10वीं के बाद सरकारी नौकरियां

1 minute read
10th ke baad government job

अगर आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और अब आप एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए है। भारत में 10वीं के बाद कई ऐसी सरकारी नौकरियां हैं, जैसे रेलवे, रक्षा सेवाएं, डाक विभाग और पुलिस विभाग जिसमें आप अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। इसमें न लेवल आपको फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलेगी बल्कि पेंशन, हाउसिंग और मेडिकल फैसिलिटी समेत अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इस लेख में आप दसवीं के बाद मिलने वाली प्रमुख सरकारी नौकरियों के बारे में जानेंगे। 

10वीं के बाद प्रमुख सरकारी नौकरियों की सूची 

भारत में कई सरकारी विभाग 10वीं पास कैंडिडेट्स को नौकरी देते हैं, जिसमें अच्छी सैलरी, अलाउंस और पेंशन जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं। नीचे दसवीं के बाद कुछ प्रमुख सरकारी नौकरियों के बारे में बताया गया है:

​रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप D​

10वीं कक्षा पास किए हुए कैंडिडेट्स के लिए RRB विभिन्न तकनीकी विभागों में ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर और  असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों के लिए ग्रुप D की परीक्षा आयोजित करता है:

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विभाग भारतीय रेलवे 
पद ट्रैक मेंटेनर और हेल्पर, असिस्टेंट व हॉस्पिटल अटेंडेंट 
योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास  
आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष 
चयन प्रक्रिया कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) व दस्तावेज सत्यापन 
सुविधाएंट्रैवल पास, आवास, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन आदि।  

भारतीय तटरक्षक बल​ – नाविक 

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत की प्रमुख समुद्री कानून प्रवर्तन और खोज-बचाव (SAR) एजेंसी है। ICG का मुख्य कार्य समुद्री सुरक्षा, तटीय निगरानी, प्रदूषण नियंत्रण और मछुआरों की सहायता करना है। आप इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं कक्षा के बाद सामान्य ड्यूटी के रूप में ज्वाइन हो सकते हैं:

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था भारतीय तटरक्षक बल
विभाग रक्षा मंत्रालय 
पद नाविक (घरेलू शाखा) – रसोइया और प्रबंधक
योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास  
आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष 
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और मेडिकल टेस्ट 
सुविधाएंयूनिफॉर्म, फ्री राशन, मेडिकल, छुट्टी, पेंशन (नियमानुसार)

भारतीय डाक GDS 

भारतीय डाक के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण, बचत योजनाओं और डाक सेवाओं का संचालन करते हैं। GDS की भर्ती मेरिट के आधार पर की जाती है और यह ग्रामीण डाक नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी है:

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था भारतीय डाक (संचार मंत्रालय)
विभाग ग्रामीण डाक सेवाएं 
पद सहायक शाखा पोस्टमास्टर, शाखा पोस्टमास्टर (BPM)
योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (गणित व अंग्रेजी सहित)
आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष 
चयन प्रक्रिया 10वीं के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट
सुविधाएंस्मार्टफोन, साइकिल, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन आदि।  

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) योजना में बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण, प्री-स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं:

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD)
विभाग समेकित बाल विकास सेवा (ICDS)
पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका
योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास 
आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष 
चयन प्रक्रिया 10वीं के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट व दस्तावेज सत्यापन 
परीक्षा (यदि हो)कुछ राज्य लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित कर सकते हैं। 
सुविधाएंफिक्स्ड मानदेय, यूनिफॉर्म अलाउंस, सुपरवाइजर के पद पर प्रमोशन (कुछ राज्यों में)

कर्मचारी चयन आयोग MTS 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘C’ गैर-राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है: 

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
विभाग केंद्र सरकार के मंत्रालय और कार्यालय
पद चपरासी, हवलदार, सफाईवाला, माली, आदि।
योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास 
आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष 
चयन प्रक्रिया कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) (केवल हवलदार) व दस्तावेज सत्यापन 
सुविधाएंफिक्स्ड मानदेय, आवास, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन आदि।  

सीमा सुरक्षा बल (BSF) विभिन्न ट्रेड्स

सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारत का प्रमुख सीमा रक्षक संगठन है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है। BSF विभिन्न ट्रेड्स (जैसे दर्जी, मोची, धोबी, नाई, सफाईकर्मी आदि) के लिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) की भर्ती आयोजित करता है:

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था सीमा सुरक्षा बल (BSF)
पद कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)
प्रमुख ट्रेड्सकुक, वॉशरमैन, नाई, स्वीपर, मोची, दर्जी, वेटर, पेंटर आदि
योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास; कुछ तकनीकी ट्रेड्स हेतु संबंधित ट्रेड में ITI एक्सपीरियंस आवश्यक
आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट)
चयन प्रक्रिया PST (शारीरिक मानक परीक्षण), PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण), ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण
सुविधाएंस्थायी नौकरी, आवास, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन आदि। 

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद गणित के क्षेत्र में करियर

भारतीय सेना

भारतीय सेना समय-समय पर सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक क्लर्क व स्टोरकीपर जैसे पदों पर भर्ती करती है, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है:

