Today’s Current Affairs in Hindi | 01 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 01 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 01 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व शाकाहार दिवस’ (World Vegetarian Day) मनाया जाता है। 
  2. ‘रक्षा लेखा विभाग’ 01 अक्टूबर, 2024 को अपना 277वां वार्षिक दिवस मनाएगा।
  3. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘अनुराग जैन’ मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे।
  4. दिल्‍ली पुलिस ने ‘राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र’ के तीन जिलों में 05 अक्टूबर तक विरोध प्रदर्शनों और पांच या अधिक अनधिकृत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
  5. दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ‘मिथुन चक्रवर्ती’ (Mithun Chakraborty) को इस वर्ष 70वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
  6. भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी ‘रक्षा कंदासामी’ (Raksha Kandasamy) ने क्रोएशिया इंटरनेशनल और बेल्जियम जूनियर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया हैं।  
  7. भारतीय नौसेना का वार्षिक शीर्ष स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, ‘इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग’ 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 
  8. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 01 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्‍ली में ‘दिव्‍यांगता पुनर्वास सेवा और विशेष शिक्षा क्षेत्र’ में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सर्वोच्‍च स्‍थान प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। 
  9. भारतीय सेना ने सरकार की प्रमुख पहल ‘रक्षा उत्‍कृष्‍टता नवाचार’ के तहत आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  10. ‘भारतीय रिजर्व बैंक’ ने 30 सितंबर को ऋण से संबंधित मासिक डेटा जारी किया है। 
  11. केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों गुजरात, मणिपुर और त्रिपुरा को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष’ से 675 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। 
  12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 30 सितंबर को ‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण’ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

यह भी पढ़ें –  1967 में आज ही के दिन हुई थी भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना 

01 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली है?

(A) मनमोहन
(B) अनिरुद्ध झा 
(C) अजय सक्सेना
(D) अजीत तोमर 
उत्तर- मनमोहन 

2. IIFA अवॉर्ड्स 2024 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड किसे मिला है?

(A) मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे
(B) 12वीं फेल 
(C) रॉकी रानी की प्रेम कहानी
(D) एनिमल
उत्तर- एनिमल 

3. विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में 5,000 मीटर दौड़ में किस भारतीय एथलीट ने स्वर्ण पदक जीता है?

(A) तुषार कांति मन्‍ना
(B) गुलवीर सिंह 
(C) जशबीर नायक
(D) विनय अग्रवाल 
उत्तर- गुलवीर सिंह 

4. सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 के तहत कितने गांवो को पुरस्कृत किया गया है?

(A) 25 गांव 
(B) 28 गांव 
(C) 36 गांव 
(D) 43 गांव 
उत्तर- 36 गांव 

5. 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप 2024 कहाँ शुरू हुई है?

(A) रांची 
(B) लखनऊ
(C) कटक 
(D) अहमदाबाद
उत्तर- रांची 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*