स्कूल असेंबली के लिए 4 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 4 April 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 4 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 4 अप्रैल 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 4 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 4 अप्रैल को बिहार का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  2. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश प्रदान करने का निर्देश दिया है।
  3. पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुजरात में दीनदयाल पत्‍तन प्राधिकरण की पत्‍तन कनेक्टिविटी परियोजना के लिए करीब 132 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
  4. भारत का सी फूड निर्यात पिछले 11 साल में हर साल लगभग 7% बढ़ा है। इसमें 350 से अधिक उत्पाद लगभग 130 वैश्विक बाजारों में भेजे जाते हैं।
  5. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है। चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और मतगणना 4 मई को होगी।
  6. केंद्र सरकार ने फ्लाइट में न्यूनतम 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के देने के अपने पहले के आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है, जो 20 अप्रैल से लागू होने वाला था।
  7. भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पोर्ट्स, शिपिंग और वाटरवेज मंत्रालय (MoPSW) ने कोरिया इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (KOICA) के साथ शिपबिल्डिंग क्षेत्र में कौशल विकास के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना के कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  8. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर 11 से 13 अप्रैल 2026 तक दशहरा मैदान में राष्ट्रीय स्तर का उन्नत कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में किसानों को ‘प्रयोगशाला से खेत तक’ और ‘बीज से बाजार तक’ की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर समझाई जाएगी।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 4 अप्रैल 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. मिन आंग ह्लाइंग म्यांमा के नए राष्ट्रपति बने हैं।
  2. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी लंबे समय की सहयोगी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटा दिया है। अब उनके स्थान पर पूर्व डिप्टी टॉड ब्लैंच अटॉर्नी जनरल बने हैं।
  3. नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने डोल प्रसाद आर्यल को प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में वरिष्ठ सांसद अर्जुन नरसिंह के.सी. कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में पद संभाल रहे हैं।
  4. श्रीलंका और विश्व बैंक ने देश की अर्थव्यवस्था सुधारने और निजी निवेश बढ़ाने के लिए नई पांच वर्षीय साझेदारी शुरू की है।
  5. अमेरिका ने आयातित पेटेंट दवाओं पर 100% तक शुल्क लगाने की घोषणा की है। इस आदेश के अनुसार, अधिकांश दवाओं पर एड वैलोरेम शुल्क लागू होगा। हालांकि जो कंपनियां उत्पादन को अमेरिका में स्थानांतरित करेंगी, उन्हें 20% का रियायती शुल्क मिलेगा, जो चार वर्षों बाद बढ़कर 100% हो जाएगा। यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया और स्विट्ज़रलैंड से आयात पर लगभग 15% शुल्क लगेगा, जबकि कुछ विशेष श्रेणियों की दवाओं को इस शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 4 अप्रैल 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आठवां मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 
  2. छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 का समापन हो गया है। पदक तालिका में कर्नाटक 23 स्वर्ण के साथ पहले, ओडिशा 20 स्वर्ण के साथ दूसरे और झारखंड 12 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।
  3. न्यूजीलैंड के T20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल सैंटनर 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले IPL मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ गए हैं।
  4. जिम्बाब्वे इस साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया टीम की मेजबानी करेगा। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी। पहला मैच 15 सितंबर, दूसरा 18 सितंबर और तीसरा 20 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया है।
  2. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए नया पाठ्यक्रम लागू किया है। कक्षा 6 में अब तीन भाषाएं पढ़ाना अनिवार्य होगा और कक्षा 9 से गणित और विज्ञान दो स्तरों में पढ़ाए जाएंगे। पहले छात्रों को केवल दो भारतीय भाषाएं पढ़नी होती थीं।
  3. भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आप आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर 5 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  4. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। आप आधिकरिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। BPSC की ओर से असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
  5. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 650 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  6. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।


आशा है कि आपको 4 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*