स्कूल असेंबली के लिए 8 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
School Assembly News Headlines in Hindi 8 January 2026

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को प्रार्थना सभा के लिए हॉल या विद्यालय के मैदान में एकत्र होना होता है। सभा का समय बदल सकता है, लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां प्रायः समान रहती हैं। इनमें छात्रों के लिए प्रतिदिन प्रस्तुत की जाने वाली समाचार सुर्खियां भी शामिल होती हैं। समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण होती हैं इसलिए इस आर्टिकल में आप 8 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस के बारे में जानेंगे।

स्कूल असेंबली के लिए आज की टॉप 10 हिंदी न्यूज हेडलाइंस 8 जनवरी 2026

आज की टॉप न्यूज़ हेडलाइंस इस प्रकार हैंः-

  1. NHAI ने छह लेन वाले बेंगलुरु–कडपा–विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे के वनवोलू-वंकरकुंटा हिस्से में बिटुमिनस कंक्रीट बिछाकर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।
  2. पीएम नरेंद्र मोदी रविवार (11 जनवरी) को गुजरात में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे। इस अवसर पर सोमनाथ में पूरे वर्ष आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पर्व सोमनाथ पर हुए पहले आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 8 से 11 जनवरी तक मनाया जाएगा।
  3. केंद्रीय बजट 2025-26 में 852 पीपीपी परियोजना के लिए 17 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए।
  4. 21 जनवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन भारतीय निर्वाचन आयोग की पहल पर IIIDEM और अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र व चुनावी सहायता संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है।
  5. ISRO 12 जनवरी को PSLV-C62 मिशन के तहत एक उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस मिशन में भारत सहित अन्य देशों के कुल 18 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे।
  6. राष्ट्रीय कपड़ा मंत्रियों का सम्मेलन 2026 गुरुवार, 8 जनवरी से असम के गुवाहाटी में आयोजित होगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में वस्त्र क्षेत्र की नीतियों, निवेश, निर्यात, स्थिरता, अवसंरचना और तकनीकी विकास पर चर्चा की जाएगी।
  7. भारत में कुल 50 हजार स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक-NQSA प्रमाणन प्राप्त हुआ। 
  8. सूचना और प्रसारण मंत्रालय की स्टार्टअप एक्सीलरेटर योजना के तहत Webex ने मीडिया, मनोरंजन, प्रसारण और संचार तकनीक के क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया है। यह समझौता IIT दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ किया गया है, जिसका उद्देश्य मीडिया तकनीक में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
  9. थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा तथा सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।
  10. अब केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 170 से अधिक स्मारक और संग्रहालयों के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदी जा सकेगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स शुरू किया है।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 8 जनवरी 2026

आज की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. भारतीय वैज्ञानिकों ने सुपर कंप्यूटर आधारित सिमुलेशन तकनीक विकसित की है, जिससे गर्म पानी को ठंडे पानी की तुलना में जल्दी जमाया जा सकेगा। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, यह सफलता जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने हासिल की है।
  2. महिला-हितैषी आदर्श ग्राम पंचायतों की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यशाला 8 जनवरी से पुणे में शुरु हो रही है।
  3. श्री माता वैष्णो देवी आयुर्विज्ञान संस्थान, जम्मू की एमबीबीएस मान्यता राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने रद्द कर दी है।
  4. नीति आयोग ने चालू वित्त वर्ष की तिमाही व्यापार रिपोर्ट ‘ट्रेड वाच’ का पांचवां संस्करण जारी किया है, जिसमें भारत के व्यापारिक परिदृश्य में हो रहे बदलाव दिखाए गए हैं।
  5. भारत बिम्सटेक देशों के लिए कैंसर देखभाल में क्षमता विकास कार्यक्रम के दूसरे चरण की मेजबानी कर रहा है।
  6. भारत ऊर्जा सप्ताह का आयोजन 27 जनवरी से गोवा में किया जाएगा। चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के प्रमुख और नवप्रवर्तक सुरक्षित, टिकाऊ और किफायती ऊर्जा के भविष्य को बढ़ावा देने के लिए एक साथ जुटेंगे। 
  7. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026’ के लिए प्रदेश दल के आभासी ध्वजारोहण समारोह की अध्यक्षता की।
  8. तेलंगाना विधानमंडल के दोनों सदनों का सत्र पांच दिन के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया। 
  9. महाराष्ट्र सरकार ने अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए एक अध्ययन समूह बनाया है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में 2,839 अग्निवीर अपनी 4 साल की सेवा पूरी करेंगे। इस समूह का नेतृत्व अवकाश प्राप्त कर्नल दीपक थोंगे करेंगे।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 8 जनवरी 2026

आज की मुख्य अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मौजूदा बीपीएल के प्रसारण पैनल से भारतीय खेल प्रस्तोता रिद्धिमा पाठक को हटा दिया है।
  2. वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने पिछले सप्‍ताह कराकस में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। 
  3. बांग्लादेश इस साल दिसंबर तक भारत की सरकारी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) से 1 लाख 80 हजार टन डीजल 14.62 अरब टका की कीमत पर आयात करेगा।
  4. UN 12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले संसदीय चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नहीं भेजेगा। 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 8 जनवरी 2026

आज की मुख्य खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. इंडियन सुपर लीग के मुकाबले 14 फरवरी से शुरू होंगे, जिसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 91 मैच खेले जाएंगे।
  2. अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वॉश चैंपियनशिप के अंडर-19 सेमीफाइनल में मिस्र की मलिका अल-कार्कसी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
  3. T20 विश्व कप ट्रॉफी को नेपाल के काठमांडू में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बौद्ध स्तूप में जनता के लिए प्रदर्शित किया गया। रोहित पौडेल अगले महीने भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप में नेपाल की 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
  4. ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की याचिका खारिज कर दी, जिसमें बांग्लादेश के T20 विश्व कप 2026 के मैचों को भारत से बाहर कराने की मांग की गई थी।
  5. पीवी सिंधु और चिराग शेट्टी तथा सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की पुरुष डबल्स जोड़ी मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने-अपने वर्ग के अगले दौर में पहुंच गए हैं।
  6. लक्ष्य सेन ने मलेशिया ओपन में सिंगापुर के जेसन तेह को हराकर पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बनाई। उनका अगला मुकाबला फ्रांस या हांगकांग के खिलाड़ी से होगा।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

आज की एजुकेशन न्यूज की मुख्य समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. NIFT में 2026-27 के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन अब 13 जनवरी तक किए जा सकते हैं, ताकि ज्यादा छात्र कम शुल्क का लाभ ले सकें।
  2. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 का रिजल्ट 07 जनवरी, 2026 को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार कुल 1,74,386 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं।
  3. RRB ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर विवरण देख सकते हैं। इस भर्ती में 2,585 पदों पर चयन किया जाएगा।
  4. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शीतलहर के कारण विंटर वेकेशन 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। अब स्कूल 14 जनवरी से फिर से खुलेंगे।
  5. UPPSC सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा 2025 के चार विषयों की परीक्षा 17 और 18 जनवरी को आयोजित करेगा। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 8 जनवरी को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

आशा है कि आपको 8 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu से जुड़े रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*