अगर आप कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं और किसी पार्ट टाइम या फुल टाइम जॉब की तलाश में हैं, तो यहां बहुत सी ऐसी नौकरियां हैं जिनमें न केवल आपको अच्छी सैलरी मिलेगी बल्कि जल्दी परमानेंट रेजिडेंसी (PR) मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है। हालांकि आमतौर पर डिग्री कोर्स कर रहे छात्रों को यह मालूम नहीं होता कि वे किस तरह की जॉब के लिए अप्लाई करें। उस समय मन में केवल यहीं होता है कि किसी तरफ कोई अच्छी पार्ट टाइम नौकरी मिल जाएं।
लेकिन यदि आप डिग्री कोर्स करने के बाद ‘पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट’ (PGWP) पाकर हायर स्टडी करने के साथ-साथ अपनी फील्ड से जुड़ी जॉब करना चाहते हैं, तो आपको केवल अपनी फील्ड से संबंधित जॉब के लिए ही अप्लाई करना चाहिए। क्योंकि अपनी फील्ड में रेलिवेंट वर्क एक्सपीरियंस प्राप्त करके ही आप प्रोफेशनल ग्रोथ पा सकते हैं। इस लेख में आप कनाडा में जॉब पाने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।
This Blog Includes:
कनाडा में छात्रों के लिए जॉब के प्रकार
इंटरनेशनल छात्रों के लिए कनाडा में मुख्यतः तीन प्रकार की जॉब्स होती हैं, जैसे:
- ऑन कैंपस जॉब: इसमें आप अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर जॉब कर सकते हैं। इसके लिए आमतौर पर अलग वर्क परमिट की जरूरत नहीं होती।
- ऑफ कैंपस जॉब: इसमें आप कैंपस के बाहर जॉब कर सकते हैं, जहां आप पढ़ाई के दौरान सीमित घंटों आमतौर पर प्रति सप्ताह तय सीमा तक काम करने के पात्र होते हैं।
- को-ऑप: यह वह जॉब होती है जो स्टडी का अनिवार्य हिस्सा होती है, जिसमें आप कोर्स से संबंधित काम का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्राप्त करते हैं। हालांकि इसके लिए को-ऑप वर्क परमिट की आवश्यकता हो सकती है। ध्यान रखें कि को-ऑप ट्रेनिंग के लिए आप तभी अप्लाई कर सकते हैं, जब आपकी को-ऑप ट्रेनिंग या इंटर्नशिप आपके स्टडी प्रोग्राम का कुल 50% या उससे कम हो।
कनाडा में स्टडी के दौरान जॉब के नियम
इंटरनेशनल छात्रों के लिए कनाडा में स्टडी के दौरान नौकरी से जुड़े कुछ खास नियम होते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है:
- पार्ट टाइम वर्क के नियम: कनाडा में अधिकतर अंतरराष्ट्रीय छात्र जो ‘डिज़िग्नेटेड लर्निंग इंस्टिट्यूशन’ (DLI) में फुल टाइम पढ़ाई कर रहे हैं, वे क्लासेज के दौरान ऑफ कैंपस जॉब के लिए प्रति सप्ताह अधिकतम 24 घंटे तक काम कर सकते हैं। वहीं, इससे अधिक काम करना उनके स्टडी परमिट की शर्तों का उल्लंघन माना जाता है।
- फुल टाइम वर्क: अगर आपकी स्टडी के दौरान यूनिवर्सिटी या कॉलेज द्वारा निर्धारित आधिकारिक ब्रेक जैसे समर या विंटर हॉलिडेज है, तो आप उस अवधि में सीमित घंटों की जगह फुल‑टाइम काम कर सकते हैं।
- पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट (PGWP): यह एक ओपन वर्क परमिट है जो कनाडा के ‘डिज़िग्नेटेड लर्निंग इंस्टिट्यूशन्स’ (DLI) से सफलतापूर्वक ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट हुए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दिया जाता है। इससे वे कनाडा में कैनेडियन वर्क एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकते हैं। इसकी मान्य अवधि आपके स्टडी प्रोग्राम की ड्यूरेशन पर निर्भर करती है। यह आमतौर पर 8 महीनों से लेकर 3 साल तक होती है।
कनाडा में जॉब कैसे ढूंढे?
