MA कोर्स डिटेल्स: योग्यता, प्रवेश परीक्षाएं, कॉलेज, करियर स्कोप

1 minute read
ma course details in hindi

एमए (MA) एक पोस्टग्रेजुएट लेवल डिग्री है, जिसे आमतौर पर बीए के बाद किया जाता है। लेकिन इसे केवल BA कोर्स के बाद का अगला स्टेप मानना सही नहीं होगा, क्योंकि किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने के बाद आप संस्थान द्वारा आवश्यक योग्यता के आधार पर MA कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स कला, सामाजिक विज्ञान और ह्यूमैनिटीज जैसे विषयों में गहराई से समझ विकसित करने का अवसर देता है। भारत में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज़ द्वारा प्रदान की जाने वाली एमए डिग्री ही शैक्षणिक रूप से मान्य मानी जाती है। यही डिग्री आगे चलकर यूजीसी-नेट (NET) या पीएचडी जैसे शोध और शिक्षण से जुड़े विकल्पों के लिए आवश्यक योग्यता भी बनती है। यदि आप MA कोर्स करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आपके लिए MA कोर्स की योग्यता, सिलेबस, फीस और करियर विकल्प की जानकारी दी गई है।

पैरामीटरविवरण
कोर्स का फुल फॉर्ममास्टर ऑफ आर्ट्स (MA)
कोर्स का स्तरपोस्ट-ग्रेजुएट
कोर्स की अवधि2 वर्ष (4 सेमेस्टर), हालाँकि NEP 2020 के स्ट्रक्चर के तहत कुछ संस्थानों में मास्टर्स प्रोग्राम को 1 साल की अवधि में भी किया जा सकता है।
एलिजिबिलिटीयूनिवर्सिटी के आधार पर ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंक (SC/ST के लिए न्यूनतम 45% अंक)
एडमिशन प्रोसेसप्रवेश परीक्षा (CUET-PG) या मेरिट बेस्ड
करिकुलम स्ट्रक्चरकोर विषय, इलेक्टिव्स, रिसर्च थीसिस/प्रोजेक्ट
प्रमुख कॉलेजजवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदी यूनिवर्सिटी
जॉब प्रोफाइलप्रोफेसर, कंटेंट राइटर, रिसर्चर, पॉलिसी एनालिस्ट
रोजगार के क्षेत्रशिक्षा, मीडिया, NGO, सरकारी सेवाएं (UPSC/PSC)

एमए कोर्स क्यों करें?

नीचे एमए कोर्स करने के कुछ मुख्य कारण दिए गए हैं, जिनकी वजह से ग्रेजुएशन के बाद यह एक अच्छा पोस्टग्रेजुएट ऑप्शन माना जाता है –

  • विषय में मजबूत पकड़ और गहराई से समझ: एमए में वही विषय एडवांस लेवल पर पढ़ाया जाता है, जिससे सिर्फ याद करने की बजाय कॉन्सेप्ट समझने और उनका एनालिसिस करने की क्षमता विकसित होती है। इससे किसी एक फील्ड में स्पेशलाइजेशन बनती है।
  • टीचिंग और अकादमिक करियर के लिए जरूरी कदम: कॉलेज लेवल पर टीचिंग या असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए एमए जरूरी होता है। इसके बाद यूजीसी नेट (UGC NET) या जेआरएफ (JRF) क्लियर करके हायर एजुकेशन सेक्टर में स्थिर करियर बनाया जा सकता है।
  • पीएचडी और रिसर्च के लिए मजबूत बेस: एमए के दौरान रिसर्च मेथड, प्रोजेक्ट और डिसर्टेशन पर काम कराया जाता है, जिससे रिसर्च कैसे की जाती है यह समझ आती है। यही अनुभव आगे पीएचडी और अकादमिक रिसर्च में काम आता है।
  • कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी आसान होती है: यूपीएससी, स्टेट पीएससी, नेट और अन्य परीक्षाओं में ऑप्शनल सब्जेक्ट की गहरी समझ जरूरी होती है। एमए करने से उसी विषय की तैयारी पढ़ाई के साथ-साथ हो जाती है।
  • राइटिंग, एनालिसिस और कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत होती हैं: नियमित असाइनमेंट, प्रेजेंटेशन और सेमिनार के कारण सोचने, लिखने और अपने विचार स्पष्ट तरीके से व्यक्त करने की क्षमता बेहतर होती है, जो मीडिया, कंटेंट, रिसर्च और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में बहुत काम आती है।
  • करियर ऑप्शन सिर्फ टीचिंग तक सीमित नहीं रहते: एमए के बाद जर्नलिज्म, कंटेंट राइटिंग, एडिटिंग, सोशल रिसर्च, एनजीओ सेक्टर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, ह्यूमन रिसोर्स, पॉलिसी एनालिसिस और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे कई क्षेत्रों में अवसर मिलते हैं।
  • ग्रेजुएशन के बाद बेहतर जॉब प्रोफाइल के अवसर: कई संस्थानों और संगठनों में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होने पर रिसर्च असिस्टेंट, कंटेंट स्पेशलिस्ट, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर और एनालिस्ट जैसी भूमिकाओं के लिए प्राथमिकता मिलती है।
  • कम फीस में क्वालिटी हायर एजुकेशन: सरकारी और केंद्रीय यूनिवर्सिटी में एमए की फीस अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे सीमित बजट में भी पोस्टग्रेजुएशन पूरा किया जा सकता है।
  • नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत आगे बढ़ने के ज्यादा विकल्प: नई एजुकेशन पॉलिसी के अनुसार कई विश्वविद्यालय स्किल-बेस्ड और रिसर्च-ओरिएंटेड पढ़ाई पर जोर दे रहे हैं, जिससे आगे अकादमिक और प्रोफेशनल दोनों तरह के करियर के रास्ते खुलते हैं।

