इवेंट मैनेजमेंट क्या होता है?, कोर्स, कॉलेज, करियर स्कोप

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
event management kya hota hai

इवेंट मैनेजमेंट एक ऐसी प्रोफेशनल इंडस्ट्री है जिसमें किसी भी आयोजन की प्लानिंग से लेकर उसके सफल संचालन तक की पूरी जिम्मेदारी होती है। चाहे कोई बड़ी कॉर्पोरेट कॉन्फ्रेंस हो, शादी का आयोजन हो या कोई म्यूजिक फेस्टिवल — हर इवेंट के पीछे एक ट्रेनड प्रोफेशनल टीम होती है जो वेन्यू, बजट, वेंडर्स, लॉजिस्टिक्स और गेस्ट एक्सपीरियंस को कोऑर्डिनेट करती है।

भारत में इवेंट इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है। वेडिंग, कॉर्पोरेट, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जैसे सेक्टर्स में प्रोफेशनली ट्रेनड इवेंट मैनेजर्स की मांग हर साल बढ़ रही है। यही वजह है कि आज इवेंट मैनेजमेंट सिर्फ एक पैशन नहीं बल्कि एक स्ट्रक्चर्ड करियर ऑप्शन बन चुका है, जिसमें सर्टिफिकेट से लेकर एमबीए लेवल तक के कोर्स उपलब्ध हैं।

अगर आप क्रिएटिव हैं, लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं और प्रेशर में भी ऑर्गनाइज्ड रह सकते हैं, तो यह फील्ड आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

इस लेख में आपको इवेंट मैनेजमेंट क्या होता है, इसके मुख्य कार्य, ज़रूरी स्किल्स, कोर्स, टॉप कॉलेज और करियर स्कोप सभी की जानकारी मिलेगी।

इवेंट मैनेजमेंट के मुख्य कार्य

एक इवेंट मैनेजर की जिम्मेदारी सिर्फ इवेंट के दिन तक सीमित नहीं होती प्लानिंग प्लानिंग से लेकर कार्यान्वयन तक हर स्टेज पर उनकी एक्टिव इन्वॉल्वमेंट होती है।

  • क्लाइंट की जरुरत को समझते हुए उनके इवेंट के लिए बजट, थीम और उद्देश्य के आधार पर रूपरेखा बनाना।
  • इवेंट प्लानिंग और बजटिंग के तहत इवेंट की लोकेशन, सजावट, खान-पान और तकनीकी व्यवस्था का विस्तृत प्लान करना।
  • किसी भी इवेंट में कैटरिंग, डेकोरेशन, साउंड और लाइटिंग जैसी सेवाओं के लिए वेंडर का चुनाव करना और मैनेजमेंट करना।
  • इवेंट के लिए सही लोकेशन चुनना या उसका सुझाव क्लाइंट को देना और गेस्ट की ट्रांसपोर्ट और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखना।
  • इवेंट को मॉनिटर करना और टीम कोऑर्डिनेशन करते हुए इवेंट का सफल संचालन करना।

इवेंट मैनेजमेंट के प्रकार

इवेंट मैनेजमेंट में काम करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि इस फील्ड में किस तरह के इवेंट्स आते हैं। इवेंट के प्रकार, उद्देश्य और स्केल के आधार पर इन्हें निम्नलिखित कैटेगरी में बाँटा जा सकता है –

