Today’s Current Affairs in Hindi | 10 मार्च 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 10 March 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 10 मार्च 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस आज 

  • हर साल 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस (CISF Raising Day) मनाया जाता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है। इस बल की स्थापना 10 मार्च 1969 को भारत की संसद के अधिनियम के तहत की गई थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 10 मार्च से हरियाणा और पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति हिसार में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। 
  • इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रह्माकुमारियों के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ करेंगी।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा

  • संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज 10 मार्च से शुरू होगा और 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 20 बैठकें होंगी। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मणिपुर का बजट पेश करेंगी।

एमपी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में आज राज्य के 9वें टाइगर रिजर्व का उद्घाटन किया जाएगा

  • मध्य प्रदेश के माधव राष्ट्रीय उद्यान में आज 10 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के 9वें टाइगर रिजर्व का उद्घाटन करेंगे। 
  • इसके अतिरिक्त सीएम मोहन यादव माधव राष्ट्रीय पार्क के अंदर 13 किलोमीटर लंबी पत्थर की सुरक्षा दीवार का भी उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी UN में महिलाओं की स्थिति पर आयोग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी

  • केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज 10 मार्च को  न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र-UN मुख्यालय में शुरू होने वाले महिलाओं की स्थिति से संबंधित आयोग के 69वें सत्र में भाग लेगा।
  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भारत का पक्ष रखेंगी। इस सम्‍मेलन में सभी महिलाओं और लड़कियों के समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की महत्‍वपूर्ण पहलों की जानकारी दी जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी 11 मार्च से मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस का दौरा करेंगे और मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी।

Waves का पहला एडिशन 1 से 4 मई को मुंबई में होगा आयोजित 

  • वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (Waves) का पहला एडिशन 1 मई से 4 मई के बीच मुंबई में आयोजित किया जाएगा। 
  • बताना चाहेंगे आगामी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (Waves) भारतीय क्रिएटर्स और टेकनोलजिस्ट को ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स से जोड़ने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री ने ड्राइवरों के लिए एक सहकारी संगठन बनाने की सरकारी-योजना की घोषणा की

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में ड्राइवरों के लिए एक सहकारी संगठन बनाने की सरकारी योजना की घोषणा की है।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 12वां संस्करण ‘खंजर-XII’ आज से होगा शुरू

  • भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 12वां संस्करण खंजर-XII आज 10 मार्च को किर्गिस्तान में शुरू होगा। 14 दिनों का यह संयुक्त अभ्यास 23 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्य शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकरोधी और विशेष बल परिचालन में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है। 
  • बताना चाहेंगे पिछला अभ्यास गत वर्ष जनवरी में भारत में आयोजित किया गया था।

मार्क कार्नी बने कनाडा के नए प्रधानमंत्री 

  • पूर्व सेंट्रल बैंकर मार्क कार्नी (Mark Carney) कनाडा के अगले प्रधानमंत्री होंगे। सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने उन्हें अपना नेता चुना है। बताना चाहेंगे 59 वर्षीय कार्नी पीएम जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे। 

भारत और EU आज ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए 10वें दौर की वार्ता शुरू करेंगे

  • भारत और 27 देशों का यूरोपीय संघ-EU आज 10 मार्च को ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए 10वें दौर की वार्ता शुरू करेंगे। 
  • बता दें कि इस बैठक में बाकी बचे मुद्दों का समाधान निकालने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है ताकि साल के अंत तक समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके।

खेल करंट अफेयर्स

भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेटों से हराकर तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीती 

  • भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेटों से हराकर तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी अपने नाम की है। 
  • वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को “प्लेयर ऑफ द मैच” और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को “प्लेयर ऑफ द सीरीज” घोषित किया गया है।

ISL फुटबॉल में आज पंजाब एफसी का मुकाबला मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब से होगा

  • इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल में आज 10 मार्च को कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में पंजाब एफसी का मुकाबला मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

WPL क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज गुजरात जायंट्स से होगा

  • महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज 10 मार्च को गुजरात जायंट्स से होगा। बताना चाहेंगे यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 (Khelo India Winter Games 2025) के दूसरे चरण का उद्घाटन किया है। 

10 मार्च 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?

(A) ईरान
(B) भारत 
(C) चीन 
(D) मलेशिया 
उत्तर- भारत 

2. दो दिवसीय ‘स्टडी इन इंडिया’ एक्सपो की शुरुआत कहां हुई है?

(A) श्रीलंका 
(B) बांग्लादेश 
(C) कंबोडिया 
(D) नेपाल 
उत्तर- श्रीलंका 

3. तेलंगाना के दिवितिपल्ली में गीगा फैक्ट्री की पहली इकाई की आधारशिला किसने रखी है?

(A) पीयूष गोयल 
(B) नरेंद्र सिंह तोमर 
(C) अश्विनी वैष्णव
(D) राजीव रंजन 
उत्तर- अश्विनी वैष्णव

4. वर्ष 2025 के पहले कैप्टिव-ब्रेड ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, GIB चूजे की खबर किसने साझा की है?

(A) भूपेंद्र यादव
(B) अनुप्रिया पटेल 
(C) जयंत चौधरी 
(D) मनसुख मांडविया
उत्तर- भूपेंद्र यादव

5. हनी मिशन के तहत छह राज्यों में दो हजार 50 से अधिक मधुमक्खी बक्से किसने वितरित किए हैं?

(A) मनोज कुमार
(B) अनिरुद्ध झा 
(C) गोविंद सिन्हा 
(D) अमित कुमार सक्सेना 
उत्तर- मनोज कुमार

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

9 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
8 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
7 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
6 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
5 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
4 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
3 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
2 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स
1 मार्च 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*