स्कूल असेंबली के लिए 12 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 12 April 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 12 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 12 अप्रैल 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 12 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस हर वर्ष 12 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन उस ऐतिहासिक घटना की याद में मनाया जाता है, जब 12 अप्रैल, 1961 को यूरी गगारिन ने पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा की थी।
  2. मौसम विभाग (IMD) ने 12 अप्रैल को असम और मेघालय में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, अगले तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश में भी ऐसी स्थिति रहेगी।
  3. विदेश सचिव विक्रम मिस्री 12 अप्रैल से तीन दिन के दौरे पर फ्रांस और जर्मनी जा रहे हैं। वे पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स के साथ भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे।
  4. बेंगलुरु का केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान जैव-रसायन और हैमेटोलॉजी में ISO प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला पहला संस्थान बन गया है।
  5. भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, 345 भारतीय मछुआरे ईरान से आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं।
  6. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में तीन दिन के उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया है। यह महोत्सव 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें ड्रोन, सोलर पंप और नई सिंचाई तकनीकों को दिखाया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ किसानो से बात करेंगे और AI के उपयोग पर भी चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रदर्शक और कई कृषि वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं।
  7. दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को 31 मार्च, 2030 तक रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
  8. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 9 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 6 खरब 97 अरब 12 करोड़ 10 लाख डॉलर हो गया है।
  9. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को साढ़े 6% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है।
  10. भारत सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना के तीसरे चरण में 52 नए आवेदनों को मंजूरी दी है। वस्त्र मंत्रालय के अनुसार, इन कंपनियों ने 6,708 करोड़ रुपये निवेश करने का वादा किया है, जिससे 21,186 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 12 अप्रैल 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. इजराइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू पर आपराधिक मुकदमा 12 अप्रैल को फिर से शुरू होगा। बता दें कि ईरान के साथ संघर्ष के दौरान लागू आपातकालीन न्यायिक प्रतिबंधों के कारण यह मुकदमा कई सप्‍ताह से स्थगित था।
  2. ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर 14 से 18 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
  3. अफ्रीकी देश जिबूती में इस्माइल उमर गुएलेह छठी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें 97 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं।
  4. बांग्लादेश का व्यापार घाटा जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के बीच बढ़कर 16.19 अरब अमरीकी डॉलर हो गया है। 
  5. NASA के आर्टेमिस-II चंद्र मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनका ओरियन अंतरिक्ष यान, जिसे इंटीग्रिटी नाम दिया गया था, स्वचालित नियंत्रण प्रणाली के तहत प्रशांत महासागर में उतरा है।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 12 अप्रैल 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद की 28 सीटों पर 12 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं मतगणना 17 अप्रैल को होगी। 
  2. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मणिवासन को तमिलनाडु का नया गृह सचिव नियुक्त किया है।
  3. हरियाणा सरकार ने पंचकूला नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए 3 वार्ड फिर से आरक्षित किए हैं।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 12 अप्रैल 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 19वां मुकाबला 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। 
  2. IPL 2026 का बीसवां मुकाबला 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. बिहार ITI CAT में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार ITI में दाखिला लेना चाहते हैं। वे अब 25 अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल, 2026 रखी गई है। 
  2. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। RPSC की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर की परीक्षा राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के कुल 281 पद और वेटरनरी ऑफिसर के कुल 1100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  3. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया है। SSC की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा 27 अप्रैल से लेकर 30 मई के बीच आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 25,487 कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।
  4. उत्तर प्रदेश में विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती निकली है। आप 9 से 29 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
  5. हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने फ्री ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से लोगों को घर बैठे AI, डेटा साइंस, प्रोग्रामिंग, पायथन और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकी कौशल सीखने का अवसर प्रदान किया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट pll.harvard.edu/catalog/free पर जाकर उपलब्ध कोर्सों की सूची देख सकते हैं और अपनी रुचि के अनुसार चयन कर सकते हैं।
  6. राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET) ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय (BAOU),अहमदाबाद के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय को ‘डुअल’ श्रेणी के मान्यता प्राप्त संस्थान के रूप में मान्यता दी गई है।
  7. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के केंद्रीय हिंदू स्कूल प्रवेश परीक्षा (SET) 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट bhuonline.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 9वीं (केवल लड़कों के लिए) और कक्षा 11वीं में केंद्रीय हिंदू बॉयज स्कूल (CHBS) तथा केंद्रीय हिंदू गर्ल्स स्कूल (CHGS) में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन कोड की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 22 से 26 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा।

आशा है कि आपको 12 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*