यूके को लंबे समय से बिज़नेस एंड मैनेजमेंट एजुकेशन के लिए एक मजबूत वैश्विक केंद्र माना जाता है। यहाँ की यूनिवर्सिटीज़ अकादमिक कठोरता, शोध-आधारित शिक्षण और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र के लिए जानी जाती हैं। ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और लंदन बिजनेस स्कूल जैसे संस्थान अपनी ऐतिहासिक प्रतिष्ठा और वैश्विक पहचान के कारण अक्सर छात्रों की शॉर्टलिस्ट में शामिल रहते हैं।
यूके की बिज़नेस यूनिवर्सिटीज़ एक समान शैक्षणिक मॉडल का पालन नहीं करतीं। कुछ संस्थान शोध और रणनीतिक नेतृत्व पर अधिक ज़ोर देते हैं, जबकि कुछ का फोकस इंडस्ट्री-आधारित लर्निंग और व्यावहारिक विश्लेषण पर होता है। इसके अलावा, कोर्स स्ट्रक्चर, एक्रेडिटेशन, लोकेशन और अकादमिक संस्कृति जैसे कारक भी अध्ययन अनुभव को सीधे प्रभावित करते हैं।
इस लेख में QS World University Rankings 2025 के आधार पर बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़ के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी अकादमिक रुचि, रिसर्च फोकस और भविष्य की पढ़ाई की रणनीति को बेहतर ढंग से समझ और तय कर सकें।
This Blog Includes:
- यूके में बिज़नेस मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाई के प्रमुख कारण
- यूके की टॉप बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़
- यूके की प्रमुख बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़ का विश्लेषण
- 1. लंदन बिजनेस स्कूल (LBS), लंदन
- 2. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड – सैद बिजनेस स्कूल, ऑक्सफोर्ड
- 3. यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज – जज बिजनेस स्कूल, कैम्ब्रिज
- 4. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE), लंदन
- 5. यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक – वार्विक बिजनेस स्कूल, कोवेंट्री
- 6. इंपीरियल कॉलेज लंदन – बिज़नेस स्कूल
- 7. यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर – एलायंस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, मैनचेस्टर
- 8. यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग बिज़नेस स्कूल, एडिनबर्ग
- 9. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स बिज़नेस स्कूल, लीड्स
- 10. यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, बाथ
- 10. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल, ब्रिस्टल
- यूके के लंदन में स्थित टॉप बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़
- क्या यूके की बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़ आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती हैं?
- FAQs
यूके में बिज़नेस मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाई के प्रमुख कारण
यूके की टॉप बिज़नेस मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके स्ट्रॉग अकादमिक स्ट्रक्चर, रिसर्च-ड्रिवन अप्रोच और इंडस्ट्री कनेक्शन के लिए जाना जाता है। नीचे दिए गए बिंदु यह समझने में मदद करते हैं कि छात्र विशेष रूप से इन अग्रणी यूनिवर्सिटीज को क्यों चुनते हैं:-
- यूके में बिज़नेस और मैनेजमेंट प्रोग्राम्स की संरचना कई अन्य देशों से अलग मानी जाती है। यहाँ अधिकतर मास्टर स्तर के कोर्स अपेक्षाकृत कम अवधि के होते हैं, लेकिन अकादमिक रूप से गहन होते हैं।
- शिक्षण पद्धति में केस-स्टडी, समूह-आधारित विश्लेषण, प्रेज़ेंटेशन और वास्तविक व्यावसायिक परिदृश्यों पर आधारित असेसमेंट शामिल रहते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए यूके का शैक्षणिक वातावरण बहुसांस्कृतिक होता है, जहाँ विभिन्न देशों और पेशेवर पृष्ठभूमि से आए छात्रों के साथ अध्ययन करने का अवसर मिलता है।
