अगर आप यूके में MBA करने का सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल अक्सर यही होता है कि पढ़ाई का खर्च कैसे पूरा होगा, क्योंकि एमबीए कोर्स महंगे होते हैं और हर छात्र के पास पूरी फीस खुद से देने की क्षमता नहीं होती। यूके में कई एमबीए स्कॉलरशिप्स उपलब्ध हैं, जो ट्यूशन फीस और अन्य खर्चों में मदद करती हैं और खासकर भारतीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए होती हैं। अच्छी बात यह है कि UK में MBA करने वाले छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी-बेस्ड और गवर्नमेंट-सपोर्टेड स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं। इन स्कॉलरशिप्स के जरिए आप अपनी पढ़ाई का खर्च कम कर सकते हैं और अपने करियर के सपनों को साकार कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से यूके में एमबीए स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी दी गई है।
This Blog Includes:
भारतीय छात्रों के लिए यूके में एमबीए स्कॉलरशिप क्यों ज़रूरी है?
यूके में MBA करना महंगा हो सकता है, क्योंकि इसमें ट्यूशन फीस, रहने, किताबों और रोज़मर्रा के खर्च शामिल होते हैं। हर छात्र या परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना आसान नहीं होता। ऐसे में MBA स्कॉलरशिप्स बहुत मददगार होती हैं। ये छात्रों को आर्थिक बोझ कम करने में मदद करती हैं और उन्हें पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने का मौका देती हैं। कुछ स्कॉलरशिप्स प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ में अवसर, प्रोजेक्ट अनुभव और नेटवर्किंग का भी अवसर देती हैं। इसलिए, स्कॉलरशिप्स छात्रों को बेहतर शिक्षा और भविष्य के अवसर पाने में मदद करती हैं।
यूके में एमबीए स्कॉलरशिप के प्रकार
यूके में एमबीए के लिए अलग-अलग प्रकार की स्कॉलरशिप्स उपलब्ध हैं। यह जानना जरूरी है कि कौन-सी स्कॉलरशिप किस आधार पर दी जाती है, ताकि आप सही विकल्प चुन सकें।
मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप
मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाती है जिनका पढ़ाई में रिकॉर्ड शानदार हो या जिन्होंने किसी खास क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हो। अगर आपका अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा है, तो आप इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह आमतौर पर ट्यूशन फीस का कुछ हिस्सा या पूरा खर्च कवर कर देती है।
नीड-बेस्ड स्कॉलरशिप
नीड-बेस्ड स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाती है जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत होती है। यह स्कॉलरशिप छात्रों और उनके परिवार की वित्तीय स्थिति के आधार पर तय की जाती है। यदि आपके पास पढ़ाई का पूरा खर्च नहीं है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए उपयुक्त हो सकती है।
डाइवर्सिटी स्कॉलरशिप
डाइवर्सिटी स्कॉलरशिप भी एक महत्वपूर्ण विकल्प है। ये स्कॉलरशिप उन बच्चों को दी जाती है जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं। अब बैकग्राउंड का मतलब सिर्फ पैसों की स्थिति नहीं, बल्कि नेशनलिटी, जेंडर, कल्चर और उनकी पर्सनल जर्नी से भी है। इसका उद्देश्य यह होता है कि क्लासरूम में हर तरह के विचार और अनुभव शामिल हों, ताकि पढ़ाई का माहौल और भी समृद्ध हो सके।
लीडरशिप स्कॉलरशिप
