डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) 2026: स्कोर, सिलेबस, पैटर्न, फीस और रजिस्ट्रेशन 

1 minute read
duolingo in hindi

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) एक ऑनलाइन इंग्लिश प्रोफिशिएंसी परीक्षा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए स्वीकार करते हैं। इसके माध्यम से छात्र अपनी रीडिंग, राइटिंग, लिसनिंग और स्पीकिंग स्किल्स का प्रमाण दे सकते हैं। यह टेस्ट पूरी तरह ऑनलाइन होता है, इसलिए उम्मीदवार घर बैठे सुविधाजनक समय पर परीक्षा दे सकते हैं।

DET एक एडैप्टिव टेस्ट है, यानी आपकी परफॉर्मेंस के आधार पर प्रश्नों की कठिनाई स्तर बदलता रहता है, जो इसे पारंपरिक परीक्षाओं से अलग बनाता है। आम तौर पर इसका रिजल्ट लगभग 48 घंटे के भीतर जारी हो जाता है, जिससे यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन की समयसीमा पूरी करने में मदद मिलती है। IELTS और TOEFL की तुलना में यह अपेक्षाकृत किफायती विकल्प माना जाता है, हालांकि इसकी स्वीकृति हर संस्थान और देश की नीति पर निर्भर करती है। इस लेख में DET के स्कोर, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, फीस और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है।

This Blog Includes:
  1. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) ओवरव्यू 
  2. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट क्यों दिया जाता है?
  3. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट कितनी बार दे सकते हैं?
  4. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट कब दे सकते हैं?
  5. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट एलिजिबिलिटी 
  6. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट के लिए आवश्यक टेक्निकल रिक्वायरमेंट्स
  7. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट स्कोरिंग सिस्टम
  8. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट रजिस्ट्रेशन
  9. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट की फीस 
  10. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट का पैटर्न 
  11. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट किन देशों, यूनिवर्सिटी और कोर्स के लिए स्वीकार्य है?
  12. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट की तैयारी कैसे करें?
  13. डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) बनाम IELTS बनाम TOEFL iBT
  14. FAQs 

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) ओवरव्यू 

टेस्ट का नाम डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET)
स्वीकृतयूनिवर्सिटी एडमिशन और वर्क अब्रॉड 
संचालित संस्था Duolingo
टेस्ट का माध्यम ऑनलाइन 
टेस्ट के लिए योग्यता खुला प्रवेश; कोई योग्यता आवश्यक नहीं
टेस्ट की अवधि 60 मिनट 
टेस्ट की फीस US$70
स्कोर रेंज 10–160 (ओवरऑल स्कोर)
रिज्लट की अवधि 2 दिन (48 घंटे)
टेस्ट के अटेम्प्ट 30 दिनों में अधिकतम 3 बार
DET स्कोर की वैधता 2 वर्ष 
ऑफिशियल वेबसाइट englishtest.duolingo.com

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट क्यों दिया जाता है?

Duolingo English Test (DET) एक कंप्यूटर-बेस्ड इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट है, जो विदेश में पढ़ाई के लिए 6000+ यूनिवर्सिटीज में एडमिशन पाने का मौका देता है। यह एडैप्टिव टेस्ट है यानी आपकी परफॉर्मेंस के अनुसार सवालों की कठिनाई बढ़ती या घटती रहती है, जिससे हर छात्र को अलग और पर्सनल एक्सपीरियंस मिलता है। आप DET टेस्ट कई बार दे सकते हैं लेकिन इसमें सवाल लगातार बदलते रहते हैं और एक ही सवाल दोबारा मिलने की संभावना बहुत कम होती है। इसका रिजल्ट भी केवल 2 दिनों में मिल जाता है।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट कितनी बार दे सकते हैं?

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) देने की कोई कुल लिमिट नहीं है, लेकिन 30 दिनों में आप इसे तीन से ज्यादा बार नहीं दे सकते। टेस्ट खरीदने के बाद आपको इसे शुरू करने के लिए 21 दिन का समय मिलता है। दूसरा टेस्ट खरीदने से पहले अपने पिछले 30 दिनों के रिकॉर्ड को चेक करें ताकि पता चल सके कि आपने इस अवधि में कितनी बार टेस्ट लिया है।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट कब दे सकते हैं?