- यूके की ऑक्सफ़ोर्ड, कैंब्रिज (जज बिज़नेस स्कूल) और लंदन बिज़नेस स्कूल जैसी यूनिवर्सिटीज़ वैश्विक स्तर पर जानी जाती हैं। इन संस्थानों की डिग्री को अंतरराष्ट्रीय कंपनियाँ उच्च गुणवत्ता का प्रमाण मानती हैं।
- वार्विक और मैनचेस्टर जैसी कई यूके यूनिवर्सिटीज़ AACSB, AMBA और EQUIS से मान्यता प्राप्त हैं, जो यह दर्शाता है कि उनका मैनेजमेंट कोर्स अकादमिक और इंडस्ट्री दोनों मानकों पर खरा उतरता है।
- अधिकांश यूके यूनिवर्सिटीज़ में केस-स्टडी, लाइव बिज़नेस प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सेशन कोर्स का हिस्सा होते हैं, जिससे छात्रों को वास्तविक बिज़नेस समस्याओं पर काम करने का अनुभव मिलता है।
- लंदन और मैनचेस्टर जैसे शहरों में स्थित यूनिवर्सिटीज़ छात्रों को फाइनेंस, कंसल्टिंग और मार्केटिंग कंपनियों के नज़दीक पढ़ने का अवसर देती हैं।
- यूके यूनिवर्सिटीज़ स्ट्रक्चर्ड करियर सर्विसेज, एलुमनाई नेटवर्क और एम्प्लॉयर इवेंट्स के ज़रिए छात्रों को जॉब-रेडी बनाने पर विशेष ध्यान देती हैं।
यूके की टॉप बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़
यहाँ दी गई सूची अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित बिज़नेस स्कूल्स की पहचान के लिए QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 और अन्य वैश्विक अकादमिक संकेतकों में इनके निरंतर प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। यह रैंकिंग आपके एक अनुमान के लिए दी गई है, इसे अंतिम निर्णय का एकमात्र आधार नहीं माना जाना चाहिए:-
| यूनिवर्सिटी का नाम | QS वर्ल्ड रैंक 2025 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज | 5 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड | 5 |
| लंदन बिजनेस स्कूल (LBS) | 7 |
| लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) | 12 |
| इंपीरियल कॉलेज लंदन | 20 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक | 35 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर | 45 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग | 121 |
| यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ | 102 |
| किंग्स कॉलेज लंदन | 83 |
रैंकिंग की कार्यप्रणाली
यह सूची पूरी तरह से QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2025 के डेटा पर आधारित है। यह रैंकिंग किसी भी संस्थान को निम्नलिखित वैज्ञानिक मापदंडों पर परखती है:-
- अकेडमिक रेप्युटेशन: वैश्विक शिक्षाविदों के बीच संस्थान की साख।
- एम्प्लॉयर रेप्युटेशन: यहाँ के ग्रेजुएट्स को कंपनियाँ कितनी प्राथमिकता देती हैं।
- रिसर्च इम्पैक्ट: यूनिवर्सिटी के शोध कार्यों का वैश्विक स्तर पर प्रभाव।
- इंटरनेशनल ऑउटलुक: परिसर में अंतरराष्ट्रीय छात्रों और शिक्षकों की विविधता।
यूके की प्रमुख बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़ का विश्लेषण
नीचे दी गई यूनिवर्सिटीज ने अपने निरंतर प्रदर्शन से वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखा है, यहाँ उनका एक विश्लेषण दिया गया है, जिसके माध्यम से आप इन यूनिवर्सिटीज़ के बारे में जान सकते हैं:-
1. लंदन बिजनेस स्कूल (LBS), लंदन
लंदन बिज़नेस स्कूल यूके ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिज़नेस स्कूलों में गिना जाता है। यह संस्थान विशेष रूप से MBA, एग्ज़ीक्यूटिव MBA और मास्टर्स इन मैनेजमेंट जैसे प्रोग्राम्स के लिए जाना जाता है। LBS की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ इसका लंदन की ग्लोबल फाइनेंशियल इंडस्ट्री से सीधा जुड़ाव है, जिससे छात्रों को कंसल्टिंग, फाइनेंस और लीडरशिप रोल्स में वास्तविक एक्सपोज़र मिलता है।