लीडरशिप स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए होती है जिनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। मतलब, ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने अपने स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या किसी सोशल प्रोजेक्ट में आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाई हो और दूसरों को गाइड किया हो।
इंडस्ट्री-फोकस्ड स्कॉलरशिप
कुछ स्कॉलरशिप खास इंडस्ट्री के लिए बनाई जाती हैं, जिन्हें इंडस्ट्री-फोकस्ड स्कॉलरशिप कहते हैं। अगर आपका करियर गोल फाइनेंस, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी या किसी खास क्षेत्र से जुड़ा है, तो यह स्कॉलरशिप आपके काम आ सकती है। इन्हें अक्सर यूनिवर्सिटीज़ और कंपनियां मिलकर देती हैं ताकि उस इंडस्ट्री के लिए नए टैलेंट तैयार किए जा सकें।
यूनिवर्सिटी-विशेष स्कॉलरशिप
UK की बिजनेस स्कूल्स अपने MBA प्रोग्राम के लिए सीधे स्कॉलरशिप देती हैं। कुछ यूनिवर्सिटीज़ अपनी तरफ से खास स्कॉलरशिप देती हैं। ये स्कॉलरशिप केवल उस यूनिवर्सिटी के लिए मान्य होती हैं और इसमें मेरिट, नीड या दोनों आधार शामिल हो सकते हैं। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर इनके विवरण और पात्रता मानदंड दिए होते हैं। इसके लिए आपका चयन शैक्षिक योग्यता, वर्क एक्सपीरियंस और लीडरशिप प्रोफाइल पर होता है। इसके अलावा अधिकतर स्कॉलरशिप आंशिक शिक्षण शुल्क माफी (partial tuition fee waiver) के लिए होती हैं। यह श्रेणी UK यूनिवर्सिटीज की ऑफिशियल एडमिशन और फंडिंग पॉलिसीज में शामिल होती है।
सरकारी और प्राइवेट स्कॉलरशिप
इन स्कॉलरशिप्स को यूके सरकार या उसके पार्टनर इंस्टिट्यूट समर्थन देते हैं। इसके प्रमुख उदाहरण हैं: GREAT स्कॉलरशिप, शेवनिंग स्कॉलरशिप (Chevening Scholarship) और कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप (Commonwealth Scholarship and Fellowship)। इसके अलावा, प्राइवेट फाउंडेशन और कॉर्पोरेट कंपनियां भी एमबीए छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं।
एमबीए स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक योग्यता
यूके में एमबीए स्कॉलरशिप पाने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएँ होती हैं। ये अलग-अलग स्कॉलरशिप्स में थोड़ी बदल सकती हैं, लेकिन आमतौर पर निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जाता है।
शैक्षणिक योग्यता
सबसे पहले आपके पढ़ाई के रिकॉर्ड को देखा जाता है। इसमें आपकी बैचलर डिग्री और उसमें मिले ग्रेड या प्रतिशत का ध्यान रखा जाता है। अगर आपके नंबर अच्छे हैं और किसी खास क्षेत्र में आपने बढ़िया प्रदर्शन किया है, तो मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
वर्क एक्सपीरियंस
यूके में MBA स्कॉलरशिप पाने के लिए आपका कार्य अनुभव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिकांश स्कॉलरशिप्स चयन समिति यह देखती हैं कि आपने किस प्रकार की नौकरी की है, कितने वर्षों तक काम किया है और उस काम में आपकी भूमिका कितनी प्रभावी रही है। आमतौर पर 2 से 5 साल का प्रोफेशनल वर्क एक्सपीरियंस अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ स्कॉलरशिप्स फ्रेशर्स को भी स्वीकार करती हैं- बशर्ते उन्होंने इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स या नेतृत्व से जुड़े काम किए हों।
