यूनाइटेड किंगडम (UK) को लंबे समय से विश्व के प्रमुख उच्च शिक्षा केंद्रों में गिना जाता है। यहाँ की यूनिवर्सिटीज अपनी मजबूत अकादमिक परंपरा, शोध-आधारित शिक्षण प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक वातावरण के लिए जानी जाती हैं। यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय छात्र, विशेष रूप से भारत से, यूके की यूनिवर्सिटीज़ को उच्च शिक्षा के विकल्प के रूप में गंभीरता से देखते हैं।
यूके की शिक्षा प्रणाली केवल किताबों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें स्वतंत्र सोच, विश्लेषण-आधारित अध्ययन और रिसर्च-ओरिएंटेड लर्निंग पर विशेष ज़ोर दिया जाता है। यह लेख QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के सार्वजनिक डेटा पर आधारित है और यूके की टॉप यूनिवर्सिटीज की ओवरऑल अकादमिक स्थिति को समझने में आपकी मदद कर सकता है।
This Blog Includes:
यूके की टॉप यूनिवर्सिटीज
यहां दी गई निम्नलिखित टेबल में छात्रों के लिए QS World University Rankings 2025 के आधार पर यूके की टॉप यूनिवर्सिटीज के बारे में बताया गया है:-
| यूनिवर्सिटी का नाम | QS वर्ल्ड रैंकिंग 2025 |
| इंपीरियल कॉलेज लंदन | 2 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड | 4 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज | 6 |
| यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) | 9 |
| किंग्स कॉलेज लंदन | 31 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग | 34 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर | 35 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल | 51 |
| लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) | 56 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक | 74 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम | 76 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो | 79 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स | 86 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्प्टन | 87 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड | 92 |
| डरहम यूनिवर्सिटी | 94 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम | 97 |
| क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | 110 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयूज | 113 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ | 132 |
नोट: रैंकिंग डेटा समय के साथ बदल सकता है। यह सूची QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है।
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग कैसे तय होती है?
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग किसी भी संस्थान का मूल्यांकन निम्नलिखित प्रमुख मापदंडों के आधार पर करती है:-
- अकादमिक रेप्युटेशन: वैश्विक शिक्षाविदों के बीच संस्थान की साख।
- एम्प्लॉयर रेप्युटेशन: यहां के ग्रेजुएट्स को कंपनियाँ कितनी प्राथमिकता देती हैं।
- फैकल्टी-स्टूडेंट रेश्यो: शिक्षण गुणवत्ता को दर्शाने वाला अनुपात।
- रिसर्च इम्पैक्ट: यूनिवर्सिटी के शोध कार्यों का वैश्विक स्तर पर प्रभाव।
- इंटरनेशनल ऑउटलुक: परिसर में अंतरराष्ट्रीय छात्रों और शिक्षकों की विविधता।
नोट: ये मापदंड मिलकर किसी भी यूनिवर्सिटी की ओवरऑल अकादमिक स्थिति को दर्शाते हैं।
यूके की प्रमुख यूनिवर्सिटीज का विश्लेषण
नीचे दी गई यूनिवर्सिटीज ने अपने निरंतर प्रदर्शन से वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखा है, यहाँ उनका एक विश्लेषण दिया गया है, जिसके माध्यम से आप इन यूनिवर्सिटीज के बारे में जान सकते हैं:-
