RBI Assistant Online Form 2023 : भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, जल्द करें आवेदन

1 minute read
RBI Assistant Online Form 2023
RBI Assistant Online Form 2023

RBI Assistant Online Form 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर एक नोटिस करते हुए सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे 4 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। RBI के इस भर्ती के लिए असिस्टेंट के कुल 450 रिक्त पदों को भरा जाना है। RBI की अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

RBI Recruitment 2023 के लिए पदों का विवरण

RBI 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट (Assistant)450

RBI Assistant Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

RBI 2023 Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

RBI में ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि13 सितंबर, 2023
RBI ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि04 अक्टूबर, 2023
RBI परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि04 अक्टूबर, 2023
RBI प्री परीक्षा की अंतिम तिथि 21-23 अक्टूबर 2023 (संभावित)
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

RBI Assistant Recruitment 2023 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री का होना आवश्यक है, साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए जारी की गयी अधिसूचना जरूर पढ़ें।

RBI Assistant Recruitment Notification PDF Link Download

RBI Recruitment 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा 

आरबीआई भर्ती (RBI Recruitment) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा निम्न प्रकार होनी चाहिए। 

  • न्यूनतम आयु सीमा : 20 वर्ष 
  • अधिकतम आयु सीमा : 28 वर्ष

RBI Assistant Application Fee के लिए यहां ले जानकारी-

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 450/-
  • एससी/एसटी: 50/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ई चालान मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। 

RBI Assistant Apply Online 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/Vacancies.aspx पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर VACANCIES से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • कैंडिडेट पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर, आवेदन पत्र भरें।
  • अब सामने पेज पर Recruitment for the Post of Assistant – 2023 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्टूडेंट्स सामने दिए गए विवरण को अच्छे से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  • फिर आवेदक फॉर्म सबमिट करें।
  • उम्मीदवार इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

RBI Assistant Online Form 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*