यदि आपने किसी कंपनी में मैनेजमेंट, टीम हैंडलिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट या बिजनेस से जुड़े कार्य किए हैं, तो स्कॉलरशिप मिलने की संभावना और बढ़ जाती है। कई स्कॉलरशिप्स में यह भी देखा जाता हैं कि आपने अपने काम के दौरान कैसा प्रभाव डाला, क्या उपलब्धियाँ हासिल कीं और क्या आपके पास लीडरशिप और प्रॉब्लम सोल्विंग जैसी क्षमताएँ हैं या नहीं।
इंग्लिश प्रोफिशिएंसी (IELTS/TOEFL/GMAT)
यूके की यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाई के लिए इंग्लिश लैंग्वेज स्कोर जरूरी होता है। हालाँकि ये यूनिवर्सिटीज के आधार पर थोड़ा भिन्न-भिन्न हो सकता है, जिसे आप आवेदन करने के समय चेक कर सकते हैं। बता दें कि GMAT हर यूनिवर्सिटी में मैंडेटरी नहीं है, लेकिन टॉप B-स्कूल्स में एडवांटेज देता है।
- IELTS: आमतौर पर 6.5 या उससे ऊपर ओवरऑल बैंड चाहिए।
- TOEFL: 90-100 स्कोर आमतौर पर स्वीकार्य है।
- GMAT/GRE: कुछ यूनिवर्सिटीज़ और स्कॉलरशिप्स में GMAT या GRE का भी स्कोर देखना जरूरी होता है।
SOP और LOR की भूमिका
स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) और लेटर ऑफ़ रिकमेंडेशन (LOR) स्कॉलरशिप में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि:
- SOP में आपको बताना होता है कि आप एमबीए क्यों करना चाहते हैं, आपके करियर गोल्स क्या हैं और क्यों आप स्कॉलरशिप के योग्य हैं।
- LOR में आपके टीचर या मैनेजर आपके अकादमिक और प्रोफेशनल कौशल के बारे में लिखते हैं।
यूके में टॉप एमबीए स्कॉलरशिप्स
ब्रिटिश कॉउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर, यूके में टॉप एमबीए स्कॉलरशिप्स की जानकारी निम्नलिखित तालिका में दी गई है, जो आपकी पढ़ाई और करियर ग्रोथ में मदद कर सकती हैं –
| स्कॉलरशिप का नाम | प्रदान करने वाली संस्था | स्कॉलरशिप अवार्ड |
| कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप एंड फेलोशिप प्लान (CSFP) | भारत सरकार, मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन (MHRD- Ministry of Education) | ट्यूशन फीस, रहने का खर्च और हवाई यात्रा (विभिन्न आधार पर) |
| चीवनिंग स्कॉलरशिप (Chevening Scholarships) | यूके सरकार | अधिकतम GBP 22,000 (लगभग ₹22 लाख) |
| इम्पीरियल बिजनेस स्कूल वुमेन्स स्कॉलरशिप | इम्पीरियल बिजनेस स्कूल | £10,000 से £30,000 तक |
| कैम्ब्रिज एमबीए बर्सरीज़ | जज बिजनेस स्कूल, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी | GBP 15,000 (लगभग ₹17 लाख) |
| स्कॉल एमबीए स्कॉलरशिप | सईद बिजनेस स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड | अधिकतम GBP 75,000 (लगभग ₹84 लाख) |
| फेलिक्स स्कॉलरशिप्स | यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, रीडिंग, SOAS | पूरी तरह फंडेड (ट्यूशन, रहने का खर्च और हवाई यात्रा) |
| मास्टर्स इन फाइनेंस मेरिट स्कॉलरशिप | लंदन बिजनेस स्कूल | ट्यूशन फीस का अधिकतम 50% हिस्सा कवर करती है |
आइए अब इन स्कॉलरशिप को विस्तार से समझते हैं :
1. कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप एंड फेलोशिप प्लान (CSFP): यह यूके में एमबीए करने के लिए सबसे लोकप्रिय स्कॉलरशिप्स में से एक है। इसे यूके के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस और भारत सरकार का मानव संसाधन विकास मंत्रालय मिलकर प्रदान करते हैं।