एमए कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

MA कोर्स में एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड कॉलेज और संस्थान के अनुसार थोड़ा अलग हो सकते हैं। इसलिए अप्लाई करने से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक प्रवेश शर्तें जरूर देखनी चाहिए। सामान्य तौर पर पात्रता इस प्रकार होती है:

  • ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (BA या समकक्ष) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही आपकी डिग्री UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान की होनी चाहिए।
  • विषय की प्रासंगिकता: अधिकतर यूनिवर्सिटी में बीए में उस विषय का होना आवश्यक है, जिससे आप एमए कोर्स करना चाहते हैं।
  • न्यूनतम अंक: इस कोर्स में आवेदन सामान्य वर्ग के लिए प्रायः 45%-55% अंक आवश्यक होते हैं। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलती है।
  • प्रवेश प्रक्रिया: कुछ यूनिवर्सिटी मेरिट के आधार पर प्रवेश देते हैं, लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए CUET-PG (NTA) पास करना अनिवार्य योग्यता का अहम हिस्सा होता है। इसके अलावा कुछ यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन करती हैं।

एमए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएँ

एमए कोर्स में एडमिशन के लिए अधिकतर यूनिवर्सिटी मेरिट या एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर चयन करती हैं। कुछ राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएँ होती हैं, जबकि कुछ यूनिवर्सिटी या राज्य स्तर पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करती हैं। नीचे प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी दी गई है –

परीक्षा का नामप्रकार (राष्ट्रीय/राज्य/विश्वविद्यालय)अनुमानित परीक्षा तिथि
CUET-PG 2026राष्ट्रीय स्तर (NTA द्वारा)मार्च – अप्रैल 2026 (अनुमानित शेड्यूल)
IPU CET 2026विश्वविद्यालय स्तर (दिल्ली-IPU)अप्रैल – मई 2026 (अनुमानित)
CPGET 2026राज्यस्तरीय (छत्तीसगढ़)अगस्त – सितंबर 2026 (अनुमानित)
AP PGCET 2026राज्यस्तरीय (आंध्र प्रदेश)जून – जुलाई 2026 (अनुमानित)
URATPG 2026विश्वविद्यालय समूह/क्षेत्रीयजून/जुलाई 2026 (अनुमानित)
PU-CET (PG) 2026विश्वविद्यालय स्तर (पंजाब यूनिवर्सिटी)जून – जुलाई (अनुमानित परीक्षा तिथि)
LPUNEST 2026विश्वविद्यालय स्तर (लवली प्रोफेशनली)मई 2026 (फेज-1)

नोट: परीक्षा तिथियाँ हर वर्ष बदल सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित परीक्षा या यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट जानकारी जरूर जांच लें।

एमए कोर्स में एडमिशन कैसे होता है?

