स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 29 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 29 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 29 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- इस वर्ष ‘विश्व पियानो दिवस’ 29 मार्च को मनाया जाएगा। यह दिवस पियानो की 88 कुंजियों का प्रतीक है और वर्ष 2015 में प्रसिद्ध जर्मन संगीतकार निल्स फ्राहम द्वारा स्थापित किया गया था। इस अवसर पर दुनियाभर में विशेष कॉन्सर्ट और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- विधि और न्याय मंत्रालय रविवार 29 मार्च को नई दिल्ली में समग्र न्याय तक पहुंच के लिए अभिनव समाधान डिजाइन -दिशा योजना की टेली-लॉ पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय परामर्श 2026 का आयोजन करेगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 29 मार्च को दिन के 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 132वीं कडी होगी।
- राष्ट्रीय सीमेंट और भवन निर्माण सामग्री परिषद (NCB) ने अल्ट्राटेक सीमेंट के साथ मिलकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य सिविल इंजीनियरों, रेडी-मिक्स कंक्रीट पेशेवरों, ठेकेदारों और निर्माण श्रमिकों की क्षमता को मजबूत करना है। इसके तहत पूरे देश में संरचित प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने ईंधन प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा स्टार्टअप्स को समर्थन देने के उद्देश्य से एक ईंधन प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ समझौता किया है।
- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह दो महीने का पाठ्यक्रम मई से जुलाई 2026 के बीच आयोजित होगा और इससे छात्रों को राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में अनुभव मिलेगा। इच्छुक छात्र 15 अप्रैल 2026 तक इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र और गोवा में पंचायतों और ग्रामीण स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुदान स्वीकृत और जारी किया है। इस अनुदान का इस्तेमाल सफाई, खुले में शौच मुक्त माहौल बनाए रखने, पेयजल, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए किया जाएगा।
- नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल सहित VVIP यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विमान संचालकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
- दिल्ली सरकार ने प्रसार भारती के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करते हुए राष्ट्रीय राजधानी को एक वैश्विक मीडिया और मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की है। इसका उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है, जिसमें फिल्म, टीवी, एनिमेशन, विज़ुअल इफ़ेक्ट, गेमिंग और कॉमिक्स जैसे सभी मीडिया क्षेत्रों को एक साथ लाया जा सके।
- श्रीनगर एयरपोर्ट पर रनवे के रखरखाव और विकास के काम के कारण अप्रैल से उड़ानों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक उड़ानों का संचालन शाम 5 बजे तक होगा। फिलहाल, एयरपोर्ट पर रोजाना सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक लगभग 60 उड़ानें संचालित होती हैं।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 29 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- मध्य पूर्व संकट के बीच रूस 1 अप्रैल से घरेलू प्रोड्यूसर्स द्वारा गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन लगाएगा। यह बैन 31 जुलाई तक लागू रहेगा।
- अमेरिका में किए गए शोध के बाद तीन बहुत कीमती प्राचीन मूर्तियां भारत लौट रही हैं। शोध में पता चला कि ये मूर्तियां अवैध रूप से देश से बाहर ले जाई गई थीं। इनमें नौवीं शताब्दी की शिव नटराज की कांस्य प्रतिमा, बारहवीं शताब्दी की शिव और उमा की सोमस्कंद प्रतिमा और सोलहवीं शताब्दी की संत सुंदरार और परवी की प्रतिमा शामिल हैं।
- नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए हिंसक जेनजी प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी बालेंद्र शाह के देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद हुई है।
- ऑस्ट्रिया के सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार ने 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की है।
- ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से मानवीय सहायता के पारगमन को तेज करने के लिए सहमति दी है। यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त तेल मार्गों में से एक है।
- इंडोनेशिया में नया सरकारी नियम लागू हो गया है, जिसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य बच्चों को अश्लील सामग्री, साइबरबुलिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखना है।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 29 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 29 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- जम्मू में 29 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन का आयोजन होगा। इसमें लगभग 4,000 धावक भाग लेंगे। पहली बार होने वाली इस मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की श्रेणियां होंगी। विजेताओं को कुल 1.33 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- पंजाब नेशनल बैंक (PNG) की ओर से अप्रेंटिसशिप परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर PDF फॉर्मेट में अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने ग्रुप-A, B और C के पदों की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन्होंने इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अप्रैल में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 170 पद भरे जाएंगे।
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने हाल ही में कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है। जो छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी कॉपी की दोबारा जांच (स्क्रूटिनी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट फॉर्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र 02 अप्रैल, 2026 तक स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ‘सुपर 50’ नामक निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना के तहत 50 लड़के और 50 लड़कियों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को पूरी तरह से निःशुल्क आवास, भोजन और शिक्षा प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र 5 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवासीय कोचिंग पटना में आयोजित की जाएगी, जबकि गैर-आवासीय कोचिंग पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में उपलब्ध होगी।
- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर एग्जामिनेशन-2026 टियर-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
आशा है कि आपको 29 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!