इस स्कॉलरशिप में आपकी ट्यूशन फीस, हवाई यात्रा और रहने का खर्च शामिल है। इसके लिए आवेदक को किसी कॉमनवेल्थ देश का नागरिक होना चाहिए, ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, आर्थिक आवश्यकता साबित करनी होगी और उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए। आवेदन की आखिरी तारीख अगस्त से नवंबर तक होती है और स्कॉलरशिप पूरे प्रोग्राम की अवधि के लिए मान्य होती है।
2. चीवनिंग स्कॉलरशिप: यह यूके सरकार की ओर से दी जाती है। एमबीए के लिए इसमें अधिकतम GBP 22,000 (करीब ₹24 लाख) मिलते हैं और इसके साथ रहने व यात्रा का खर्च भी कवर होता है। इसके लिए आपको चीवनिंग-योग्य देश का नागरिक होना चाहिए, कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए और ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। स्कॉलरशिप पूरी होने के बाद 2 साल अपने देश वापस आना अनिवार्य है। इसकी आखिरी तारीख अगस्त से शुरुआती नवंबर तक होती है और यह 1 साल के लिए मान्य है।
3. इंपीरियल बिजनेस स्कूल वुमेन्स स्कॉलरशिप: यह खासतौर पर महिलाओं के लिए है। इसमें GBP 15,000 से GBP 25,000 (₹17–28 लाख) तक की राशि मिल सकती है। यह उन महिलाओं को दी जाती है जो पढ़ाई और करियर दोनों में बेहतरीन हों और एमबीए करके समाज में अच्छा बदलाव लाने का सपना रखती हों। इसके लिए उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड, लीडरशिप का अनुभव और कम्युनिटी इन्वॉल्वमेंट होना चाहिए। आवेदन की आखिरी तारीख मई की शुरुआत है और यह 1 साल के लिए मान्य है।
4. कैम्ब्रिज एमबीए बर्सरीज़: यह कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाती हैं। इन्हें सीधे अप्लाई नहीं किया जा सकता, बल्कि इंटरव्यू के बाद एडमिशन कमिटी चुनती है। इसमें GBP 15,000 (₹17 लाख) तक की राशि मिलती है। इसके लिए अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड, GMAT स्कोर और इंटरपर्सनल स्किल्स होना ज़रूरी है। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई 2025 है और यह 1 साल तक मान्य रहती है।
5. स्कॉल एमबीए स्कॉलरशिप: यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सैड बिज़नेस स्कूल द्वारा दी जाती है। यह खास उन छात्रों के लिए है जो सामाजिक उद्यमिता में काम करना चाहते हैं। इसमें ट्यूशन फीस और रहने का पूरा खर्च कवर होता है। इसके लिए सोशल एंटरप्रेन्योरशिप में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए, समाज में बदलाव लाने की प्रतिबद्धता दिखानी होगी और वित्तीय ज़रूरत साबित करनी होगी। आवेदन की तारीख जनवरी है और यह 1 साल के लिए दी जाती है।
6. फेलिक्स स्कॉलरशिप्स: यह भारतीय छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसमें पूरी ट्यूशन फीस, रहने का खर्च और भारत से यूके आने-जाने का खर्च कवर होता है। इसके लिए भारतीय नागरिक होना, ग्रेजुएशन की डिग्री होना और पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत वापस आना अनिवार्य है। आवेदन की तारीख जनवरी से मार्च तक होती है और यह पूरे प्रोग्राम की अवधि तक मान्य रहती है।
7. मास्टर्स इन फाइनेंस मेरिट स्कॉलरशिप्स: यह लंदन बिजनेस स्कूल द्वारा दी जाती हैं। इसमें आवेदन अलग से करने की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि एडमिशन कमिटी ही तय करती है। इसमें ट्यूशन फीस का 50% तक कवर हो सकता है। इसके लिए आपको लंदन बिजनेस स्कूल के MiF प्रोग्राम में नामांकन लेना होगा और मेरिट के आधार पर चयनित होना होगा। आवेदन की तारीख अगस्त में होती है और यह 1 साल के लिए मान्य रहती है।
MBA स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया
यूके में MBA स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना ज्यादा मुश्किल नहीं है, लेकिन ध्यान से स्टेप फॉलो करना जरूरी है। आमतौर पर आवेदन प्रक्रिया में ये मुख्य स्टेप्स शामिल होते हैं:
- यूनिवर्सिटी और स्कॉलरशिप चुनें: सबसे पहले तय करें कि आप किस यूनिवर्सिटी में एमबीए करना चाहते हैं और वहां कौन-सी स्कॉलरशिप उपलब्ध है।
- आवेदन फॉर्म भरें: यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें और सभी विवरण सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें: SOP, LOR, मार्कशीट, रिज़्यूमे और इंग्लिश टेस्ट स्कोर जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड करना जरूरी होता है।
- एडमिशन टेस्ट या इंटरव्यू: कुछ यूनिवर्सिटीज़ शॉर्टलिस्टेड छात्रों से इंटरव्यू या टेस्ट भी लेती हैं।
- एडमिशन और स्कॉलरशिप ऑफर: अगर आपको स्कॉलरशिप मिलती है, तो यूनिवर्सिटी से ऑफिशियल लेटर प्राप्त होता है।
आवश्यक दस्तावेज़
एमबीए स्कॉलरशिप के लिए आमतौर पर ये डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं:
- पासपोर्ट की कॉपी
- बैचलर डिग्री और मार्कशीट
- इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट स्कोर (IELTS/TOEFL/GMAT)
- स्टेटमेंट ऑफ पर्पज़ (SOP)
- लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (LOR)
- अपडेटेड रिज़्यूमे (CV)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
एमबीए स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए टिप्स
एमबीए स्कॉलरशिप पाने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है:
- अकेडमिक रिकॉर्ड मजबूत रखें: अच्छे ग्रेड और प्रदर्शन से मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप में फायदा होता है।
- SOP और LOR पर ध्यान दें: SOP में अपने करियर गोल्स और स्कॉलरशिप के लिए योग्यता स्पष्ट लिखें। LOR में आपकी क्षमताओं का सही जिक्र होना चाहिए।
- वर्क एक्सपीरियंस दिखाएँ: यदि स्कॉलरशिप वर्क एक्सपीरियंस मांगती है, तो अपने प्रोफेशनल अनुभव को अच्छे से दिखाएँ।
- अर्ली अप्लाई करें: आवेदन जल्दी करें क्योंकि कुछ स्कॉलरशिप्स में फास्ट डेडलाइन होती है।
- इंग्लिश टेस्ट तैयार रखें: IELTS, TOEFL या GMAT स्कोर समय पर उपलब्ध करवाएँ।
- प्रोफेशनल और सही डॉक्यूमेंट्स: सभी डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह तैयार और सही फॉर्मेट में होने चाहिए।
FAQs
कुछ स्कॉलरशिप्स में 1-3 साल का प्रोफेशनल अनुभव होना जरूरी होता है, जबकि कुछ फ्रेशर्स के लिए भी उपलब्ध होती हैं।
हाँ, आप कई स्कॉलरशिप्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक के पात्रता मानदंड और डेडलाइन अलग होती हैं।
IELTS, TOEFL या GMAT का स्कोर यह साबित करता है कि आप यूके की पढ़ाई के लिए तैयार हैं। अधिकांश यूनिवर्सिटीज़ और स्कॉलरशिप्स में यह जरूरी होता है।
स्टडी अब्रॉड से संबंधित अन्य ब्लॉग
| यूके में जॉब कैसे पाएँ? | यूके में MSc क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स की जानकारी |
| भारतीय छात्रों के लिए यूके में लॉ कोर्स की जानकारी | यूके में लिबरल आर्ट्स कोर्स की जानकारी |
| यूके में एमएमएस कोर्स की जानकारी | – |
हमें आशा है कि इस लेख में आपको यूके में एमबीए स्कॉलरशिप की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य स्टडी अब्रॉड के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
