होते हैं। अधिकांश एम्प्लॉयर्स आपसे कम से कम बैचलर या मास्टर डिग्री की मांग करते हैं।
  • ऑफर लेटर: अमेरिका का ऑफर लेटर होना वर्क परमिट पाने के लिए एक जरूरी शर्त है। इसके बिना आप वर्क वीजा के लिए आगे नहीं बढ़ सकते।
  • स्किल और वर्क एक्सपीरियंस: कुछ जॉब्स के लिए अतिरिक्त योग्यता और स्किल की जरूरत हो सकती है। इसलिए आप अप्लाई करने से पहले जॉब के ‘प्रमुख उत्तरदायित्व क्षेत्रों’ (KRA) को ध्यान से पढ़ लें।
  • मेडिकल हेल्थ: यूएसए में वर्क वीजा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है। आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधी कोई और बड़ी जरूरत नहीं होती। हालांकि यह एम्प्लॉयर्स और उस सेक्टर पर निर्भर करता है, जिसमें आप काम करना चाहते हैं।
  • अंग्रेजी भाषा में प्रोफिशिएंसी: अंग्रेजी यूएसए की आधिकारिक भाषा है। इसलिए इस देश में स्टडी करने और जॉब पाने के लिए आपको इस भाषा में कुशल होना जरूरी है। आपको IELTS या TOEFL में आवश्यक अंक लाना भी आवश्यक होगा।  

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई है इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि अमेरिका में संबंधित जॉब सेक्टर में अप्लाई करने से पहले सभी अनिवार्य एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को ध्यान से पढ़ लें। 

अमेरिका में वर्क वीजा के प्रकार

यूएसए में जॉब करने के लिए आपको H, L, O, P, F या Q जैसे अस्थायी वर्क वीजा लेना आवश्यक होता है। ध्यान रखें कि ये वीजा आपके प्रोफेशन (जैसे IT, कला, खेल, विज्ञान आदि) के आधार पर अलग-अलग होते हैं।

आपको संबंधित वीजा के लिए अप्लाई करने के बाद वीजा इंटरव्यू देना भी जरूरी होता है। यहां आप कुछ प्रमुख गैर-आप्रवासी अस्थायी वर्क वीजा के बारे में जान सकते हैं: 

गैर-आप्रवासी अस्थायी वर्क वीजा के प्रकार यह किसके लिए है?
H-1B वीजायह सबसे आम प्रकार का वीजा है, जो विशेष व्यवसायों में काम करने वाले आवेदकों को जारी किया जाता है। इसकी वैधता तीन वर्ष की होती है।
H-3 वीजायह वीजा आपको एक ट्रेनी के तौर पर अमेरिका जाने की अनुमति देता है।
F-1 वीजायह छात्रों को अपनी पढ़ाई से संबंधित इंटर्नशिप करने की अनुमति देता है। यह पढ़ाई के दौरान (कैंपस के बाहर) नौकरी करने का एक प्रमुख माध्यम है।
O वीजाअगर आपके पास खेल, विज्ञान, शिक्षा, कला आदि क्षेत्रों में असाधारण कौशल और उपलब्धियां हैं, तो आप O वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
P वीजायह विशेष रूप से उन कलाकारों और मनोरंजनकर्ताओं के लिए बनाया गया है, जो कुछ समय के लिए USA जाना चाहते हैं।
L वीजा यह वीजा तब दिया जाता है जब आप एक ही कंपनी की अलग-अलग शाखाओं (जैसे पेरेंट, एफिलिएट या सब्सिडियरी) में ट्रांसफर होते हैं। उदाहरण के लिए मैनेजर या एग्जीक्यूटिव पद पर। 
Q वीजा यदि आप सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काम करते हैं और अपने देश की संस्कृति, इतिहास और परंपराएं दूसरों के साथ साझा करते हैं। तब यह वीजा दिया जाता है। 

अमेरिका में स्थायी वर्क परमिट

अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स और नागरिकों के लिए अमेरिका में स्थायी वर्क परमिट पाने के माध्यम इस प्रकार हैं:

  • स्पॉन्सर ग्रीन कार्ड: अमेरिका के नागरिक या स्थायी निवासी (PR) अपने परिवार के सदस्यों को स्पॉन्सर कर सकते हैं, जिससे उन्हें यूएसए में स्थायी रूप से काम करने और बसने की अनुमति मिल जाती है।
  • एम्प्लॉयमेंट बेस्ड ग्रीन कार्ड: यह वीजा विदेशी नागरिकों को स्थायी निवासी (PR) का दर्जा पाने और USA में स्थायी रूप से बसने की अनुमति देता हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स अमेरिका में जॉब कैसे पाएं?

अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स अमेरिका में इन प्रमुख माध्यमों के जरिए नौकरी ढूंढ सकते हैं:

ATS-फ़्रेंडली रिज्यूमे बनाएं 

अमेरिका में जॉब पाने के लिए आपको अमेरिकन स्टाइल का ATS-फ़्रेंडली रिज्यूमे बनाना आवश्यक होता है। ATS की फुल फॉर्म है ‘आवेदक ट्रैकिंग सिस्टम’। यह यूएसए में किसी एम्प्लॉयर द्वारा शॉर्टलिस्ट किए जाने में आपकी मदद करता है। इस सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल कंपनियां और रिक्रूटर जॉब पोस्टिंग्स को ट्रैक करने और उन कैंडिडेट्स को चुनने के लिए करती हैं, जो उनके क्राइटेरिया से सबसे ज्यादा मेल खाते हैं। ध्यान रखें कि अगर आपका रिज्यूमे ATS से पास नहीं हो पाता, तो वह आपके संभावित एम्प्लॉयर तक नहीं पहुंचेगा, चाहे आप कितने भी टैलेंटेड क्यों न हों।

यूएस में जॉब मार्केट के बारे में रिसर्च करें

अमेरिका में जॉब के लिए अप्लाई करना अपने देश की तुलना में भिन्न होता है। इसलिए वहां अप्लाई  करने से पहले आपको जॉब मार्केट की डीप रिसर्च कर लेनी चाहिए। इससे आप उन तेजी से डेवलप हो रही इंडस्ट्रीज़ और अवसरों की पहचान कर पाएंगे, जो आपके स्किल्स और क्वालिफ़िकेशन्स से मेल खाती हैं।

आपको यह समझना आवश्यक है कि यूएसए के किन सेक्टर्स में अधिक ग्रोथ हो रही है और किन नौकरियों की मांग ज्यादा है। इसके अलावा आपको उन विभिन्न कारकों की जानकारी होनी चाहिए जो विदेश में नौकरी पाने की संभावनाओं को प्रभावित करते हैं। इन फ़ैक्टर्स को समझकर आप अपने लिए उपयुक्त नौकरी का चयन कर सकते हैं और उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अमेरिकन जॉब वेबसाइट पर जाएं 

अगर आप यूएसए में जॉब करना चाहते हैं तो आपको कुछ प्रमुख जॉब वेबसाइट्स के बारे में मालूम होना चाहिए। जहां कंपनियों और एम्प्लॉयर्स द्वारा बहुत सी वैकेंसी की डिटेल्स पोस्ट की जाती है। इससे कंपनियों और नौकरी ढूंढने वालों को अपनी खासियत, इंडस्ट्री, स्किल सेट वगैरह के आधार पर एक-दूसरे से जुड़ने का मौका मिलता है। 

ये वेबसाइट और वेब एप्लीकेशन आपको यूएसए में सबसे अच्छी नौकरियां देखने, कुछ ही क्लिक में अपना रिज़्यूमे और कवर लेटर शेयर करने और ऑर्गनाइज़ेशन से जुड़ने के तरीके ढूंढने की सुविधा भी देती हैं। इसमें Careerbuilder, Indeed, USAjobs, Glassdoor, Idealist, Dice, Simplyhired और ZipRecruiter जैसी वेबसाइट्स प्रमुख हैं। 

यूएसए जॉब रिक्रूटिंग एजेंसियां से संपर्क करें 

अमेरिका में कुछ प्रमुख रिक्रूटिंग एजेंसियां पर्सनलाइज़्ड जॉब सर्च सर्विसेज देती हैं और ग्रेजुएट्स तथा प्रोफ़ेशनल्स को उनके संभावित एम्प्लॉयर्स से जोड़ती हैं। अमेरिका में बेहतर जॉब सर्च के लिए प्रमुख एजेंसियों में Insight Global, ManpowerGroup, Adecco, Kelly Services, Randstad और ProLink Staffing शामिल हैं।