1. इंपीरियल कॉलेज लंदन
इंपीरियल कॉलेज लंदन उन छात्रों के लिए उपयुक्त माना जाता है जो साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या मेडिसिन जैसे तकनीकी विषयों में गहराई से पढ़ाई करना चाहते हैं। यह यूनिवर्सिटी मुख्य रूप से रिसर्च-ड्रिवन है, जहाँ पढ़ाई का फोकस थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल एप्लिकेशन पर भी रहता है। यहाँ की लैब सुविधाएँ और इंडस्ट्री कोलैबोरेशन छात्रों को रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम्स पर काम करने का अवसर देते हैं।
लंदन में स्थित होने के कारण छात्रों को रिसर्च इंटर्नशिप, स्टार्टअप्स और ग्लोबल कंपनियों से जुड़ने के अधिक अवसर मिलते हैं। हालांकि, यहाँ का अकादमिक वातावरण काफी प्रतिस्पर्धी है, इसलिए यह यूनिवर्सिटी उन छात्रों के लिए अधिक उपयुक्त मानी जाती है जो पहले से मजबूत अकादमिक बैकग्राउंड और स्पष्ट करियर फोकस के साथ आवेदन करते हैं।
2. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अपनी पारंपरिक अकादमिक संरचना और ट्यूटोरियल-आधारित शिक्षण प्रणाली के लिए जानी जाती है। यहाँ छात्रों को छोटे समूहों या कभी-कभी व्यक्तिगत रूप से प्रोफेसरों के साथ पढ़ने का मौका मिलता है, जिससे विषय की गहरी समझ विकसित होती है। यह यूनिवर्सिटी मानविकी, सोशल साइंसेज, मेडिकल साइंसेज और प्योर साइंसेज जैसे क्षेत्रों में मजबूत अकादमिक प्रतिष्ठा रखती है।
ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई का दबाव अपेक्षाकृत अधिक होता है, लेकिन इसके बदले छात्रों को उच्च स्तर की बौद्धिक ट्रेनिंग मिलती है। यहाँ का वातावरण उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो स्वतंत्र रूप से सोचने, लिखने और रिसर्च करने में रुचि रखते हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कॉलेज-आधारित सिस्टम सामाजिक और अकादमिक सपोर्ट प्रदान करता है।
3. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी विशेष रूप से विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग और रिसर्च-आधारित विषयों के लिए जानी जाती है। यहाँ की पढ़ाई संरचित लेकिन अत्यंत गहन होती है, जहाँ छात्रों से स्वतंत्र अध्ययन और निरंतर अकादमिक सहभागिता की अपेक्षा की जाती है। कैम्ब्रिज का सुपरविजन सिस्टम छात्रों को छोटे समूहों में विषय समझने का अवसर देता है, जिससे जटिल कॉन्सेप्ट्स पर गहरी पकड़ बनती है।
यह यूनिवर्सिटी उन छात्रों के लिए उपयुक्त मानी जाती है जो अकादमिक रूप से अनुशासित हैं और रिसर्च या उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। इसके अलावा यहाँ इनोवेशन और टेक्नोलॉजी से जुड़ा इकोसिस्टम भी मजबूत है, जो STEM बैकग्राउंड वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान करता है।
4. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)
UCL एक मल्टी-डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी है, जहाँ छात्रों को अलग-अलग विषयों को जोड़कर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, सोशल साइंसेज, लाइफ साइंसेज और ह्यूमैनिटीज जैसे क्षेत्रों में संतुलित अकादमिक स्ट्रेंथ रखती है।
लंदन में स्थित होने के कारण UCL के छात्रों को रिसर्च, फील्डवर्क और इंडस्ट्री एक्सपोजर के अच्छे अवसर मिलते हैं। यहां का कैंपस इंटरनेशनल है, जिससे छात्रों को विविध सांस्कृतिक अनुभव मिलता है। UCL उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो एक फ्लेक्सिबल अकादमिक स्ट्रक्चर चाहते हैं और भविष्य में इंटरडिसिप्लिनरी करियर विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
5. किंग्स कॉलेज लंदन
