यूके की टॉप डेटा साइंस यूनिवर्सिटीज़: रैंकिंग, अकादमिक फोकस और चयन गाइड

1 minute read
यूके की टॉप डेटा साइंस यूनिवर्सिटीज़

आज के डिजिटल युग में डेटा-आधारित निर्णय लगभग हर इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बन चुका हैं चाहे वह बिजनेस हो, हेल्थकेयर, फाइनेंस या टेक्नोलॉजी सेक्टर। इसी वजह से डेटा साइंस एक तेजी से उभरता हुआ अकादमिक और प्रोफेशनल सेक्टर बन गया है। यदि आप डेटा साइंस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यूनाइटेड किंगडम इस विषय के लिए एक उपयुक्त विकल्प माना जाता है। यूके की यूनिवर्सिटीज़ रिसर्च-आधारित शिक्षा, इंडस्ट्री-लिंक्ड पाठ्यक्रम और एक साल के मास्टर्स प्रोग्राम्स के लिए जानी जाती हैं।

इस लेख में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के आधार पर यूके की टॉप डेटा साइंस यूनिवर्सिटीज़ की जानकारी दी गई है, ताकि आप अपने लिए सही यूनिवर्सिटी का चयन कर सकें। 

This Blog Includes:
  1. UK से डेटा साइंस की पढ़ाई क्यों करें?
  2. डेटा साइंस के लिए UK की टॉप यूनिवर्सिटीज़ की सूची 
  3. QS रैंकिंग का आधार क्या है?
  4. यूके की प्रमुख डेटा साइंस यूनिवर्सिटीज़ का विश्लेषण
    1. 1. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (ऑक्सफोर्ड)
    2. 2. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज (कैम्ब्रिज)
    3. 3. इंपीरियल कॉलेज लंदन (लंदन)
    4. 4. यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर (मैनचेस्टर)
    5. 5. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)
    6. 6. यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग (एडिनबर्ग)
    7. 7. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स (लीड्स)
    8. 8. यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन (साउथेम्प्टन)
    9. 9. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल (ब्रिस्टल)
    10. 10. यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम (बर्मिंघम)
    11. 11. यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम (नॉटिंघम)
    12. 12. किंग्स कॉलेज लंदन (KCL, लंदन)
    13. 13. न्यूकैसल यूनिवर्सिटी (न्यूकैसल)
    14. 14. यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो (ग्लासगो)
    15. 15. यूनिवर्सिटी ऑफ सरे (सरे)
    16. 16. यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक (वारविक)
  5. FAQs 

UK से डेटा साइंस की पढ़ाई क्यों करें?

नीचे दिए गए बिंदु यह समझने में मदद करते हैं कि छात्र विशेष रूप से डेटा साइंस के लिए यूके की इन अग्रणी यूनिवर्सिटीज को क्यों चुनते हैं:-

  • ऑक्सफोर्ड और इंपीरियल कॉलेज लंदन जैसी यूनिवर्सिटीज़ डेटा साइंस और AI के क्षेत्र में अपनी रिसर्च और अकादमिक गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं।
  • लंदन और अन्य बड़े शहरों में टेक कंपनियों की मौजूदगी के कारण छात्रों को पढ़ाई के दौरान रियल-वर्ल्ड डेटा और प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलता है।
  • यहां डेटा साइंस के साथ-साथ AI, मशीन लर्निंग, हेल्थकेयर एनालिटिक्स और बिग डेटा जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन की सुविधा उपलब्ध है।
  • यहां छात्रों को हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग लैब्स और क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर टूल्स का एक्सेस मिलता है, जो डेटा प्रोसेसिंग के लिए आवश्यक हैं।
  • एक बार डिग्री पूरी होने के बाद अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 2 साल तक UK में रहकर काम करने और अनुभव प्राप्त करने की अनुमति मिलती है।
  • यहां का एलुमनाई नेटवर्क और दुनिया भर से आने वाले छात्र एक वैश्विक प्रोफेशनल नेटवर्क बनाने में मदद करते हैं।

डेटा साइंस के लिए UK की टॉप यूनिवर्सिटीज़ की सूची 

यहां दी गई निम्नलिखित टेबल में छात्रों के लिए QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के आधार पर यूके की टॉप डेटा साइंस यूनिवर्सिटीज के बारे में बताया गया है:-

