स्कूल असेंबली के लिए 19 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 19 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 19 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 19 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 19 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रेम को समर्पित फुलेरा दूज का पावन पर्व 19 फरवरी को मनाया जाएगा। यह पर्व फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आता है और ब्रज क्षेत्र, विशेषकर मथुरा एवं वृंदावन में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को होली की तैयारियों में दर्शाया जाता है, जो होली उत्सव के प्रारंभ का प्रतीक है।
  2. निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। बताना चाहेंगे अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी और उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। मतदान 16 मार्च को संपन्न होगा।
  3. मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है। वहीं, अगले दो दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से, मध्य और पूर्वी भारत में रात का तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
  4. दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंप स्टेशन की वार्षिक सफाई के कारण 19 फरवरी को राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। महरौली, कालकाजी के बी-ब्लॉक और अन्य क्षेत्रों के निवासियों को इस दिन जलापूर्ति में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
  5. केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए 5.01 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो वित्त वर्ष 2025-26 के 4.49 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 11.55% अधिक है। महिला और बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, कुल केंद्रीय बजट में लैंगिक बजट का हिस्सा बढ़कर 9.37% हो गया है।
  6. कुनो राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इस जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है।
  7. इंडिया AI और इंटेल इंडिया ने एआई अभियान के अंतर्गत 24 घंटे में सबसे अधिक संकल्‍प प्राप्त करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  8. पश्चिम बंगाल में तलाशी अभियान के दौरान राज्य सरकार द्वारा बाधा डालने के आरोपों के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय 18 मार्च को सुनवाई करेगा।
  9. महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए 5% आरक्षण रद्द कर दिया है। नए आदेश में विशेष पिछड़ा वर्ग (A) के तहत मुस्लिम समूहों के लिए सभी पिछले फैसले रद्द किए गए हैं।
  10. पुद्दुचेरी में 40 दिनों की लेंटन अवधि ऐश बुधवार से शुरू हो गई है। इस अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें कई श्रद्धालु शामिल हुए।
  11. दिल्ली विधानसभा ने ‘शताब्दी यात्रा-वीर विट्ठलभाई पटेल’ नाम की कॉफी टेबल पुस्तक प्रकाशित की है, जिसे डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय की लाइब्रेरी में रखा जाएगा।
  12. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 50वें मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें समाज और जनता के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 19 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. अमेरिकी टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह ग्लोबल साउथ के देशों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस दशक के अंत तक 50 अरब डॉलर का निवेश करेगी।
  2. पाकिस्तान के जिला और सत्र न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पांच मामलों में अग्रिम जमानत बढ़ा दी है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 19 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप C का 37वां मैच वेस्टइंडीज और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा। 
  2. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप B का 38वां मैच श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। 
  3. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप D का 39वां मैच अफ़ग़ानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत में शाम 7 बजे शुरू होगा। 
  4. भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा हाल की खराब फॉर्म के बावजूद बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन ICC T20 की नई रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंच गए हैं।
  5. जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बंगाल टीम को 6 विकेट से पराजित कर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य के क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. इंडिया पोस्ट ने GDS भर्ती 2026 के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। यह 19 फरवरी तक खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म में गलती की है, वे इसे ऑनलाइन सुधार सकते हैं।
  2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 की टर्म एंड एग्जाम (TEE) के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। डेटशीट के अनुसार, परीक्षा 1 जून से 15 जुलाई 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  3. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 25 जनवरी, 2026 को हुई थी।
  4. एमपी पुलिस ASI सूबेदार फेज 1 भर्ती परीक्षा 16 से 21 जनवरी तक हुई थी। अब MPESB ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 को पोस्टपोन कर दिया है। यह परीक्षा 23 फरवरी से प्रस्तावित थी। नई तारीख की जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर दी जाएगी।
  6. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की तिथियां घोषित कर दी हैं। जो उम्मीदवार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अब जल्द ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
  7. दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक महीने के लिए कैंपस में सभाओं, जुलूसों और प्रदर्शनों पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को इसका कारण बताया है।

आशा है कि आपको 19 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*