स्कूल असेंबली के लिए 25 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 25 January 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 25 जनवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 25 जनवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 25 जनवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. भारत में 25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष के आयोजन का विषय “मेरा भारत, मेरा वोट” रखा गया है और इसका नारा है, “भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों का प्रमुख स्थान।” भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, नई दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी और मुख्य अतिथि होंगी। 
  2. गणतंत्र दिवस पर लोगों की यात्रा आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से चलना शुरू करेगी। DMRC ने बताया कि मेट्रो सुबह 6 बजे तक हर 15 मिनट पर चलेगी और उसके बाद सामान्य समय के अनुसार संचालित होगी।
  3. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी 25 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को सुबह 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ के जरिए लोगों से बात करेंगे। यह कार्यक्रम का 130वां एपिसोड होगा।
  5. पंचायती राज मंत्रालय 25 जनवरी को नई दिल्ली में चुने गए पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करेगा। ये प्रतिनिधि गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। करीब 240 सरपंच और पंचायत अध्यक्षों को यह सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ‘पंचम चैटबॉट’ भी लॉन्च किया जाएगा।
  6. चौथा भारत ऊर्जा सप्ताह 27 से 30 जनवरी तक गोवा में आयोजित होगा। 
  7. राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2026 का समापन कार्यक्रम नई दिल्ली के राष्ट्रीय बाल भवन में चल रहा है। यह प्रतियोगिता 2023 से रक्षा और शिक्षा मंत्रालय मिलकर आयोजित कर रहे हैं।
  8. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने वीर गाथा प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण के सुपर सौ विजेताओं को सम्मानित किया। इन विजेताओं को 10 हजार रुपये नकद और गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका मिलेगा।
  9. लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्‍के को सुभाष चंद्र बोस राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्‍कार 2026 के लिए चुना गया है। उन्‍हें यह पुरस्‍कार आपदा प्रबंधन में उनके बेहतरीन योगदान के लिए व्‍यक्तिगत श्रेणी में दिया जाएगा।
  10. 25 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक स्वायत्त संगठन ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) देशभर में पदयात्रा और साइकिल पर रविवार का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य शहरों और जिलों में होगा।
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ‘ग्रंथ कुटीर’ का उद्घाटन किया। इस कुटीर में 11 भारतीय शास्त्रीय भाषाओं में लगभग 50 पांडुलिपियां और 2,300 किताबें रखी गई हैं। इस संग्रह में महाकाव्य, दर्शन, भाषा विज्ञान, इतिहास, शासन, विज्ञान और धार्मिक साहित्य के अलावा, भारत का संविधान भी शामिल है।
  12. पिछले दस वर्षों में भारतीय वस्त्र उद्योग ने काफी तरक्की की है। 2014 में यह उद्योग 8.4 लाख करोड़ रुपये का था, जो अब बढ़कर करीब 16 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
  13. पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिपुरा में 365 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 270 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और 95 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
  14. RBI ने बैंकिंग सिस्टम में पैसे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नए उपाय किए हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 30 जनवरी को RBI 25,000 करोड़ रुपये के लिए 90 दिनों का VRR संचालन करेगा। VRR के तहत बैंक नीलामी में हिस्सा लेकर अल्पकालिक ऋण लेते हैं, और ब्याज दर पहले से तय नहीं होती, बल्कि बाजार में बोली के अनुसार तय होती है।
  15. IAS अधिकारी संजीव खिरवार ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के आयुक्त के रूप में पदभार संभाला। वे 1994 बैच के अधिकारी हैं।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 25 जनवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस, यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधि अबूधाबी में पहली बार एक बैठक में मिले। यह चार साल से चल रहे संघर्ष में तीनों देशों की पहली साझा बैठक थी।
  2. बांग्लादेश में कपड़ा मिल मालिकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार इस महीने के अंत तक कुछ खास धागों पर टैक्स-मुक्त आयात की सुविधा वापस नहीं लेती, तो वे 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
  3. संयुक्त अरब अमीरात और विश्व आर्थिक मंच ने अगले पांच साल तक वैश्विक भविष्य परिषद की वार्षिक बैठकें आयोजित करने पर सहमति दी है। इस समझौते पर स्विट्ज़रलैंड के दावोस में हुई विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान हस्ताक्षर किए गए।
  4. भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेश से भारत में सुपारी की तस्करी करने वाली एक मछली पकड़ने वाली नौका को जब्त किया। पश्चिम बंगाल के फ्रेजरगंज में अधिकारियों ने इस नौका से 50 किलोग्राम वजन वाली 52 बोरी सुपारी बरामद की। कुल मिलाकर 2,600 किलोग्राम सुपारी जब्त की गई।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 25 जनवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. अंडर-19 वर्ल्ड कप के आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण भारत को 130 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 13 ओवर में पूरा कर लिया।
  2. मेलबर्न में तापमान 36 डिग्री तक बढ़ जाने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन के आउटडोर मैच स्थगित कर दिए गए। अधिकारियों ने इस दौरान टूर्नामेंट की गर्मी सुरक्षा नियम लागू किए।
  3. भारत के युकी भाम्बरी और आंद्रे गोरान्सन की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने मैक्सिको के सैंटियागो गोंज़ालेज़ और नीदरलैंड के डेविड पेल को 4-6, 7-6, 6-3 से हराया।
  4. जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 के पहले चरण के ओपन सिलेक्शन ट्रायल शुरू कर दिए हैं। यह खेल छत्तीसगढ़ में आयोजित होंगे।
  5. मुंबई में 2026 की सेल इंडिया नौकायन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यहां अच्छे प्रदर्शन वाले खिलाड़ी इस साल जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने का मौका पाएंगे।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. टाइम्स हायर एजुकेशन ने विषयों के अनुसार ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026’ जारी की है। इस लिस्ट में IISc बेंगलुरु टॉप 100 में शामिल है।
  2. UPSC ने इंटरव्यू की तारीख बदल दी है। 22 जनवरी को होने वाला इंटरव्यू अब 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
  3. RRVUNL ने टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मेंस परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होगी और इसमें कुल 150 अंकों के सवाल होंगे।
  4. CTET परीक्षा की आंसर-की अब CBSE की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 फरवरी को होगी।
  5. IB ने MTS परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार mha.gov.in पर जाकर अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा से 362 लोग चुने जाएंगे।
  6. MPESB ने पुलिस SI और सूबेदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करके अपने उत्तर जांच सकते हैं।
  7. बिहार ANM परीक्षा का रिजल्ट अब जारी हो गया है। उम्मीदवार अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस परीक्षा में 7780 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए योग्य पाए गए हैं।
  8. UPPSC ने RO एवं ARO मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 2 और 3 फरवरी को होगी।
  9. AIIMS ने चौथी कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  10. RRB की ओर से NTPC अंडरग्रेजुएट CBT-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 3445 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

आशा है कि आपको 25 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*