इवेंट का प्रकारप्रमुख उदाहरणवास्तविक उपयोग / इंडस्ट्री का महत्व
सोशल इवेंटशादी, बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी, बेबी शॉवरभारत में वेडिंग इंडस्ट्री बहुत बड़ी है, जहाँ डेकोरेशन, कैटरिंग, फोटोग्राफी और लॉजिस्टिक्स की प्रोफेशनल जरूरत होती है।
कॉर्पोरेट इवेंटसेमिनार, कॉन्फ्रेंस, प्रोडक्ट लॉन्च, मीटिंगकंपनियां अपनी ब्रांड इमेज मजबूत करने और क्लाइंट्स को जोड़ने के लिए इन इवेंट्स में निवेश करती हैं।
कल्चरल इवेंटस्कूल/कॉलेज फेस्ट, म्यूजिक फेस्टिवल, डांस शोइन इवेंट्स से लोकल टैलेंट को प्लेटफॉर्म मिलता है और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है।
स्पोर्ट्स इवेंटक्रिकेट टूर्नामेंट, मैराथन, स्कूल स्पोर्ट्स डेस्पोर्ट्स इवेंट्स में प्लानिंग, सिक्योरिटी और बड़े स्तर की मैनेजमेंट स्किल्स की जरूरत होती है।
एंटरटेनमेंट इवेंटलाइव कॉन्सर्ट, फैशन शो, अवॉर्ड शोफिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में इनकी बड़ी भूमिका होती है, जहाँ स्पॉन्सरशिप और टिकट रेवेन्यू मिलता है।
पब्लिक इवेंटसरकारी मेले, ऑटो एक्सपो, बुक फेयर, आर्ट गैलरी शोसरकार और संस्थाएं इनका उपयोग जन-जागरूकता और योजनाओं के प्रचार के लिए करती हैं।

इवेंट मैनेजमेंट के लिए कोर्स

इवेंट मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। नीचे प्रमुख कोर्स, उनकी अवधि और न्यूनतम योग्यता की जानकारी दी गई है। आवेदन से पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर फीस और उपलब्धता ज़रूर कन्फर्म करें।

कोर्स का पूरा नामकोर्स की अवधिन्यूनतम योग्यता
डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट6 महीने – 1 वर्ष12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से)
एडवांस डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट1 वर्ष12वीं पास / ग्रेजुएशन
सर्टिफिकेट कोर्स इन इवेंट मैनेजमेंट3 – 6 महीने10वीं या 12वीं पास
बीबीए इन इवेंट मैनेजमेंट3 वर्ष12वीं पास (कम से कम 45-50% अंक)
बीए इन इवेंट मैनेजमेंट3 वर्ष12वीं पास
बीएससी इन इवेंट मैनेजमेंट3 वर्ष12वीं पास (कुछ कॉलेज में साइंस जरूरी)
एमबीए इन इवेंट मैनेजमेंट2 वर्षग्रेजुएशन (50% अंक)
पीजी डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट1 वर्षग्रेजुएशन
एमए इन इवेंट मैनेजमेंट2 वर्षग्रेजुएशन
सर्टिफाइड प्रोफेशनल कोर्स इन इवेंट मैनेजमेंट6 महीने – 1 वर्ष12वीं पास / ग्रेजुएशन

इवेंट मैनेजमेंट कोर्स के लिए प्रमुख कॉलेज

नीचे इवेंट मैनेजमेंट कोर्स के लिए कुछ प्रमुख सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की सूची दी गई है। फीस अनुमानित है और बदल सकती है, इसलिए आवेदन से पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

कॉलेज का नामस्थानकॉलेज का प्रकारअनुमानित फीस रेंज (INR)
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)वाराणसी, उत्तर प्रदेशसरकारीयूजी डिग्री प्रोग्राम -INR 30,000 – INR 1,00,000
अमिटी यूनिवर्सिटीनोएडा, उत्तर प्रदेशप्राइवेटडिप्लोमा – INR 1,50,000 – INR 3,00,000
यूजी डिग्री – INR 3,00,000 – INR 5,00,000
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU)मोहाली, पंजाबप्राइवेटडिप्लोमा – INR 1,20,000 – INR 2,00,000
यूजी डिग्री – INR 1,50,000 – INR 2,50,000
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES)देहरादून, उत्तराखंडप्राइवेटयूजी डिग्री प्रोग्राम – INR 3,00,000 – INR 5,00,000
जैन यूनिवर्सिटीबेंगलुरु, कर्नाटकप्राइवेटयूजी डिग्री प्रोग्राम – INR 2,00,000 – INR 3,50,000
नेशनल एकेडमी ऑफ इवेंट मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट (NAEMD)मुंबई/अहमदाबाद/जयपुरप्राइवेटसर्टिफिकेट – INR 50,000 – INR 1,50,000
डिप्लोमा – INR 1,00,000 – INR 3,00,000
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (NIEM)मुंबई/लखनऊ/दिल्लीप्राइवेटसर्टिफिकेट – INR 60,000 – INR 1,20,000
डिप्लोमा – INR 80,000 – INR 1,50,000
इम्पैक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंटनई दिल्लीप्राइवेटसर्टिफिकेट – INR 80,000 – INR 1,50,000
चितकारा यूनिवर्सिटीपंजाबप्राइवेटयूजी डिग्री प्रोग्राम – INR 4,00,000 – INR 6,00,000
एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (MIT-WPU)पुणे, महाराष्ट्रप्राइवेटयूजी डिग्री प्रोग्राम – INR 5,00,000 – INR 7,00,000