यूनिवर्सिटी का नामलोकेशन QS वर्ल्ड रैंकिंग 2025
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्डऑक्सफोर्ड2
यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिजकैम्ब्रिज4
इंपीरियल कॉलेज लंदनलंदन8
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टरमैनचेस्टर32
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)लंदन33
यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्गएडिनबर्ग58
यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्सलीड्स92
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टनसाउथेम्प्टन100
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टलब्रिस्टल112
यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्डशेफील्ड114
यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघमबर्मिंघम119
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघमनॉटिंघम120
किंग्स कॉलेज लंदन (KCL)लंदन125
न्यूकैसल यूनिवर्सिटीन्यूकैसल138
यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगोग्लासगो152
यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टरलीसेस्टर160
यूनिवर्सिटी ऑफ सरेगिलफोर्ड165
यूनिवर्सिटी ऑफ वारविककॉवेंट्री170
यूनिवर्सिटी ऑफ बाथबाथ175
यूनिवर्सिटी ऑफ किंग्स्टनकिंग्स्टन180

QS रैंकिंग का आधार क्या है?

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग किसी भी यूनिवर्सिटी की वैश्विक और शैक्षणिक गुणवत्ता को आंकने के लिए तैयार की जाती है। यह रैंकिंग मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी की पढ़ाई और शोध के प्रभाव, फैकल्टी और छात्र संख्या के अनुपात, अंतरराष्ट्रीय विविधता और उद्योग के साथ जुड़ाव जैसे कारकों पर आधारित होती है। इसमें देखा जाता है कि यूनिवर्सिटी के शोध कितने प्रभावशाली हैं, कितने प्रकाशित पेपर दूसरों द्वारा संदर्भित किए गए हैं और यूनिवर्सिटी की अकादमिक प्रतिष्ठा क्या है। 

इसके अलावा यह भी मापा जाता है कि छात्रों की संख्या के मुकाबले शिक्षक कितने हैं, जिससे छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बेहतर शिक्षा मिल सके। अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी और छात्रों की मौजूदगी से यह भी पता चलता है कि यूनिवर्सिटी की वैश्विक पहुंच और अंतरराष्ट्रीय पहचान कितनी मजबूत है। इसी तरह के मानदंडों के आधार पर QS यह तय करती है कि कौन सी यूनिवर्सिटी दुनिया में शीर्ष पर है और कौनसी छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और करियर अवसर प्रदान कर सकती है।

यूके की प्रमुख डेटा साइंस यूनिवर्सिटीज़ का विश्लेषण

नीचे दी गई यूनिवर्सिटीज ने अपने निरंतर प्रदर्शन से वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखा है, यहाँ उनका एक विश्लेषण दिया गया है, जिसके माध्यम से आप इन यूनिवर्सिटीज़ के बारे में जान सकते हैं:-

1. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (ऑक्सफोर्ड)

ऑक्सफोर्ड दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी यूनिवर्सिटीज़ में से एक है। डेटा साइंस, AI और मशीन लर्निंग की पढ़ाई के लिए इसे अच्छा माना जाता है। यहां छात्रों को दुनिया के बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स और हाई-टेक लैब्स में काम करने का मौका मिलता है। साथ ही काबिल छात्रों के लिए यहां कई तरह की स्कॉलरशिप भी उपलब्ध हैं।

2. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज (कैम्ब्रिज)

कैम्ब्रिज में डेटा साइंस और AI की पढ़ाई में गणित और आंकड़ों पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है। यहां पढ़ने का तरीका ऐसा है कि छात्र और टीचर आपस में आसानी से बातचीत कर सकते हैं। जो छात्र आगे चलकर रिसर्च के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, वे इस यूनिवर्सिटी को चुन सकते हैं। यहां छात्रों की आर्थिक मदद के लिए ‘कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कॉलरशिप’ और ‘गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप’ जैसे विकल्प मौजूद हैं।

3. इंपीरियल कॉलेज लंदन (लंदन)

इंपीरियल कॉलेज में डेटा साइंस की पढ़ाई तकनीक और कोडिंग पर ज़्यादा आधारित है। यहां छात्रों को लैब में प्रैक्टिकल वर्क करने और कंपनियों के प्रोजेक्ट्स को समझने का मौका मिलता है। कॉलेज में छात्रों की मदद के लिए ‘डीन्स स्कॉलरशिप’ और ‘इंपीरियल कॉलेज स्कॉलरशिप’ जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

4. यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर (मैनचेस्टर)

मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई मुख्य रूप से बिजनेस और डेटा के इस्तेमाल पर आधारित है। यहां पढ़ाने का तरीका काफी प्रैक्टिकल है, जिसमें छात्रों को किताबों के साथ-साथ प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना पड़ता है। छात्रों को यहां आधुनिक लैब्स और बड़ी कंपनियों के साथ जुड़कर काम सीखने का मौका मिलता है। यहां फीस में मदद के लिए ‘शेवनिंग स्कॉलरशिप’ और ‘ग्लोबल फ्यूचर्स स्कॉलरशिप’ जैसे विकल्प मौजूद हैं।

5. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)

UCL में डेटा साइंस की पढ़ाई को स्वास्थ्य  और मशीन लर्निंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जोड़कर सिखाया जाता है। यहां का पाठ्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र डेटा का इस्तेमाल अलग-अलग इंडस्ट्री की समस्याओं को सुलझाने में कर सकें। छात्रों की आर्थिक मदद के लिए यहां ‘UCL ग्लोबल मास्टर्स स्कॉलरशिप’ और ‘ग्रेट स्कॉलरशिप’ जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। 

6. यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग (एडिनबर्ग)

एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस और AI की पढ़ाई के लिए MSc इन डेटा साइंस और MSc इन स्टाटिसटिक्स जैसे कोर्सेज बहुत पॉपुलर हैं। यहां का मुख्य ध्यान इस बात पर रहता है कि छात्र नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके खुद प्रोजेक्ट्स पर काम करना सीखें। यहां छात्रों की मदद के लिए ‘एडिनबर्ग ग्लोबल स्कॉलरशिप’ और ‘शेवनिंग स्कॉलरशिप’ जैसे विकल्प मौजूद हैं, जो पढ़ाई के खर्च को कम करने में मदद करते हैं।

7. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स (लीड्स)

लीड्स यूनिवर्सिटी में MSc डेटा साइंस और एनालिटिक्स का कोर्स काफी लोकप्रिय है। यहां छात्रों को बिग डेटा को समझने और उस पर काम करने की ट्रेनिंग दी जाती है। प्रैक्टिकल बेस्ड लर्निंग से छात्र सीधे तौर पर कंपनियों में इस्तेमाल होने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम करना सीखते हैं। छात्रों की आर्थिक मदद के लिए यहां ‘लीड्स इंटरनेशनल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप’ जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

8. यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन (साउथेम्प्टन)

साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी में MSc डेटा साइंस और MSc एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स जैसे कोर्स काफी मशहूर हैं। यहां की लैब्स और कंप्यूटर की सुविधाएं बहुत आधुनिक हैं, जहां छात्रों को असली दुनिया की डेटा से जुड़ी समस्याओं को सुलझाना सिखाया जाता है। अगर आप डेटा और आंकड़ों की गहराई को समझना चाहते हैं, तो यह यूनिवर्सिटी एक अच्छा विकल्प है। यहां फीस में मदद के ‘लसाउथेम्प्टन इंटरनेशनल मेरिट स्कॉलरशिप’ जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

9. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल (ब्रिस्टल)

ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में MSc डेटा साइंस का कोर्स उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो तकनीक और गणित, दोनों को गहराई से समझना चाहते हैं। यहां इस बात पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है कि डेटा की जांच-परख करने के नए और आधुनिक तरीके क्या हैं। अगर आप यहां पढ़ाई करना चाहते हैं, ‘थिंक बिग पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप’ के लिए ज़रूर अप्लाई करें, यह यहां की सबसे मशहूर स्कॉलरशिप है। 

10. यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम (बर्मिंघम)

अगर आप कोडिंग और कंप्यूटर के काम करने के एल्गोरिदम को बारीकी से समझना चाहते हैं, तो बर्मिंघम यूनिवर्सिटी का MSc डेटा साइंस कोर्स आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। यहां की खास बात यह है कि आपको यहां की लैब्स में रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है। भारतीय छात्रों के लिए यहां ‘बर्मिंघम इंडिया आउटस्टैंडिंग अचीवर्स स्कॉलरशिप’ जैसा एक बहुत अच्छा मौका है, जो यहां पढ़ने के सपने को आसान बना सकता है।

11. यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम (नॉटिंघम)

नॉटिंघम यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई के लिए कंप्यूटर और गणित का बेहतरीन तालमेल मिलता है। यहां BSc और MSc दोनों कोर्स मौजूद हैं, जिनमें डेटा माइनिंग और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकें प्रैक्टिकल तरीके से सिखाई जाती हैं। यूनिवर्सिटी में डेवलपिंग सोल्यूशंस मास्टर्स स्कॉलरशि काफी मशहूर है, जो विदेशी छात्रों की फीस का बोझ कम करने में बहुत मदद करती है।

12. किंग्स कॉलेज लंदन (KCL, लंदन)

