वर्ग का क्षेत्रफल का सूत्र– जानिए उदाहरण के साथ

1 minute read
वर्ग का क्षेत्रफल का सूत्र

गणित में सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है- फॉर्मूला। यदि आपको गणित के सभी महत्वपूर्ण फॉर्मूलें याद हैं तो आपके लिए गणित के प्रश्नों को हल करना काफी सरल हो जाता है। ऐसे में इस ब्लॉग में हम आपको वर्ग के क्षेत्रफल का सूत्र बताएंगे।

वर्ग किसे कहते हैं?

तो चलिए सबसे पहले जानते हैं वर्ग किसे कहते हैं। “वर्ग एक ऐसा चतुर्भुज होता है जो कि चार भुजाओं से घिरा हुआ है, द्विविमीय बंद आकृति होती है। वर्ग की चारों भुजाएं आपस में बराबर होती हैं तथा प्रत्येक कोण समकोण होता है।” अगर इसे आसान भाषा में समझा जाए तो एक वर्ग की चारों भुजाएं सामान होती है तथा प्रत्येक कोण 90० का होता है।

वर्ग का क्षेत्रफल का सूत्र

अगर आपको वर्ग की भुजा पता हो तो आप भुजा का गुणा भुजा से कर के वर्ग का क्षेत्रफल निकाल सकते हैं।

वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा x भुजा = a x a = a2

उदाहरण: 1

प्र : एक वर्ग जिसकी एक भुजा का माप है 10 cm इसका क्षेत्रफल ज्ञात क्या होगा?
उ : जैसा कि हम जानते हैं कि एक वर्ग का क्षेत्रफल का सूत्र होता हैं :

भूजा * भूजा

यहाँ भुजा का माप दिया गया है : 10 cm

वर्ग का क्षेत्रफल = 10 * 10

क्षेत्रफल = 100 cm2

उदाहरण: 2

प्र : एक वर्ग जिसका क्षेत्रफल 530 cm2 है उसकी भुजा की लम्बाई ज्ञात कीजिये।
उ : जैसा कि हम जानते हैं, वर्ग का क्षेत्रफल = 530 cm2

वर्ग के क्षेत्रफल = भूजा * भूजा

मान लीजिये भुजा = a तो क्षेत्रफल होगा = a * a

a2 = 530 cm2

a = √530

a = 23.02cm

इस तरह एक वर्ग की भुजा की लम्बाई 23.02cm है।

आशा है कि यह पोस्ट आपको इंफॉर्मेटिव लगी होगी, इसी प्रकार की मैथ्स फॉर्मूला से जुड़ी अन्य पोस्ट के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*