आप कनाडा में इन प्रमुख माध्यमों के जरिए नौकरी ढूंढ सकते हैं:
- यूनिवर्सिटी करियर सर्विसेज: कनाडा की यूनिवर्सिटीज अंतरराष्ट्रीय छात्रों को जॉब ढूंढने, रिज्यूमे तैयार करने, इंटरव्यू की तैयारी और नेटवर्किंग में मदद करने के लिए काउंसलिंग, करियर फेयर और वर्कशॉप आयोजित करती है। यहां आपको आसानी से पार्ट-टाइम नौकरी मिल सकती है।
- जॉब प्लेटफॉर्म: अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कनाडा सरकार की स्वयं की एक सरकारी जॉब वेबसाइट है, जहां आप जॉब ढूंढ सकते हैं। इस वेबसाइट का नाम Job Bank है। यहां पर कनाडा की अधिकांश कंपनियां जॉब पोस्टिंग करती रहती हैं। इसके अलावा आप Indeed Canada, workopolis.com canada और monster.ca jobs में भी अपनी फील्ड से संबंधित जॉब खोज सकते हैं। हालांकि इन सभी प्लेटफॉर्म पर आपको अप्लाई करने से पहले अपनी प्रोफाइल बनानी होगी।
- लोकल कम्युनिटी नेटवर्क: कनाडा का कम्युनिटी बेस्ड जॉब मार्केट बहुत एडवांस्ड होने के कारण आप खाली पोस्ट्स की जानकारी कम्युनिटी सेंटर्स और पब्लिक लाइब्रेरी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप जॉब अप्लाई कर सकते हैं और अपने कॉलेज कैंपस के नजदीक ही जॉब हासिल कर सकते हैं।
- स्वयं बिजनेस तक जाना: यह कनाडा में जॉब ढूढ़ने का सबसे सामान्य तरीका है। इसमें आप स्वयं शॉपिंग सेंटर्स, डिपार्टमेंटल स्टोर, रेस्तरां, कैफे और बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में जाकर वहां जॉब के लिए इन्क्वारी कर सकते हैं।
कनाडा में जॉब एप्लीकेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
यदि आप वर्तमान में डिग्री कोर्स कर रहे हैं, तो कनाडा में नौकरी के लिए अप्लाई करने हेतु आपको निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:
- वैलिड पासपोर्ट
- स्टडी वीजा
- वर्क परमिट (यदि आवश्यक हो)
- सोशल इंश्योरेंस नंबर (SIN)
- रिज्यूमे
- कवर लेटर
- शैक्षणिक दस्तावेज़
- रेफरेंस लेटर (यदि आवश्यक हो)
- लागू सरकारी शुल्क के भुगतान का प्रमाण
- मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट (यदि आवश्यक हो)
कनाडा में जॉब करने के लिए IELTS का महत्व
इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए कनाडा में नौकरी पाने के लिए IELTS का बहुत महत्व है क्योंकि:
- PR के लिए मान्यता: IELTS स्कोर कनाडा सरकार द्वारा ‘स्थायी नागरिकता’ (PR) के लिए मान्य है और यह IRCC के कई इमिग्रेशन प्रोग्राम्स में जरूरी होता है।
- कनाडा एक्सप्रेस एंट्री में CRS पॉइंट्स: कनाडा का एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम उम्र, शिक्षा, वर्क एक्सपीरियंस और भाषा स्कोर के आधार पर पॉइंट्स देता है। यदि आप हाई IELTS स्कोर प्राप्त करते हैं तो आपके CRS पॉइंट्स बढ़ते हैं।
- प्रांतीय नॉमिनी प्रोग्राम (PNP) में मदद: कनाडा के कुछ प्रांतों के इमिग्रेशन प्रोग्राम में भाषा की जानकारी जरूरी होती है। अच्छा IELTS स्कोर PNP के तहत आपकी नॉमिनेशन की संभावना बढ़ाता है।
- फेडरल स्किल्ड वर्कर प्रोग्राम (FSWP): एक्सप्रेस एंट्री के तहत ‘फेडरल स्किल्ड वर्कर प्रोग्राम’ में IELTS स्कोर व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है।
FAQs
कनाडा में नौकरी पाने के लिए सबसे पहले आपको वैलिड वर्क परमिट या स्टडी परमिट प्राप्त करना होता है। इसके बाद आप सरकारी Job Bank जैसे आधिकारिक पोर्टल पर उपयुक्त नौकरी ढूंढकर अपने रिज्यूमे या कवर लेटर के साथ अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि जॉब पाने के लिए आपको ‘सोशल इंश्योरेंस नंबर’ (SIN) लेना भी अनिवार्य होगा।
कनाडा में भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए सबसे अच्छी नौकरी आमतौर पर सॉफ्टवेयर, IT और हेल्थकेयर जैसी हाई डिमांड वाली तकनीकी या स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिकाएं मानी जाती हैं।
भारत से सीधे कनाडा में नौकरी मिलना संभव नहीं है। आपको पहले वैलिड वर्क परमिट के लिए अप्लाई करना होगा, तभी आप कनाडा में कानूनी रूप से काम कर सकते हैं।
कनाडा पहुँचने से पहले आप कनाडा सरकार के Job Bank जैसे आधिकारिक पोर्टल पर ‘Foreign Candidates’ के लिए ओपन जॉब्स ढूंढ सकते हैं और उन नियोक्ताओं को अप्लाई कर सकते हैं। बशर्ते आप वर्क परमिट और इमीग्रेशन प्रोसेस पहले से शुरू कर चुके हों।
संबंधित लेख पढ़ें:
| कनाडा से MBBS (MD) कैसे करें? | विदेशी छात्र कनाडा में पढ़ाई कैसे करें? |
| दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज और उनके कोर्सेज | स्पाउस वीजा क्या होता है? |
हमें आशा है कि इस लेख से आपको कनाडा में आसानी से नौकरी पाने की पूरी प्रक्रिया की आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े स्टडी अब्रॉड लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!