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट के लिए कोई निश्चित डेट्स निर्धारित नहीं है। इसलिए आप इसे साल में कभी भी किसी भी समय दे सकते हैं। यही इसे पारंपरिक इंग्लिश एग्जाम से अलग बनाता है। टेस्ट देने के सिर्फ 2 दिनों में आपका रिजल्ट मिल जाता है, जिसमें आपका ओवरऑल स्कोर और सभी सब-स्कोर शामिल होते हैं।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट एलिजिबिलिटी 

DET के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कोई अनिवार्य एलिजिबिलिटी या अकादमिक क्राइटेरिया नहीं है। डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट कोई भी दे सकता है जो इंग्लिश भाषा में अपनी प्रोफिशिएंसी साबित करना चाहता है। 

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट के लिए आवश्यक टेक्निकल रिक्वायरमेंट्स

Duolingo इंग्लिश टेस्ट आप ऑनलाइन कहीं भी और कभी भी दे सकते हैं। टेस्ट के लिए सेंटर जाने की जरूरत नहीं बस आवश्यक इक्विपमेंट होने चाहिए। डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट के लिए आवश्यक टेक्निकल रिक्वायरमेंट्स इस प्रकार हैं;

इक्विपमेंट के प्रकार रिक्वायरमेंट 
कंप्यूटर केवल डेस्कटॉप या लैपटॉप
प्राइमरी कैमरा अपने चेहरे को रिकॉर्ड करने के लिए फ्रंट कैमरा वाला वेबकैम
सेकेंडरी कैमराएक स्मार्टफोन चाहिए, जिसका कैमरा चालू हो, ताकि टेस्ट में आपकी स्क्रीन और कीबोर्ड रिकॉर्ड किया जा सके।
ऑडियो बिल्ट-इन माइक्रोफ़ोन और स्पीकर
इंटरनेट न्यूनतम 2 Mbps डाउनलोड/अपलोड स्पीड। 

यह भी पढ़ें: IELTS और TOEFL के बीच प्रमुख अंतर क्या है?

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट स्कोरिंग सिस्टम

DET का स्कोर 10 से 160 तक के ओवरऑल स्कोर पर दिया जाता है, जो आपके रीडिंग, राइटिंग, लिसनिंग और स्पीकिंग स्किल्स के परफॉर्मेंस के आधार पर दिया जाता है। प्रत्येक उत्तर का मूल्यांकन करके चार अलग‑अलग सब‑स्कोर तैयार किए जाते हैं और फिर उनका औसत लेते हुए ओवरऑल स्कोर तय होता है। 


DET अडैप्टिव टेस्ट है, इसलिए कठिन सवालों के जवाब भी आपके स्किल लेवल को दर्शाते हैं। स्कोर 5‑पॉइंट इन्क्रीमेंट में रिपोर्ट होता है और रिजल्ट आमतौर पर 48 घंटे के भीतर मिल जाता है। यह स्कोर विश्वभर में कई उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा वीजा या प्रवेश आवश्यकताओं के लिए स्वीकार किया जाता है।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट रजिस्ट्रेशन

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट देने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट englishtest.duolingo.com पर अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाना मुफ्त है और इसके लिए केवल आपका ईमेल एड्रेस चाहिए। आप DET में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर अकाउंट बनाएं/लॉग इन करें: डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट englishtest.duolingo.com पर जाएं और ईमेल ID से अकाउंट बनाकर लॉग इन करें।
  • पर्सनल डिटेल्स कन्फर्म करें: ईमेल, देश और राज्य-केंद्र शासित प्रदेश जैसी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • टेस्ट खरीदें: ‘Purchase a Test’ ऑप्शन पर क्लिक करें और एक टेस्ट या दो टेस्ट का बंडल चुनें।
  • फीस का भुगतान करें: चुने गए टेस्ट के अनुसार फीस ऑनलाइन सबमिट करें। चाहें तो फास्ट रिजल्ट के लिए अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ सकते हैं।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट की फीस 

भारतीय छात्रों के लिए DET की फीस US$70 है, जो इसे विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के लिए किफायती इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट बनाती है। यदि कोई उम्मीदवार एक साथ दो टेस्ट बुक करता है, तो US$118 में दोनों टेस्ट मिलते हैं, यानी प्रति टेस्ट US$59 में मिलता है। इसके अलावा यदि आप 12 घंटे में रिजल्ट चाहते हैं, तो US$39 अतिरिक्त शुल्क देना होगा। सामान्य रूप से DET का रिजल्ट 2 दिनों के भीतर उपलब्ध हो जाता है।


नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डुओलिंगो टेस्ट बुक करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक कर लें। क्योंकि फीस में समय-समय पर बदलाव संभव है। 

यह भी पढ़ें: SAT एग्जाम क्या है?