किंग्स कॉलेज लंदन में डेटा साइंस की पढ़ाई का स्तर काफी ऊंचा है, जहां रिसर्च और बड़ी समस्याओं को डेटा के जरिए सुलझाने पर जोर दिया जाता है। यहां बैचलर और मास्टर्स दोनों ही कोर्स उपलब्ध हैं। लंदन में स्थित होने के कारण यहां के छात्रों को इंडस्ट्री और बड़ी कंपनियों के करीब रहकर काम सीखने का मौका मिलता है। स्टूडेंट्स के लिए यहां ‘किंग्स इंटरनेशनल स्कॉलरशिप’ जैसे विकल्प मौजूद हैं।

13. न्यूकैसल यूनिवर्सिटी (न्यूकैसल)

न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई के दौरान प्रैक्टिकल स्किल्स पर ज्यादा जोर दिया जाता है। यहां बैचलर और मास्टर्स दोनों स्तरों पर कोर्सेज उपलब्ध हैं, जिनमें क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन जैसी तकनीकें सिखाई जाती हैं। जो छात्र यहां  पढ़ना चाहते हैं, वे आर्थिक मदद के लिए ‘वाइस चांसलर इंटरनेशनल स्कॉलरशिप’ का विकल्प चुन सकते हैं।

14. यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो (ग्लासगो)

स्कॉटलैंड की ग्लासगो यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से डिजाइन किया गया है। यहां बैचलर और MSc दोनों स्तरों पर छात्रों को डेटा की सुरक्षा और उसके सही इस्तेमाल की बारीकियां सिखाई जाती हैं। फीस के बोझ को कम करने के लिए यहां ‘इंटरनेशनल लीडरशिप स्कॉलरशिप’ उपलब्ध है, जो काबिल छात्रों को आर्थिक मदद प्रदान करती है।

15. यूनिवर्सिटी ऑफ सरे (सरे)

सरे यूनिवर्सिटी अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस की रिसर्च के लिए जानी जाती है। यहां BSc और MSc दोनों कोर्सेज में छात्रों को जटिल डेटा को सुलझाना और उसे बिजनेस के लिए इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। यहां की एडवांस्ड कंप्यूटर लैब्स छात्रों को रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करने में मदद करती हैं। 

16. यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक (वारविक)

वारविक यूनिवर्सिटी डेटा साइंस और एनालिटिक्स के मामले में यूके की टॉप यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है। यहां का कोर्स गणित और कंप्यूटर साइंस का एक बहुत ही मजबूत मिश्रण है, जो छात्रों को हाई-लेवल कोडिंग और डेटा एनालिसिस में एक्सपर्ट बनाता है। यहां का कैंपस और पढ़ाई का माहौल बहुत ही आधुनिक है। यहां स्कॉलरशिप के तौर पर वारविक ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप काफी मशहूर है, जो काबिल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दी जाती है।

नोट: स्कॉलरशिप से जुड़ी सही और नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य देखें। इसके अलावा, यूके में Chevening, GREAT और Commonwealth जैसी सरकारी और बाहरी स्कॉलरशिप स्कीम्स भी उपलब्ध होती हैं, जिनकी पात्रता और आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग होती है।

FAQs 

क्या बिना मैथ या कंप्यूटर बैकग्राउंड के UK से डेटा साइंस किया जा सकता है?

हां, कई यूनिवर्सिटीज़ ‘कनवर्जन कोर्स’ ऑफर करती हैं। ये खास तौर पर उन छात्रों के लिए होते हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन में आर्ट्स या कॉमर्स पढ़ा है लेकिन अब डेटा साइंस में स्विच करना चाहते हैं। हालांकि, बेसिक मैथ की समझ होना हमेशा फायदेमंद रहता है।

क्या डेटा साइंस के लिए UK में जॉब मिलना आसान है?

यूके में डेटा स्किल्स वाले प्रोफेशनल्स की काफी मांग है, क्योंकि वहां की इकोनॉमी डिजिटल और डेटा-आधारित होती जा रही है। फाइनेंस और टेक जैसे सेक्टर्स में डेटा साइंटिस्ट्स के लिए करियर की अच्छी संभावनाएं रहती हैं। साथ ही ग्रेजुएट रूट वीज़ा छात्रों को पढ़ाई के बाद 2 साल तक वहां रहकर काम करने और अनुभव हासिल करने का मौका भी देता है।

UK में डेटा साइंस मास्टर्स (MSc) की अवधि कितनी होती है?

आमतौर पर यूके में मास्टर्स कोर्सेज की अवधि 1 साल की होते हैं।

आशा है कि इस लेख में आपको यूके की टॉप डेटा साइंस यूनिवर्सिटीज की जानकारी मिल गई होगी, जिससे आईडिया लेकर आपको यूनिवर्सिटी का चयन करने में सहायता मिल सकती है। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*