एमए कोर्स में एडमिशन की आवेदन प्रक्रिया कॉलेज या विश्वविद्यालय के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जाती है। दोनों तरीकों की सामान्य प्रक्रिया नीचे आसान भाषा में समझाई गई है –

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सही तरीके से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ जमा करें।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट या प्रवेश परीक्षा के परिणाम का इंतजार करें।
  • चयन होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं और निर्धारित फीस जमा करके एडमिशन कन्फर्म करें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • जिस कॉलेज या विश्वविद्यालय में आवेदन करना है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है, तो उसमें शामिल हों।
  • मेरिट/रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • अंत में फीस जमा करने के बाद एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

भारत में एमए कोर्स के लिए प्रमुख संस्थान और अनुमानित फीस

भारत के कई सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में एमए कोर्स उपलब्ध है। इस कोर्स की फीस कॉलेज के प्रकार, राज्य, सीट श्रेणी और एडमिशन प्रक्रिया के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर सरकारी विश्वविद्यालयों में फीस कम होती है, जबकि प्राइवेट संस्थानों में यह अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। नीचे दी गई तालिका में कुछ प्रमुख संस्थानों के आधार पर एमए कोर्स की अनुमानित फीस सामान्य जानकारी के लिए दी गई है:

सरकारी संस्थान

संस्थान का नामस्थानअनुमानित कुल फीस (INR)
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)नई दिल्लीINR 600 – INR 2,000
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)दिल्लीINR 10,000 – INR 25,000
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)वाराणसीINR 6,000 – INR 12,000
जामिया मिलिया इस्लामियानई दिल्लीINR 15,000 – INR 25,000
हैदराबाद यूनिवर्सिटी (UoH)हैदराबादINR 12,000 – INR 20,000

प्राइवेट संस्थान 

संस्थान का नामस्थानअनुमानित कुल फीस (INR)
अशोक यूनिवर्सिटीसोनीपत, हरियाणाINR 15 – INR 18 लाख
टाटा इंस्टिट्यूट (TISS)मुंबईINR 1.5 – INR 2.5 लाख
एमिटी यूनिवर्सिटीनोएडाINR 2.0 – INR 4.5 लाख
क्राइस्ट यूनिवर्सिटीबेंगलुरुINR 1.5 – INR 3.0 लाख
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीपंजाबINR 1.0 – INR 2.0 लाख

नोट: तालिका में दी गई फीस केवल अनुमानित है और समय-समय पर बदल सकती है। सटीक और नवीनतम फीस की जानकारी के लिए संबंधित कॉलेज/विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

एमए कोर्स के लिए स्पेशलाइज़ेशन

MA कोर्स में कई स्पेशलाइज़ेशन होते हैं यहां प्रमुख स्पेशलाइज़ेशन और उनके कोर विषयों के बारे में बताया गया है। ये कोर्स विषय सामान्य हैं जो लगभग सभी यूनिवर्सिटी में सामान हो सकते हैं, नीचे दी गई जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है। आप अपनी चुनी गई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर सिलेबस जरूर देखें।