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट का पैटर्न 

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट का पैटर्न इस प्रकार होता है:

सेक्शन ड्यूरेशन स्किल्स टेस्ट 
इंट्रोडक्शन और ऑनबोर्डिंग5 मिनट सुनिश्चित करें कि आपका कैमरा, स्पीकर और माइक ठीक से काम कर रहे हैं।वैध आईडी प्रूफ  सबमिट करें और टेस्ट के नियम और जरूरतें देखें।
कंप्यूटर एडैप्टिव टेस्ट 45 मिनट यह टेस्ट छोटे-छोटे सवालों के जरिए आपकी इंग्लिश स्किल्स को मापता है।टेस्ट के सवाल रैंडमली दिए जाते हैं। आप कैसा परफॉर्म कर रहे हैं, उसके आधार पर सवालों की मुश्किल का लेवल तय होता है। 
वीडियो एंड राइटिंग सैंपल 10 मिनट आपके पास एक बड़े पूल में से 2 सवालों के जवाब देने के लिए 30 मिनट होंगे।वीडियो स्पीकिंग सैंपल: 30 मिनटराइटिंग सैंपल: 3-5 मिनट

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट किन देशों, यूनिवर्सिटी और कोर्स के लिए स्वीकार्य है?

DET का स्कोर विश्वभर में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है और यह 6000+ से अधिक उच्च शिक्षा संस्थानों और 100 से ज़्यादा देशों में स्वीकार किया जाता है। प्रमुख देशों में अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड, जर्मनी, फ्रांस, जापान और सिंगापुर शामिल हैं, जहां DET स्कोर को यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए मान्यता दी जाती है। DET का उपयोग अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्रामों में एडमिशन हेतु किया जा सकता है; कुछ मामलों में यह वीजा प्रोसेस में भी मान्य होता है।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट की तैयारी कैसे करें?

DET टेस्ट देने के लिए छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • टेस्ट की जानकारी प्राप्त करें: DET की तैयारी ‘टेस्ट-रेडीनेस’ के रूप में शुरू करें। आधिकारिक Test Readiness Guide को पढ़ें, जिसमें सवालों के प्रकार, टेस्ट पैटर्न और स्कोरिंग की विस्तृत जानकारी होती है। इसके लिए Duolingo के ब्लॉग और वीडियो वॉकथ्रू उपयोगी हैं।
  • फ्री प्रैक्टिस टेस्ट दें: Duolingo की वेबसाइट पर उपलब्ध फ्री प्रैक्टिस टेस्ट को बार-बार दें ताकि आपको वास्तविक टेस्ट का अनुभव और सवालों का लेवल समझ आए। इससे पता चलता है किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। 
  • सभी लैंग्वेज स्किल्स पर काम करें: DET में रीडिंग, लिसनिंग, राइटिंग और स्पीकिंग सभी स्किल्स महत्वपूर्ण हैं। रोजाना इन चारों स्किल्स की प्रैक्टिस करें- जैसे लिसनिंग के लिए पॉडकास्ट सुनें, रीडिंग के लिए आर्टिकल पढ़ें, स्पीकिंग के लिए जवाब रिकॉर्ड करें और राइटिंग के लिए पैराग्राफ लिखें।
  • टेस्ट एनवायरमेंट में प्रैक्टिस करें: प्रैक्टिस करते समय अपने टेस्ट के एनवायरमेंट को वास्तविक स्थिति जैसा बनाएं- निर्बाध समय, शांत जगह और कंप्यूटर सेटअप रखें। यह आपको मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार करेगा ताकि टेस्ट के दिन पर परेशानी न हो।
  • अपने पैटर्न और प्रतिक्रिया देखें: प्रैक्टिस टेस्ट के निष्कर्षों के अनुसार अपनी गलतियों और कमजोरियों की पहचान करें। सुधार के लिए इसी पर काम करें, जैसे नए शब्द सीखना, वाक्य संरचना सुधारना या स्पष्ट उच्चारण अभ्यास करना, ताकि वास्तविक टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन हो।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) बनाम IELTS बनाम TOEFL iBT