किंग्स कॉलेज लंदन हेल्थ साइंसेज, लॉ, इंटरनेशनल रिलेशन्स और सोशल साइंसेज के लिए जाना जाता है। इसका मेडिकल और हेल्थ-रिलेटेड रिसर्च यूके में काफी मजबूत माना जाता है। लंदन के केंद्र में स्थित होने के कारण छात्रों को अस्पतालों, रिसर्च संस्थानों और पॉलिसी संगठनों के साथ जुड़ने के अवसर मिलते हैं। यहाँ की पढ़ाई संरचित होती है, लेकिन छात्रों को स्वतंत्र रिसर्च और प्रैक्टिकल लर्निंग के लिए भी प्रेरित किया जाता है। किंग्स कॉलेज उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो अकादमिक पढ़ाई के साथ-साथ पब्लिक पॉलिसी, हेल्थ सेक्टर या इंटरनेशनल करियर की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
6. यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग
यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग स्कॉटलैंड की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है और विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल साइंसेज में मजबूत अकादमिक पहचान रखती है। यहाँ का रिसर्च-फोकस्ड वातावरण छात्रों को स्वतंत्र सोच और नवाचार की ओर प्रेरित करता है।
एडिनबर्ग शहर का शांत लेकिन अकादमिक माहौल पढ़ाई के लिए अनुकूल माना जाता है। यह यूनिवर्सिटी उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो रिसर्च-ओरिएंटेड प्रोग्राम्स में रुचि रखते हैं और बड़े शहरों की अत्यधिक प्रतिस्पर्धा से थोड़ा अलग माहौल चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए यहाँ सपोर्ट सिस्टम भी अच्छी तरह विकसित है।
7. यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर अपनी रिसर्च स्ट्रेंथ और इंडस्ट्री कनेक्शन के लिए जानी जाती है। यह यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग, बिजनेस, कंप्यूटर साइंस और सोशल साइंसेज जैसे विषयों में संतुलित अकादमिक दृष्टिकोण अपनाती है। यहाँ पढ़ाई का उद्देश्य केवल थ्योरी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि छात्रों को इंडस्ट्री-रिलेटेड प्रोजेक्ट्स और रिसर्च में शामिल किया जाता है। मैनचेस्टर शहर छात्रों के लिए अपेक्षाकृत किफायती और स्टूडेंट-फ्रेंडली माना जाता है। यह यूनिवर्सिटी उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो बड़े बैच साइज के बावजूद विविध अवसर और मजबूत अकादमिक सपोर्ट चाहते हैं।
8. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल एक रिसर्च-इंटेंसिव यूनिवर्सिटी है, जो इंजीनियरिंग, इकोनॉमिक्स, लॉ और सोशल साइंसेज जैसे विषयों में अच्छी अकादमिक प्रतिष्ठा रखती है। यहाँ का शिक्षण दृष्टिकोण विश्लेषण-आधारित होता है, जहाँ छात्रों से स्वतंत्र अध्ययन और आलोचनात्मक सोच की अपेक्षा की जाती है।
ब्रिस्टल शहर का आकार छात्रों के लिए संतुलित माना जाता है, जो ना तो बहुत बड़ा शहर है और ना बहुत छोटा। यह यूनिवर्सिटी उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो अकादमिक गुणवत्ता के साथ शांत लेकिन एक्टिव स्टूडेंट लाइफ चाहते हैं।
9. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE)
LSE मुख्य रूप से सोशल साइंसेज पर केंद्रित यूनिवर्सिटी है, विशेष रूप से इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल रिलेशन्स और पब्लिक पॉलिसी में। यहाँ की पढ़ाई काफी इंटेलेक्चुअली डिमांडिंग होती है और छात्रों से निरंतर अकादमिक एंगेजमेंट की अपेक्षा की जाती है।
LSE उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो पॉलिसी-मेकिंग, रिसर्च या अंतरराष्ट्रीय संगठनों में करियर की योजना बना रहे हैं। लंदन में स्थित होने के कारण यहाँ अकादमिक इवेंट्स, गेस्ट लेक्चर्स और पॉलिसी डिस्कशन का अच्छा एक्सपोज़र मिलता है।
10. यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक
यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक बिजनेस, इकोनॉमिक्स, मैथमैटिकल साइंसेज और कंप्यूटर साइंस के लिए जानी जाती है। इसका कैंपस-बेस्ड मॉडल छात्रों को केंद्रित अकादमिक माहौल प्रदान करता है। वारविक की पढ़ाई संरचित और एनालिटिकल होती है, जो उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो अकादमिक स्पष्टता और रिसर्च-ओरिएंटेड शिक्षण चाहते हैं। यह यूनिवर्सिटी विशेष रूप से उन छात्रों के बीच लोकप्रिय है जो बिजनेस या क्वांटिटेटिव फील्ड्स में करियर की योजना बनाते हैं।
यूके के लंदन में स्थित टॉप यूनिवर्सिटीज़
यहां छात्रों के लिए यूके के लंदन में स्थित टॉप यूनिवर्सिटीज़ की जानकारी दी गई है, यदि आप लंदन की किसी यूनिवर्सिटी में आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई टेबल को जरूर पढ़ें:-
| यूनिवर्सिटी का नाम | QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 | यूनिवर्सिटी का अकादमिक फोकस |
| इम्पीरियल कॉलेज लंदन | 2 | साइंस, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में रिसर्च-फोकस्ड पढ़ाई, इंडस्ट्री से मजबूत जुड़ाव |
| यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) | 9 | मल्टी-डिसिप्लिनरी एजुकेशन, रिसर्च और इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन माहौल |
| किंग्स कॉलेज लंदन | 31 | हेल्थ साइंसेज, लॉ और सोशल साइंसेज में मजबूत अकादमिक प्रतिष्ठा |
| लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) | 56 | इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स और पब्लिक पॉलिसी के लिए विश्व-स्तरीय पहचान |
| क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | 110 | रिसर्च-आधारित पढ़ाई, लॉ और इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स में अच्छी पकड़ |
| सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | 352 | बिज़नेस, मैनेजमेंट और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्सेज़ के लिए जानी जाती है |
| ब्रुनेल यूनिवर्सिटी लंदन | 385 | एप्लाइड साइंसेज, इंजीनियरिंग और प्रैक्टिकल लर्निंग पर फोकस |
| बिर्कबेक, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | 388 | पार्ट-टाइम और ईवनिंग स्टडी ऑप्शंस, रिसर्च-ओरिएंटेड अकादमिक सिस्टम |
| SOAS यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | 511 | एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट स्टडीज़ में स्पेशलाइज्ड यूनिवर्सिटी |
| गोल्डस्मिथ्स, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | लगभग 711–720 | क्रिएटिव आर्ट्स, मीडिया और डिजाइन स्टडीज़ के लिए प्रसिद्ध |
यूके के टॉप बिजनेस स्कूल
यहाँ दी गई निम्नलिखित टेबल में यूके के टॉप बिजनेस स्कूल के साथ-साथ संबंधित यूनिवर्सिटी की जानकारी और वर्ष 2025 में इनकी QS ग्लोबल MBA रैंक की जानकारी दी गई है: –
| संबंधित यूनिवर्सिटी (शहर) | बिज़नेस स्कूल का नाम | QS ग्लोबल MBA रैंक 2025 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन (लंदन) | लंदन बिज़नेस स्कूल (LBS) | 6 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज (कैम्ब्रिज) | कैम्ब्रिज जज बिज़नेस स्कूल | 7 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफोर्ड (ऑक्सफोर्ड) | सईद बिज़नेस स्कूल | 12 |
| इम्पीरियल कॉलेज लंदन (लंदन) | इम्पीरियल कॉलेज बिज़नेस स्कूल | 19 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ़ लीड्स (लीड्स) | लीड्स MBA | लगभग टॉप 75 |
यूके के टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़