यहाँ पढ़ाई पूरी तरह केस-स्टडी, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और इंटरनेशनल नेटवर्किंग पर आधारित होती है। हालांकि, LBS में एडमिशन बेहद प्रतिस्पर्धी है और यह संस्थान मुख्य रूप से उन्हीं छात्रों के लिए उपयुक्त है जिनके पास मजबूत अकादमिक बैकग्राउंड और प्रोफेशनल अनुभव हो। यह स्कूल “ब्रांड वैल्यू” से ज़्यादा लीडरशिप और स्ट्रैटेजिक सोच पर फोकस करता है।
2. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड – सैद बिजनेस स्कूल, ऑक्सफोर्ड
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का ‘सैद बिजनेस स्कूल’ अकादमिक उत्कृष्टता और वैश्विक नेतृत्व विकास के लिए जाना जाता है। यहाँ के MBA और MSc मैनेजमेंट प्रोग्राम्स का फोकस केवल कॉर्पोरेट स्किल्स तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सस्टेनेबिलिटी, पब्लिक पॉलिसी और ग्लोबल इकोनॉमिक्स जैसे विषयों को भी गहराई से कवर किया जाता है।
ऑक्सफोर्ड की प्रतिष्ठा छात्रों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने में मदद करती है, लेकिन यह स्कूल “क्विक जॉब” मानसिकता के लिए नहीं है। सैद बिज़नेस स्कूल उन छात्रों के लिए बेहतर है जो रिसर्च-ड्रिवन सोच रखते हैं और भविष्य में कंसल्टिंग, पॉलिसी, या स्ट्रैटेजिक लीडरशिप रोल्स में जाना चाहते हैं।
3. यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज – जज बिजनेस स्कूल, कैम्ब्रिज
कैम्ब्रिज का ‘जज बिज़नेस स्कूल’ नवाचार और उद्यमिता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता है। यह स्कूल MBA और मास्टर्स इन मैनेजमेंट जैसे प्रोग्राम्स के माध्यम से छात्रों को टेक्नोलॉजी, स्टार्ट-अप्स और इनोवेशन-ड्रिवन बिज़नेस मॉडल की समझ देता है।
कैम्ब्रिज का अकादमिक वातावरण अत्यधिक रिसर्च-ओरिएंटेड है, जिससे छात्र बिज़नेस को केवल ऑपरेशनल दृष्टि से नहीं, बल्कि लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजिक दृष्टिकोण से समझते हैं। यहाँ की सबसे बड़ी खासियत इसका स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है, जो टेक और इनोवेशन सेक्टर में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है। हालांकि, यह स्कूल उन छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है जो केवल जॉब-ओरिएंटेड अप्रोच रखते हैं।
4. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE), लंदन
LSE का मैनेजमेंट डिपार्टमेंट बिज़नेस, इकोनॉमिक्स और पब्लिक पॉलिसी के बीच मजबूत कनेक्शन स्थापित करता है। यहाँ के MSc मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजी प्रोग्राम्स छात्रों को यह समझने में मदद करते हैं कि बिज़नेस निर्णय व्यापक आर्थिक और सामाजिक ढांचे को कैसे प्रभावित करते हैं।
LSE की पढ़ाई अत्यधिक एनालिटिकल होती है और यह संस्थान उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो डेटा, पॉलिसी और स्ट्रैटेजी पर काम करना चाहते हैं। सेंट्रल लंदन में स्थित होने के कारण छात्रों को फाइनेंस, कंसल्टिंग और पॉलिसी संस्थानों से जुड़ने के बेहतरीन अवसर मिलते हैं।
5. यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक – वार्विक बिजनेस स्कूल, कोवेंट्री
वार्विक बिज़नेस स्कूल यूके के सबसे मजबूत रिसर्च-आधारित बिज़नेस स्कूलों में शामिल है। यहाँ के MBA और MSc मैनेजमेंट प्रोग्राम्स बिज़नेस एनालिटिक्स, फाइनेंस और स्ट्रैटेजी पर विशेष जोर देते हैं। वॉरविक की सबसे बड़ी ताकत इसका इंडस्ट्री-अलाइन्ड करिकुलम है, जो छात्रों को वास्तविक बिज़नेस समस्याओं पर काम करने का मौका देता है।
