आज हम 9 जनवरी 2026 की कुछ प्रमुख खबरें पढ़ेंगे, जिन्हें आप स्कूल असेंबली में संक्षेप में प्रस्तुत कर सकते हैं। हर खबर छात्रों को देश और दुनिया की ताजा घटनाओं से अवगत कराती है।
स्कूल असेंबली के लिए आज की टॉप 10 हिंदी न्यूज हेडलाइंस 9 जनवरी 2026
नीचे 9 जनवरी 2026 की वो 10 बड़ी खबरें हैं, जिन्हें आप असेंबली के समय प्रभावपूर्ण ढंग से पढ़ सकते हैं:-
- विकसित भारत युवा नेता संवाद-2026 कार्यक्रम शुक्रवार 9 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा।
- 53वां विश्व पुस्तक मेला 10 से 18 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस मेले में 35 से अधिक देशों के एक हजार से ज्यादा प्रकाशक हिस्सा लेंगे।
- सोमनाथ मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को स्मरण करने के लिए प्रभास पाटन में चार दिन का सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। यह आयोजन 1026 ईस्वी में महमूद गजनी के हमले की 1000वीं वर्षगांठ और सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में 1951 में पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय AI स्टार्टअप्स के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की।
- भारतीय सेना और HDFC बैंक ने सैनिकों को बैंकिंग सुविधाएं और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा देने के लिए अपने MoU को 2029 तक बढ़ा दिया है। तीन वर्ष के इस समझौते के तहत अग्निवीरों और पेंशन प्राप्त कर रहे सेवारत कर्मियों को एक करोड़ रुपये का व्यक्तिगत तथा एक करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
- केंद्र सरकार ने भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।
- IICDEM 2026 की तैयारी के तहत निर्वाचन आयोग ने सीईओ सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन 21 से 23 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन की तैयारियों के लिए किया गया।
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिला एवं बाल विकास के लिए साझेदारी सुदृढ़ करने हेतु एकीकृत डिजिटल पोर्टल ‘पंखुड़ी’ का शुभारंभ किया।
- भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन ने रायसीना साइंस डिप्लोमेसी इनिशिएटिव 2026 के पहले संस्करण के लिए साझेदारी की घोषणा की है।
- डाक विभाग और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन, आजीविका को बढ़ावा देने और रसद सुविधाओं को मजबूत करने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 9 जनवरी 2026
आज की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मामूली कोहरे से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) भारत की लोकप्रिय आवाजों के दस्तावेजीकरण के लिए ‘आवाज़ों के जुगनू’ का शुभारंभ करेगा।
- उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने हिंदोल सेनगुप्ता द्वारा लिखित “गाओ, नाचो एवं नेतृत्व करो: श्रील प्रभुपाद के जीवन से नेतृत्व का सबक” पुस्तक का विमोचन किया।
- तेलंगाना सरकार संक्रांति के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी और मिठाई महोत्सव के साथ मेगा ड्रोन तथा हॉट एयर बैलून शो का आयोजन करेगी। ये सभी कार्यक्रम हैदराबाद के विभिन्न स्थानों पर होंगे।
- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और डाक विभाग ने देशभर में नामित प्रयोगशालाओं तक कीटनाशक, बीज और उर्वरक के नमूनों के परिवहन के लिए एक राष्ट्रव्यापी लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बनाने हेतु MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
- देश की प्रमुख खाद्य और पेय प्रदर्शनी इंडसफूड 2026 की शुरुआत उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुई है। तीन दिन तक चलने वाले इस नौवें संस्करण में भारतीय खाद्य उत्पादक, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, नीति निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि और वैश्विक संस्थान एक मंच पर जुटेंगे।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 9 जनवरी 2026
आज की मुख्य अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- अमेरिका ने UN और भारत-फ्रांस के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन समेत 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपनी सदस्यता वापस ले ली है।
- नेपाल निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी को होने वाले नेशनल असेंबली चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की। वहीं चुनाव चिन्ह उम्मीदवारों को 12 जनवरी को आबंटित किए जाएंगे।
- दोहा में भारत की संस्कृति और विविधता का जश्न मनाने के लिए दो दिवसीय ‘भारत उत्सव 2026’ आयोजित किया जाएगा
- कांगो में जुड़वां पहाड़ी गोरिल्ला जन्मे हैं, जो विलुप्त होने वाली इस उप-प्रजाति के लिए महत्वपूर्ण घटना है।
- नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री कुलमान घिसिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- इजराइल और सीरिया ने सैन्य तनाव कम करने और राजनयिक संबंध मजबूत करने के लिए एक समझौते पर सहमति जताई। यह समझौता अमेरिका के विशेष दूत टॉम बैरक की निगरानी में पेरिस में हुई बातचीत के दौरान हुआ।
- अमेरिकी सेना ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में वेनेजुएला के रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर ‘मरीनारा’ को जब्त कर लिया। यह जहाज जिसे पहले ‘बेला 1’ कहा जाता था, स्कॉटलैंड के उत्तर-पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमेरिकी प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के कारण पकड़ा गया।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 9 जनवरी 2026
आज की मुख्य खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- भारत की पीवी सिंधु ने कुआलालंपुर में मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
- ICC महिला T20 विश्व कप 2026 के क्वालिफायर की घोषणा कर दी गई है। ग्लोबल क्वालिफायर में दस टीमें आखिरी चार स्थानों के लिए आपस में मुकाबला करेंगी। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी से 1 फरवरी तक नेपाल में होगा।
- एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय धावक जिन्सन जॉनसन ने संन्यास लेने की घोषणा की।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
आज की एजुकेशन न्यूज की मुख्य समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- NTA ने JEE (MAIN) 2026 सत्र 1 के लिए नया परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। अब यह परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक होगी।
- CBSE ने KVS और NVS में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in या cbse.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों की नॉन-टीचिंग ग्रुप-सी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2026 सत्र 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है।
- ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन और परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार AIBE 20 में सफल नहीं हो पाए वे 11 फरवरी से अगली परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आशा है कि आपको 9 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu से जुड़े रहें।
One app for all your study abroad needs





60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