यहां दी गई निम्नलिखित टेबल में यूके की टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ वर्ष 2025 में इनकी QS ग्लोबल MBA रैंक की जानकारी दी गई है –
| यूनिवर्सिटी का नाम | QS वर्ल्ड रैंक 2025 | कंप्यूटर साइंस में मुख्य अकादमिक फोकस |
| यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड | 4 | AI, मशीन लर्निंग और एडवांस्ड कंप्यूटर रिसर्च में मजबूत पहचान |
| यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज | 6 | थ्योरी और प्रैक्टिकल कंप्यूटर साइंस दोनों में गहरी अकेडमिक स्ट्रेंथ |
| इम्पीरियल कॉलेज लंदन | 2 | टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और कंप्यूटिंग में इंडस्ट्री-फोकस्ड पढ़ाई |
| यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग | 34 | इंफॉर्मेटिक्स, AI और डाटा-ड्रिवन रिसर्च के लिए जाना जाता है |
| यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) | 9 | कंप्यूटर साइंस को अन्य subjects के साथ जोड़कर पढ़ाने का स्ट्रांग अप्प्रोच |
| किंग्स कॉलेज लंदन | 31 | कंप्यूटर सिस्टम और एप्लाइड कंप्यूटिंग में तेजी से आगे बढ़ती यूनिवर्सिटी |
| यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर | 35 | रिसर्च और टीचिंग का बैलेंस्ड कॉम्बिनेशन |
| यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक | 74 | कंप्यूटर साइंस और मैथमैटिकल कंप्यूटिंग में मजबूत अकेडमिक बेस |
| क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | 84 | सॉफ्टवेयर सिस्टम और थ्योरेटिकल कंप्यूटर साइंस पर फोकस |
| लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) | 126 | डेटा साइंस और कंप्यूटेशनल सोशल साइंस में यूनिक एज |
यूके की अकेडमिक स्ट्रेंथ
यूके कई विषय क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर मजबूत अकादमिक उपस्थिति रखता है, जिनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं:
- इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी: यहाँ की लैब और इंडस्ट्री लिंक्स छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देते हैं।
- लाइफ साइंसेज: चिकित्सा और जैव-प्रौद्योगिकी में यूके के शोध का कोई सानी नहीं है।
- सोशल साइंसेज: अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के लिए यहाँ के संस्थान वैश्विक नीतियां निर्धारित करते हैं।
- आर्ट्स एंड हयूमैनिटिज़ और लॉ: ऐतिहासिक अकादमिक परंपरा और वैश्विक पहचान के लिए भी यहाँ की यूनिवर्सिटीज़ विश्व प्रसिद्ध हैं।
- एजुकेशन और सोशल पॉलिसी: रिसर्च-आधारित नीति अध्ययन जैसे विषयों क्षेत्रों के लिए भी यूके की यूनिवर्सिटीज़ दुनियाभर में जानी जाती हैं।
FAQs
यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित रैंकिंग प्रणालियों में से एक है, जो डेटा-संचालित मापदंडों का उपयोग करती है। आसान भाषा में कहें तो QS रैंकिंग को वैश्विक स्तर पर व्यापक मान्यता प्राप्त है, लेकिन यूनिवर्सिटी चुनते समय कोर्स-लेवल फैक्टर्स पर भी ध्यान देना चाहिए।
कई यूनिवर्सिटीज मेरिट और प्रोफाइल-आधारित स्कॉलरशिप प्रदान करती हैं, जिनमें ‘शेवनिंग स्कॉलरशिप’ और कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप जैसी स्कीम्स शामिल हैं।
बिल्कुल, रैंकिंग और कोर्स की गुणवत्ता अलग हो सकती है। एक यूनिवर्सिटी की ओवरऑल रैंकिंग कम हो सकती है, लेकिन उसका कोई विशेष विभाग (जैसे फिल्म मेकिंग या आर्ट्स) दुनिया में नंबर 1 हो सकता है।
आशा है कि इस लेख में आपको यूके की टॉप यूनिवर्सिटीज की जानकारी मिल गई होगी, जिससे आईडिया लेकर आपको यूनिवर्सिटी का चयन करने में सहायता मिल सकती है। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