आप नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं कि DET स्कोर IELTS और TOEFL स्कोर की तुलना में कैसा है:

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्टकॉमन यूरोपियन फ्रेमवर्क ऑफ रेफरेंस फॉर लैंग्वेजेस (CEFR)IELTSTOEFL iBT
160C2 8.5-9120
1558119
150C1 117-118
1457.5113-116
140109-112
1357104-108
13098-103
1256.593-97
12087-92
11582-86
110B2 676-81
10570-75
1005.565-69
9559-64
9053-58
85547-52
80 41-46
75 B135-40
70 4.530-34
65 24-29
60 418-23
10-55A1-A20-40-17

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है जिसमें बदलाव संभव है। 

FAQs 

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) का अच्छा स्कोर कितना माना जाता है?

आम तौर पर 110–120 या उससे अधिक का स्कोर अच्छा माना जाता है, क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय इसी रेंज में एडमिशन के लिए पात्र मानते हैं। हालांकि, हर यूनिवर्सिटी और कोर्स की स्कोर रिक्वायरमेंट अलग-अलग होती है, इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी स्कोर जरूर जांच लें।

क्या डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट IELTS या TOEFL का विकल्प हो सकता है?

कई विश्वविद्यालय DET स्कोर को IELTS और TOEFL के विकल्प के रूप में स्वीकार करते हैं, खासकर उन छात्रों के लिए जो जल्दी रिजल्ट चाहते हैं या घर से ऑनलाइन परीक्षा देना चाहते हैं। फिर भी सभी संस्थान इसे स्वीकार नहीं करते, इसलिए आवेदन से पहले यह कन्फर्म करना जरूरी है कि आपकी चुनी हुई यूनिवर्सिटी DET स्वीकार करती है या नहीं।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट का रिजल्ट कितने समय में मिलता है?

आमतौर पर DET का रिजल्ट 48 घंटे के भीतर जारी कर दिया जाता है। यदि उम्मीदवार फास्ट रिजल्ट सर्विस चुनते हैं, तो अतिरिक्त शुल्क देकर कम समय में भी स्कोर प्राप्त किया जा सकता है।

क्या डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट घर से दिया जा सकता है?

हाँ, यह पूरी तरह ऑनलाइन टेस्ट है जिसे आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से घर बैठे दे सकते हैं। इसके लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन, वेबकैम, माइक्रोफोन और शांत वातावरण आवश्यक होता है ताकि आपकी परीक्षा वैध रूप से रिकॉर्ड हो सके।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट का स्कोर कितने समय तक मान्य रहता है?

DET का स्कोर आमतौर पर 2 वर्ष तक वैध रहता है। इस अवधि के भीतर आप अपने स्कोर को विभिन्न विश्वविद्यालयों में भेज सकते हैं और एडमिशन के लिए उपयोग कर सकते हैं।

क्या डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट कई बार दिया जा सकता है?

हाँ, उम्मीदवार यह टेस्ट कई बार दे सकते हैं, लेकिन 30 दिनों की अवधि में अधिकतम 3 बार ही प्रयास करने की अनुमति होती है। दोबारा टेस्ट देने से पहले पिछले प्रयासों की संख्या और तारीखें जांच लेना बेहतर रहता है।

क्या डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट से वीज़ा मिल जाता है?

DET का मुख्य उपयोग यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए इंग्लिश प्रोफिशिएंसी साबित करना है। वीज़ा प्रक्रिया में इसकी स्वीकृति देश और संस्थान की नीति पर निर्भर करती है, इसलिए केवल DET स्कोर के आधार पर वीज़ा की गारंटी नहीं होती।

डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट की तैयारी के लिए क्या करें?

तैयारी के लिए आधिकारिक प्रैक्टिस टेस्ट दें, प्रश्नों के प्रकार समझें और रोजाना रीडिंग, लिसनिंग, स्पीकिंग और राइटिंग चारों स्किल्स पर अभ्यास करें। शांत वातावरण में प्रैक्टिस करने से वास्तविक परीक्षा के समय आत्मविश्वास और प्रदर्शन बेहतर होता है।

आशा है कि आपको इस लेख में डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*