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था भारतीय सेना
पद अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
प्रमुख ट्रेड्सकुक, वॉशरमैन, नाई, स्वीपर, मोची, दर्जी, वेटर, पेंटर आदि
योग्यता 10वीं पास (न्यूनतम 45% कुल, प्रत्येक विषय में 33%)
आवेदन के लिए आयु सीमा 17½ से 21 वर्ष (अधिसूचना अनुसार)
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT), मेडिकल परीक्षण
सुविधाएंमासिक वेतन, जोखिम भत्ते, जीवन बीमा कवर व स्थायी नियुक्ति में आरक्षण (राज्य और भर्ती के अनुसार भिन्न)
सेवा अवधि4 वर्ष (अग्निपथ योजना के अंतर्गत)

​भारतीय वायु सेना​

वायु सेना विभिन्न ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए भर्ती आयोजित करती है, जिसमें कुक, हाउसकीपिंग स्टाफ, बढ़ई, मल्टी‑टास्किंग स्टाफ, मैस स्टाफ, लॉन्ड्री मैन आदि की भर्ती शामिल है:

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था ​भारतीय वायु सेना​
विभाग वायु सेना – ग्रुप‑C सिविलियन पद
पद कुक, स्टोर कीपर, बढ़ई, मल्टी‑टास्किंग स्टाफ (MTS), मैस स्टाफ, लॉन्ड्री मैन, हाउसकीपिंग स्टाफ (HKS)
योग्यता अधिकांश पदों के लिए 10वीं पास या समकक्ष (कुछ पदों पर संबंधित ट्रेड ITI एक्सपीरियंस  अनिवार्य)
आवेदन के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (जहां आवश्यक), दस्तावेज सत्यापन
सुविधाएंस्थायी नौकरी, आवास, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन आदि। 

भारतीय रिजर्व बैंक – ऑफिस अटेंडेंट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी समय समय पर 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए भर्ती आयोजित करता है:

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
पद ऑफिस अटेंडेंट
योग्यता 10th पास + RBI ऑफिस की लोकल लैंग्वेज की नॉलेज 
आवेदन के लिए आयु सीमा 18 – 25 वर्ष (रिजर्व कैटेगरी के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट)
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT), लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
सुविधाएंमासिक सैलरी, महंगाई भत्ता, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और HRA आदि। 

सरकारी PSUs (BHEL, SAIL, IOCL आदि) में अप्रेंटिस

सरकारी PSUs में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग ‘राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना’ (NATS) के तहत तकनीकी व प्रैक्टिकल स्किल्स डेवलप करने हेतु निर्धारित अवधि के लिए प्रदान की जाती है। ध्यान रखें कि अप्रेंटिसशिप के बाद स्थायी नौकरी की कोई गारंटी नहीं होती:

विवरण जानकारी 
संचालित संस्था संबंधित PSUs (GAIL, BHEL, NABARD, ONGC, SAIL, IOCL, NTPC आदि)
विभाग सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम पर आधारित
पद अप्रेंटिस
योग्यता 10th पास + ITI या डिप्लोमा (पद के अनुसार)
आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष 
चयन प्रक्रिया मेरिट बेस्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट 
परीक्षा (यदि हो)कुछ PSUs लिखित परीक्षा आयोजित कर सकते हैं। 
ट्रेनिंग ड्यूरेशन सामान्यतः 1 वर्ष 
सुविधाएंस्टाइपेंड, इंडस्ट्रियल एक्सपीरियंस, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट व भविष्य की नौकरियों में प्राथमिकता

FAQs 

10th के बाद कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है?

10वीं के बाद आपको रेलवे, डिफेंस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), डाक विभाग (GDS), सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) और राज्य व केंद्र सरकार के ग्रुप‑C पदों पर नौकरी मिल सकती है।

10वीं पास के बाद कौन सी सरकारी नौकरी सबसे अच्छी है?

10वीं के बाद आमतौर पर भारतीय रेलवे, भारतीय सेना (सैनिक व अग्निवीर), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (BSF, CISF) और डाक विभाग (GDS) की नौकरी सबसे अच्छी मानी जाती है, क्योंकि ये स्थिर वेतन, पेंशन और भत्ते प्रदान करती हैं।

10वीं के बाद रेलवे जॉब के लिए योग्यता क्या है?

10वीं के बाद भारतीय रेलवे में ग्रुप D या अपरेंटिस पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही कुछ पदों पर ITI या संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण भी मांगा जा सकता है।

10वीं के बाद कौन-कौन से सरकारी फॉर्म भर सकते हैं?

10वीं के बाद आप रेलवे ग्रुप‑D, CAPF कांस्टेबल, डाक विभाग GDS, PSUs अप्रेंटिसशिप और राज्य/केंद्र सरकार के ग्रुप‑C पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास सरकारी नौकरियों के लिए आम तौर पर सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

10वीं पास सरकारी नौकरियों में चयन प्रक्रिया आमतौर पर लिखित परीक्षा या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT), स्किल व ट्रेड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से होती है।

आशा है कि आपको इस लेख में 10वीं के बाद सरकारी नौकरियों की सूची मिल गई होगी। ऐसे ही करियर गाइड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*