स्कूल असेंबली के लिए 10 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
School Assembly News Headlines in Hindi 10 January 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना होता है। इसी उद्देश्य से यहां 10 जनवरी 2026 की ऐसी प्रमुख समाचार सुर्खियां शामिल की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र बिना अतिरिक्त व्याख्या के सहज रूप से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं, ताकि छात्र रोजमर्रा की घटनाओं की बुनियादी समझ विकसित कर सकें और असेंबली के दौरान आत्मविश्वास के साथ समाचार प्रस्तुत कर सकें। यहाँ दी गई सभी समाचार सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए आज की टॉप 10 हिंदी न्यूज हेडलाइंस 10 जनवरी 2026

नीचे 10 जनवरी 2026 की 10 प्रमुख खबरें दी गई हैं, जिन्हें स्कूल असेंबली में पढ़ा जा सकता है।

  1. प्रतिवर्ष 10 जनवरी को दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी का प्रसार करना और विदेशों में रहने वाले लोगों का अपनी भाषा से जुड़ाव बनाए रखना है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 10 जनवरी से तीन दिन की गुजरात यात्रा पर जाएंगे। वे सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो भी देखेंगे।
  3. केरल के अलाप्पुझा जिले की अंबलप्पुझा उत्तर, अंबलप्पुझा दक्षिण, करुवट्टा और पल्लीपड पंचायतों में एवियन इन्फ्लूएंजा के मामले सामने आए हैं।
  4. मौसम विभाग ने 10 जनवरी को बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और तमिलनाडु, पुद्दुचेरी व करईकल में तेज बारिश और गरज के साथ तेज़ बारिश का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  5.  पीएम नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे, जो 12–13 जनवरी को अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर आएंगे।
  6. ‘विश्व पुस्तक मेला- 2026’ की शुरुआत शनिवार 10 जनवरी से हो रही है। यह 18 जनवरी तक चलेगा।
  7. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले महीने भारत आएंगे और नई दिल्ली में होने वाले AI इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे।
  8. गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्षा और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त पहल, प्रोजेक्ट ‘वीर गाथा 5.0’ में इस साल लगभग 1.90 लाख स्कूलों के 1.92 करोड़ छात्रों ने हिस्सा लिया, जो 2021 से अब तक सबसे बड़ी भागीदारी है।
  9. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नौवीं शीर्ष स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र बैठक की अध्यक्षता की है। 
  10. विकसित भारत युवा नेता संवाद -2026 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ है।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 10 जनवरी 2026

आज की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. जयपुर में 15 जनवरी को एक भव्य सेना दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा।
  2. केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में 235 करोड़ रुपये की लागत से बंदरगाह विकास और डिजिटल प्रशासन से जुड़ी परियोजनाएं शुरू की हैं। इनका उद्देश्य राज्य की समुद्री क्षमता बढ़ाना और समुद्र आधारित विकास को गति देना है।
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में विद्युत वाहन उत्‍पादन संयंत्र का उद्घाटन किया।
  4. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में रेलवे के 100 अधिकारियों को 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 प्रदान किया। 
  5. रायपुर के पत्र सूचना कार्यालय ने आज बिलासपुर में एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया।
  6. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल माध्‍यम से राष्ट्रीय IED डाटा प्रबंधन प्रणाली- NIDMS का शुभारंभ किया।
  7. प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने रायसीना विज्ञान कूटनीति पहल 2026 के पहले संस्करण के लिए ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) के साथ साझेदारी की। 
  8. भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण-UIDAI ने आधार का शुभंकर उदय का शुभारंभ किया। 

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 10 जनवरी 2026

आज की मुख्य अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने एक फंडिंग बिल पास किया है, जो चीन से जुड़े मामलों में सख्ती बढ़ाता है। इसके तहत निर्यात नियंत्रण, व्यापार नियमों का कड़ाई से पालन, सरकारी तकनीक की खरीद पर रोक और चीन के साथ सहयोग को सीमित किया जाएगा।
  2. कंटेंट क्रिएटर्स के लिए विश्व के सबसे बड़े सम्मेलन, ‘वन बिलियन फॉलोअर्स समिट’ का चौथा संस्करण ‘भलाई के लिए’ विषय के साथ शुरू हो रहा है। इसमें 30,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
  3. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद में 6.6 प्रतिशत और अगले वर्ष 6.7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 10 जनवरी 2026

आज की मुख्य खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. दमन दीव के दीव में घोगला बीच पर चल रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स के चौथे दिन तमिलनाडु ने पेनकैक सिल्ट और बीच वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
  2. सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने पांचवे टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्‍लैंड को पांच विकेट से हराकर एशेज सीरीज 4-1  से अपने की है। 
  3. मलेशिया ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स में पी वी सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  4. ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 के क्वालिफायर की घोषणा कर दी गई है। इस ग्लोबल क्वालिफायर में दस टीमें अंतिम चार स्थानों के लिए मुकाबला करेंगी। ये मैच 18 जनवरी से 1 फरवरी तक नेपाल में काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड और अपर मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

आज की एजुकेशन न्यूज की मुख्य समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-

  1. परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि करीब है। छात्र, अभिभावक और शिक्षक 11 जनवरी से पहले आवेदन कर सकते हैं। अब तक इस कार्यक्रम के लिए चार करोड़ से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
  2. भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु और ग्रुप-Y मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन फेज-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा जनवरी में आयोजित होगी।
  3. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) ने XAT 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
  4. UPSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस प्रक्रिया में कुल 5,111 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
  5. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने एमटीएस परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। MTS परीक्षा 27 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।
  6. कर्मचारी चयन आयोग ने 2026–27 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। SSC की परीक्षाएं मई 2026 से शुरू होकर जनवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।

आशा है कि आपको 10 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*