स्पेशलाइज़ेशनमुख्य विषय
एमए इंग्लिशमध्यकालीन लिट्रेचर: अर्ली मॉडर्न वर्ल्ड, पोस्ट इंडिपेंडेंस इंडियन लिट्रेचर, फिक्शन लिट्रेचर, क्रिटिसिजम एंड थ्योरी, पोस्ट कोलोनियल लिट्रेचर, इलेक्टिव्स: एस्थेस्टिक्स, रिसर्च मेथेडोलॉजी, पोएट्री, खुले ऐच्छिक विषय: लिंग अध्ययन, दृश्य अध्ययन।, ओपन इलेक्टिव्स: जेंडर स्टडीज, विज़ुअल स्टडीज
एमए हिंदीहिंदी भाषा का परिचय, विकासशील हिंदी काव्य, नाटक, कहानी और उपन्यास, भाषा के मूल तत्व, भाषा एवं समाज, आलोचना के सिद्धांत, आलेख/लेखन कौशल, भारतीय संस्कृति एवं लिट्रेचर, लिंगुयिस्टिक, आधारित (वैकल्पिक), लिट्रेचर विश्लेषण (वैकल्पिक), प्रयोगात्मक वैकल्पिक (एप्लिकेशन)
एमए हिस्ट्रीअन्सिएंट/मीडिएवल/मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री, वर्ल्ड हिस्ट्री ट्रेंड्स, हिस्टॉरिकल मेथड्स, इकोनॉमिक्स एंड सोशल चेंज इन इन इंडिया, रीजनल हिस्ट्री पेपर्स
एमए पॉलिटिकल साइंसपॉलिटिकल थ्योरी एंड आइडियलोजिस, इंडियन पॉलिटिकल सिस्टम, इंटरनेशनल रिलेशंस, कंपरेटिव पॉलिटिक्स, रिसर्च मेथड्स, इलेक्टिव्स: गवर्नमेंट पालिसी, ग्लोबल कॉनफ्लिक्ट्स
एमए इकोनॉमिक्समाइक्रोइकोनॉमिक्स, मैक्रोइकोनॉमिक्स, डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स, इंडियन इकोनॉमी, इकॉनोमेट्रिक्स, इलेक्टिव्स: इंटरनेशनल ट्रेड
एमए सोशियोलॉजीफॉउंडेशन ऑफ सोशियोलॉजी, सोशियोलॉजिकल थ्योरी, सोशल चेंज एंड डेवलपमेंट, रिसर्च मैथड्स, इलेक्टिव्स: कल्चर, जेंडर स्टडीज
एमए साइकोलॉजीकॉग्निटिव साइकोलॉजी, डेवलपमेंटल साइकोलॉजी, पर्सनेलिटी एंड एब्नार्मल साइकोलॉजी, रिसर्च एंड स्टैटिस्टिक्स
एमए फिलॉसोफीइंडियन फिलॉसोफी, वेस्टर्न फिलॉसोफी, एथिक्स एंड लॉजिक, मेटाफिजिक्स, इलेक्टिव्स: एस्थेटिक्स
एमए लैंग्वेज (जैसे उर्दू, अरबी, पर्शियन, जर्मन आदि)लैंग्वेज स्ट्रक्चर, क्लासिकल एंड मॉडर्न लिट्रेचर, ट्रांसलेशन स्टडीज़, कल्चर एंड सिविलाइज़ेशन

एमए कोर्स के बाद करियर स्कोप और सैलरी

MA कोर्स करके आप कुछ प्रमुख रोजगार क्षेत्रों जैसे – रेलवे, बैंकिंग, बीमा, अनुसंधान एवं शिक्षा आदि क्षेत्रों में निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
टीचर INR 2.6 लाख – INR 2.9 लाख
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसरINR 4.5 लाख – INR 4.9 लाख
सोशल वर्करINR 2.7 लाख – INR 3 लाख
जर्नलिस्टINR 4.4 लाख – INR 4.8 लाख
काउंसलरINR 4 लाख – INR 4.4 लाख
कंटेंट राइटरINR 3.8 लाख – INR 4.1 लाख


नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com. के आधार पर दी गई है जिसमें बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें : जर्नलिस्ट कैसे बनें?

एमए कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

MA कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों के सामने कई शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध होते हैं, लेकिन सही चुनाव लक्ष्य पर निर्भर करता है। यहाँ आपके लिए MA कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प को संक्षिप्त में नीचे दी गई टेबल में बताया गया है, इन विकल्पों से आपकी करियर ग्रोथ बढ़ जाती है जो आपके सैलरी पैकेज को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है –

विकल्पपात्रताअवधि
पीएचडी (PhD)संबंधित विषय में एमए और NET/JRF या विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा3-6 वर्ष
यूजीसी-नेट / जेआरएफमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमएएग्जाम बेस्ड
एमफिल (जहाँ लागू हो)एमए1-2 वर्ष
बीएड (B.Ed.)पोस्ट ग्रेजुएट या ग्रेजुएट2 वर्ष
एलएलबी (LLB)किसी भी विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन3 वर्ष
एमबीए (MBA)ग्रेजुएशन डिग्री और प्रवेश परीक्षा2 वर्ष