प्रोफेशनल नेटवर्किंग बढ़ाएं 

प्रोफेशनल नेटवर्किंग हमेशा आपको करियर ग्रोथ में मदद करती है। अमेरिका में भी अपनी संबंधित फील्ड में जॉब पाने के लिए नेटवर्किंग बहुत जरुरी है। आप LinkedIn जैसे प्रमुख प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अमेरिका में मौजूद कंपनियों में काम करने वालों लोगों से कॉन्टैक्ट बना सकते हैं।

इसका फायदा यह होगा कि अगर आपकी प्रोफाइल से संबंधित वैकेंसी निकलती है, तो वह व्यक्ति आपको रेफर कर सकता है जिससे आपके सिलेक्शन की संभावना बढ़ सकती है। वहीं अगर आपने किसी अमेरिकी कंपनी में अप्लाई किया है तो आप इसके बारे में HR को भी बता सकते हैं। 

स्पॉन्सरशिप कैसे पाएं?

अमेरिका में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स स्टडी के साथ-साथ ‘ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम’ (OPT) के तहत काम करना शुरू कर सकते हैं। यह प्रोग्राम उन्हें अपने स्टूडेंट वीजा पर तीन साल तक काम करने की अनुमति देता है। इसके बाद जब आपका रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट हो जाता है, तो आपको इंटरव्यू या रिमोट इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। कंपनी में सिलेक्शन होने के बाद आप अपने एम्प्लॉयर से स्पॉन्सरशिप के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

यदि कंपनी आपको स्पॉन्सर कर देती हैं, तब आप संबंधित वर्क वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भले ही उस समय आपके पास स्पॉन्सरशिप सर्टिफ़िकेट न हो, फिर भी आप अपने जॉब ऑफर लेटर के साथ वीजा एप्लीकेशन प्रोसेस में आगे बढ़ सकते हैं।

अमेरिका में जॉब एप्लीकेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

अमेरिका में जॉब के लिए अप्लाई करने हेतु आपको निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:

  • वैलिड पासपोर्ट
  • स्टडी वीजा 
  • वर्क परमिट (यदि आवश्यक हो)
  • सोशल सिक्योरिटी नंबर – SSN
  • रिज्यूमे
  • कवर लेटर
  • शैक्षणिक दस्तावेज़
  • रेफरेंस लेटर (यदि आवश्यक हो)
  • लागू सरकारी शुल्क के भुगतान का प्रमाण
  • मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट (यदि आवश्यक हो)

FAQs 

अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अमेरिका में नौकरी कैसे मिलती है?

अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अमेरिका में नौकरी प्रायः अपनी पढ़ाई के दौरान OPT या STEM-OPT के माध्यम से वर्क एक्सपीरियंस प्राप्त कर व बाद में एम्प्लॉयर द्वारा स्पॉन्सरशिप के जरिए मिलती है।

अमेरिका में नौकरी पाने के लिए क्या करना पड़ेगा?

अमेरिका में नौकरी पाने के लिए आपको पहले एम्प्लॉयर से जॉब ऑफर प्राप्त करना होता है। इसके  आधार पर वह आपके लिए गैर-आप्रवासी अस्थायी वर्क वीजा की स्पॉन्सरशिप करता है।

क्या एक अंतरराष्ट्रीय छात्र अमेरिका में काम कर सकता है?

एक अंतरराष्ट्रीय छात्र अमेरिका में पढ़ाई के दौरान और बाद में ‘ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम’ (OPT) या ‘पाठ्यचर्या व्यावहारिक प्रशिक्षण’ (CPT) के माध्यम से वैध रूप से काम कर सकता है।

क्या अमेरिका में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए वर्क वीज़ा जरूरी है?

USA में वर्क वीज़ा के लिए आवेदन करने हेतु, आपके पास वहां एक स्थायी नौकरी होनी चाहिए।

USA में नौकरी पाने के लिए नेटवर्किंग कितनी महत्वपूर्ण है?

प्रोफेशनल इवेंट्स या लिंक्डइन के जरिए प्रोफेशनल नेटवर्क बनाना और इंडस्ट्री में लोगों को जानना मददगार होता है। इससे आपकी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 

संबंधित लेख पढ़ें:

भारतीय छात्रों के लिए USA में PhD कोर्स की जानकारीभारतीय छात्रों के लिए बिना GMAT के अमेरिका में MBA
यूएसए की शिक्षा प्रणालीयूएसए और भारत की शिक्षा में मुख्य अंतर

हमें आशा है कि इस लेख से आपको अमेरिका में आसानी से नौकरी पाने की पूरी प्रक्रिया की आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े स्टडी अब्रॉड लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*