स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 26 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 26 फरवरी 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 26 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- नागालैंड के दीमापुर में तीन दिवसीय पूर्वोत्तर वसंत उत्सव 2026 (पूर्वोत्तर महोत्सव) 26 फरवरी से शुरू होगा। यह उत्सव केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन में दीमापुर स्थित पूर्वोत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और नागपुर के दक्षिण-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का सहयोग शामिल है।
- पुडुचेरी सरकार 26 फरवरी से ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (PMGKAY) के तहत केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित खाद्य सब्सिडी वितरण पायलट परियोजना का शुभारंभ करेगी।
- भारत सरकार द्वारा ‘नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम’ (NAMASTE) योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 26 फरवरी को गांधी प्रेक्षागृह, गांधी स्टेडियम, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों (SSWs) और वेस्ट पिकर्स को PPE किट और आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, कौशल प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को सिलाई मशीन भी वितरित की जाएगी।
- भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के सैनिकों ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘अग्निवर्षा’ नामक युद्ध अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने रेगिस्तान में अपनी युद्ध तैयारी और संयुक्त लड़ाकू क्षमता का प्रदर्शन किया।
- उत्तर रेलवे ने होली के समय यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 27 फरवरी से 3 मार्च तक चलेंगी।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों में देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है।
- भारतीय रेलवे नया सुपर ऐप रेलवन शुरू करने जा रहा है। इसके जरिए आप अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट जैसी सभी बुकिंग कर सकेंगे। एक मार्च से पुराना UTS ऐप बंद कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि अब सभी प्रकार की टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का उपयोग अनिवार्य होगा।
- भारत सरकार ने इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) की 4% हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) लॉन्च किया है। इसमें 2% का बेस ऑफर और 2% का एक्स्ट्रा ग्रीन शू ऑप्शन शामिल है। नॉन-रिटेल निवेशक 25 फरवरी से बिड कर सकते हैं, जबकि रिटेल निवेशक 26 फरवरी से अपनी बिड लगा सकेंगे।
- दिल्ली सरकार ने राजधानी में 6 नए आधुनिक वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन शुरू किए हैं। अब राजधानी में ऐसे स्टेशनों की कुल संख्या 46 हो गई है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।
- जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए उत्तरी रेलवे ने ट्रेन नंबर 26401/26402 SVDK-SINA वंदेभारत एक्सप्रेस को जम्मू तवी तक बढ़ाने की घोषणा की है। यह विस्तार 1 मार्च 2026 से लागू होगा।
- निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों की गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकर लगाने का फैसला किया है। जवानों की तैनाती दो चरणों में होगी: पहले चरण में 240 कंपनियां 1 मार्च से और दूसरे चरण में 240 कंपनियां 10 मार्च से तैनात की जाएंगी।
- संस्कृति मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य तथा उद्योग परिसंघ ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक अर्थव्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने नई दिल्ली में नेटवर्क योजना समूह की 109वीं बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुसार बेहतर परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था विकसित करना है। इसमें दो रेलवे परियोजनाओं, एक मेट्रो और एक हवाई अड्डा परियोजना की समीक्षा की गई।
- गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (GHADC) के आगामी चुनावों के लिए जिले के सभी लाइसेंसधारी हथियार मालिकों को अपने हथियार और गोला-बारूद जमा करने का आदेश दिया गया है। दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिला प्रशासन ने यह कदम शांति बनाए रखने, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने और चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए उठाया है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 26 फरवरी 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज यानी 26 फरवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। वे 7 मार्च, 2026 तक भारत में रहेंगे।
- अमरीका और ईरान के बीच राजनयिक वार्ता का तीसरा दौर 26 फरवरी को जिनेवा में शुरू होगा।
- बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में संवैधानिक अनियमितताएं हुईं, राजनीतिक दबाव बनाया गया और राष्ट्रपति पद को दरकिनार करने के प्रयास किए गए।
- कनाडा सरकार ने मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की 26 फरवरी से शुरू होने वाली भारत यात्रा से पहले उठाया गया है।
- यरूशलेम में स्थित अमेरिकी दूतावास ने पहली बार वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों में पासपोर्ट सहायता सहित व्यक्तिगत कांसुलर सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।
- अबू धाबी में स्थित हिदयाह अंतर्राष्ट्रीय केंद्र ने मकसूद क्रूस को अपने अंतर्राष्ट्रीय संचालन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे इस संस्था की रणनीति का नेतृत्व करेंगे, जो हिंसक उग्रवाद से निपटने का काम करती है। अंतर्राष्ट्रीय संचालन बोर्ड एक स्वतंत्र वैश्विक विचार-विमर्श मंच है, जिसमें 12 सदस्य देश सम्मिलित हैं तथा इसकी अध्यक्षता मेजबान राष्ट्र द्वारा की जाती है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान वाला प्रस्ताव पारित कर दिया है। 193 सदस्यीय महासभा में 107 देशों ने प्रस्ताव के समर्थन में और 12 देशों ने विरोध में मतदान किया, जबकि भारत, चीन, अमेरिका, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका समेत 51 देशों ने मतदान से दूरी बनाई। यह प्रस्ताव यूक्रेन द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 26 फरवरी 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- ICC T20 विश्व कप के सुपर 8 के ग्रुप 1 का 47वां मैच 26 फरवरी को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
- ICC T20 विश्व कप के सुपर 8 के ग्रुप 1 का 48वां मैच 26 फरवरी को भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जोनाथन ट्रॉट की जगह टीम के नए हेड कोच के रूप में रिचर्ड पायबस को नियुक्त किया है। पायबस श्रीलंका के खिलाफ 13 मार्च से शुरू होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले टीम में शामिल होंगे।
- भारतीय शटलर आकर्षी कश्यप ने जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया है। अब मुख्य ड्रॉ में उनका मुकाबला चीनी ताइपे की हुआंग यू-ह्सुन से होगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच 27 फरवरी से शुरू कर रहा है। यह प्रक्रिया एक महीने में पूरी हो जाएगी। इसलिए रिजल्ट मार्च के तीसरे या अंतिम सप्ताह में आ सकता है।
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती (CEN 02/2025) परीक्षा की तारीखों में संशोधन कर दिया है। पहले यह परीक्षा 5 से 9 मार्च तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन रेलवे की नई अधिसूचना के अनुसार अब परीक्षा 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
- भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही ऑल इंडिया प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने IFS परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आप ऑफिशियल वेबसाइट से अपने परिणाम PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
- बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने इस साल होने वाली 37 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आप डेट वाइज पूरा कैलेंडर BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
- AIIMS दिल्ली ने NORCET 10वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आशा है कि आपको 26 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!