यह भी पढ़ें : एलएलबी कोर्स डिटेल्स

MA कोर्स बनाम MBA कोर्स में अंतर

ग्रेजुएशन के बाद अक्सर यह सवाल कॉमन होता है कि MA करना अधिक बेहतर रहेगा या MBA। बता दें कि वैसे तो ये दोनों ही पोस्टग्रेजुएशन लेवल के कोर्सेज हैं, लेकिन इनका फोकस और करियर स्कोप अलग होता है। MA में किसी विषय को गहराई से समझने और अकादमिक ज्ञान बढ़ाने पर जोर दिया जाता है, वहीं MBA बिज़नेस, मैनेजमेंट और प्रोफेशनल स्किल्स पर आधारित कोर्स है। नीचे दी गई टेबल में दोनों कोर्स के बीच के मुख्य अंतर आसान तरीके से बताए गए हैं, ताकि अपने करियर लक्ष्य के अनुसार सही विकल्प चुनना आसान हो सके।

आधारMA (मास्टर ऑफ आर्ट्स)MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)
रेगुलेटरी बॉडीविश्वविद्यालयों द्वारा संचालित, UGC के अंतर्गतप्रबंधन संस्थान; AICTE/विश्वविद्यालय मान्यता आवश्यक
कोर्स का उद्देश्यमानविकी और सामाजिक विज्ञान में गहन अकादमिक अध्ययनप्रबंधन, नेतृत्व और व्यावसायिक निर्णय क्षमता विकसित करना
अवधिसामान्यतः 2 वर्ष (4 सेमेस्टर)सामान्यतः 2 वर्ष (फुल-टाइम), कुछ संस्थानों में 1 वर्ष (एक्जीक्यूटिव)
पात्रतासंबंधित विषय में ग्रेजुएशनकिसी भी विषय में स्नातक; कई संस्थानों में प्रवेश परीक्षा (CAT, MAT आदि)
प्रवेश प्रक्रियामेरिट या विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षाराष्ट्रीय/संस्थागत प्रवेश परीक्षा और ग्रुप डिश्कशन/इंटरव्यू
प्रमुख विषयहिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र आदिवित्त, विपणन, मानव संसाधन, संचालन प्रबंधन
अध्ययन शैलीसिद्धांत, शोध, प्रोजेक्ट, डिसर्टेशनकेस स्टडी, इंटर्नशिप, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट
करियर दिशाशिक्षण, शोध, सिविल सेवा, सामाजिक क्षेत्रकॉर्पोरेट प्रबंधन, बैंकिंग, कंसल्टिंग, स्टार्टअप
उच्च अध्ययन विकल्पNET/JRF, PhDपीएचडी इन मैनेजमेंट, कार्यकारी प्रबंधन पाठ्यक्रम

यह भी पढ़ें : MBA सब्जेक्ट्स लिस्ट स्पेशलाइज़ेशन वाइज

FAQs

MA में कितने विषय होते हैं?

एमए में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र जैसे अनेक विषय उपलब्ध हैं। विषय का चयन छात्र की ग्रेजुएशन बैकग्राउंड और रुचि के अनुसार किया जाता है।

क्या बीए जनरल स्टूडेंट एमए कर सकता है?

हाँ, यदि छात्र ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीए पास किया है तो वह एमए में प्रवेश ले सकता है। अधिकतर यूनिवर्सिटी में एमए विषय में प्रवेश के लिए आपके संबंधित विषय में न्यूनतम 45-50 प्रतिशत आंखों की डिमांड की जाती है, हालाँकि आरक्षण श्रेणी वाले उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी के आधार पर इसमें छूट मिलती है।

MA के बाद पीएचडी कर सकते हैं क्या?

हाँ, यदि आपने एमए को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण किया है तो आप पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को सामान्यतः 5 प्रतिशत की छूट मिलती है। इसमें प्रवेश के लिए आपको लिखित परीक्षा और इंटरव्यू प्रोसेस से गुजरना होता है।

क्या एमए डिस्टेंस एजुकेशन से किया जा सकता है?

हाँ, कई मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से MA कराती हैं। यह विकल्प नौकरी करने वाले या नियमित कक्षाओं में उपस्थित न हो पाने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

क्या एमए के बाद अध्यापक बन सकते हैं?

हाँ, एमए के बाद अध्यापक बनने का मार्ग खुलता है। स्कूल लेवल पर पढ़ाने के लिए शिक्षण प्रशिक्षण आवश्यक होता है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में अध्यापन हेतु राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य माना जाता है।

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको एमए कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेखपढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*