इवेंट मैनेजमेंट के लिए आवश्यक स्किल्स

इवेंट मैनेजमेंट में सफल होने के लिए तकनीकी जानकारी के साथ-साथ कुछ प्रैक्टिकल स्किल्स भी ज़रूरी हैं –

  • क्रिएटिविटी
  • लीडरशिप
  • टीमवर्क
  • कम्युनिकेशन
  • ऑर्गेनाइजेशन
  • टाइम मैनेजमेंट
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग
  • नेटवर्किंग

इवेंट मैनेजमेंट में करियर स्कोप और मिलने वाली सैलरी

इवेंट मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद आप मीडिया और एंटरटेनमेंट, हॉस्पिटलिटी, कॉर्पोरेट सेक्टर और इवेंट मैनेजमेंट फर्म्स में काम कर सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और उनकी अनुमानित सैलरी दी गई है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
इवेंट कोर्डिनेटरINR 3.5 लाख – INR 3.8 लाख
इवेंट एग्जीक्यूटिवINR 3.4 लाख – INR 3.8 लाख
इवेंट मैनेजर INR 5.4 लाख – INR 6 लाख
इवेंट हेडINR 6.6 लाख – INR 7.3 लाख
इवेंट प्लानरINR 4 लाख – INR 4.5 लाख


नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है, यह संस्थान, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

FAQs

इवेंट मैनेजमेंट में क्या काम होता है?

इवेंट मैनेजमेंट में मुख्य रूप से इवेंट प्लानिंग, बजट मैनेजमेंट, लोकेशन बुकिंग, डेकोरेशन, कैटरिंग और टेक्निकल सेटअप करना होता है। इसके अलावा इवेंट मैनेजमेंट में टीम को निर्देश देना, क्लाइंट की जरूरत समझना और इवेंट की एक्टिविटीज़ को मॉनिटर करने जैसे काम करने होते हैं।

इवेंट मैनेजमेंट कोर्स क्या होता है?

इवेंट मैनेजमेंट कोर्स  प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें आपको इवेंट प्लानिंग, मार्केटिंग, पब्लिक रिलेशन, बजटिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे विषयों के बारे में बताया जाता है। यह कोर्स सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री प्रोग्राम्स के लेवल पर उपलब्ध होता है।

12वीं के बाद इवेंट मैनेजमेंट में एडमिशन कैसे लें?

12वीं के बाद आप इवेंट मैनेजमेंट के लिए अपनी रूचि के आधार पर डिप्लोमा, सर्टिफिकेट या बैचलर डिग्री (जैसे – बीबीए इन इवेंट मैनेजमेंट) कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए कुछ यूनिवर्सिटी में मेरिट बेस्ड एडमिशन होता है और कुछ में एंट्रेंस एग्जाम देकर आप एडमिशन पा सकते हैं।

इवेंट मैनेजमेंट के लिए कौन सा कोर्स करना पड़ता है?

इवेंट मैनेजमेंट के लिए आप डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट, बीबीए इन इवेंट मैनेजमेंट या इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रेजुएशन के बाद एमबीए इन इवेंट मैनेजमेंट भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इवेंट मैनेजमेंट के लिए कौन सा विषय सबसे अच्छा है?

मास कम्युनिकेशन, बिजनेस मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट जैसे विषयों की बैकग्राउंड इवेंट मैनेजमेंट में काम आती है क्योंकि इनमें कम्युनिकेशन, प्लानिंग और क्लाइंट हैंडलिंग जैसी स्किल्स डेवलप होती हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

वीडियो एडिटर कैसे बनें?कंटेंट राइटर कैसे बनें?
गेम डेवलपर कैसे बनें?प्रोडक्ट मैनेजर कैसे बनें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको इवेंट मैनेजमेंट की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*