Today’s Current Affairs in Hindi | 01 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 01 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 01 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 01 जुलाई को भारत में ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ (National Doctors Day) मनाया जाता है। 
  2. भारत में तीन नए आपराधिक कानून- ‘भारतीय न्याय संहिता 2023’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023’, और ‘भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023’ आज यानी 01 जुलाई 2024 से लागू हो गए हैं। 
  3. ‘जनरल उपेन्द्र द्विवेदी’ ने नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। 
  4. महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में 1987 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘सुजाता सौनिक’ को नियुक्त किया गया है।
  5. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अगले चेयरमैन के रूप में ‘चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी’ की नियुक्ति की जाएगी।
  6. भारतीय ऑलराउंर ‘रवींद्र जडेजा’ ने इंटरनेशनल T-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  7. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लखीमपुर खीरी जिले में 2000 करोड़ रुपये की लागत से बायोप्लास्टिक पार्क (UP Bioplastic Park) स्थापित किया जाएगा। 
  8. महाराष्ट्र में ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ शुरू की जाएगी।
  9. ओडिशा सरकार ने 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘मनोज आहूजा’ को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
  10. झारखंड में 30 जून 2024 को आदिवासी नेताओं सिद्धु-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के बलिदान की स्मृति में ‘हूल दिवस’ (Hul Diwas 2024) मनाया गया है।

यह भी पढ़ें – 2017 में आज ही के दिन भारत में लागू किया गया था वस्तु एवं सेवा कर (GST)

01 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. अंतर्राष्‍ट्रीय प्रवासन संगठन मुख्यालय में किस देश ने कोलंबो प्रक्रिया के अध्यक्ष के रूप में पहली बैठक की अध्यक्षता की है?

(A) श्रीलंका 
(B) भारत 
(C) जापान
(D) फिनलैंड
उत्तर- भारत 

2.  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBAT) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(A) मनोज मिश्रा 
(B) सुधांशु अग्रवाल 
(C) रवि अग्रवाल 
(D) विनय सिन्हा 
उत्तर- रवि अग्रवाल 

3. किस राज्य में कचरे से चारकोल बनाने वाले हरित कोयला संयंत्र लगाए जाएंगे?

(A) हरियाणा  
(B) पश्चिम बंगाल  
(C) गुजरात 
(D) मध्य प्रदेश
उत्तर- हरियाणा  

4. FATF ने किस देश को ‘नियमित अनुवर्ती’ श्रेणी में रखा है?

(A) भारत  
(B) जर्मनी 
(C) बांग्लादेश
(D) कंबोडिया 
उत्तर- भारत  

5. अमरीका और चीन के बाद कौनसा देश तीसरा सबसे बडा घरेलू विमानन बाजार बन गया है?

(A) कनाडा 
(B) भारत 
(C) यूनाइटेड किंगडम
(D) इटली 
उत्तर- भारत 

संबंधित आर्टिकल्स 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*