यह स्कूल उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो कंसल्टिंग, फाइनेंस या कॉर्पोरेट मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि यहाँ सफलता काफी हद तक छात्र की स्वयं की पहल और नेटवर्किंग क्षमता पर निर्भर करती है।
6. इंपीरियल कॉलेज लंदन – बिज़नेस स्कूल
इंपीरियल कॉलेज लंदन का बिज़नेस स्कूल टेक्नोलॉजी और बिज़नेस के संयोजन के लिए जाना जाता है। यहाँ के MSc मैनेजमेंट और इनोवेशन प्रोग्राम्स डेटा-ड्रिवन निर्णय, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक-आधारित बिज़नेस मॉडल पर केंद्रित हैं।
यह स्कूल उन छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है जिनकी रुचि टेक, स्टार्ट-अप्स या एनालिटिक्स में है। इम्पीरियल का अकादमिक माहौल अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है और यहाँ गणितीय और तकनीकी समझ की अपेक्षा की जाती है। लंदन में स्थित होने के कारण छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोज़र के अच्छे अवसर मिलते हैं।
7. यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर – एलायंस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, मैनचेस्टर
एलायंस मैनचेस्टर बिज़नेस स्कूल अपने लाइव कंसल्टिंग प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल लर्निंग मॉडल के लिए जाना जाता है। यहाँ के MSc और MBA प्रोग्राम्स छात्रों को वास्तविक कंपनियों के साथ काम करने का अवसर देते हैं। मैनचेस्टर शहर का इंडस्ट्रियल और कॉर्पोरेट माहौल छात्रों के लिए उपयोगी साबित होता है। यह स्कूल उन छात्रों के लिए बेहतर है जो थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस भी चाहते हैं।
8. यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग बिज़नेस स्कूल, एडिनबर्ग
एडिनबर्ग बिज़नेस स्कूल सस्टेनेबल बिज़नेस और इंटरनेशनल मैनेजमेंट पर फोकस करता है। यहाँ के प्रोग्राम्स रिसर्च-आधारित होते हैं और छात्रों को ग्लोबल बिज़नेस ट्रेंड्स की समझ देते हैं। स्कॉटलैंड का आर्थिक माहौल और इंटरनेशनल स्टूडेंट कम्युनिटी इसे एक संतुलित विकल्प बनाती है।
9. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स बिज़नेस स्कूल, लीड्स
लीड्स बिज़नेस स्कूल यूके में अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा और अच्छे रोजगार परिणामों के लिए पहचान रखता है। यह उन छात्रों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है जो उच्च शिक्षण गुणवत्ता और मजबूत इंडस्ट्री कनेक्ट दोनों चाहते हैं, साथ ही इसके बजट‑फ्रेंडली इंटरनेशनल अध्ययन विकल्पों के कारण यह लोकप्रिय है।
10. यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, बाथ
बाथ यूनिवर्सिटी बिज़नेस और मैनेजमेंट में अपने प्रैक्टिकल‑ओरिएंटेड प्रोग्राम्स के लिए जानी जाती है, जिसमें इंडस्ट्री इंटर्नशिप और एप्लाइड लर्निंग पर ज़ोर होता है।
10. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल, ब्रिस्टल
ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल अपने बिजनेस/मैनेजमेंट प्रोग्राम्स को उच्च-स्तरीय अकादमिक गुणवत्ता, शोध-प्रधान दृष्टिकोण और मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के साथ पेश करती है। इन प्रोग्राम्स में छात्रों को डेटा-ड्रिवन बिजनेस स्ट्रेटेजी, मार्केटिंग, ऑपरेशंस तथा ग्लोबल मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गहन समझ और प्रैक्टिकल स्किल डेवलप करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
यूके के लंदन में स्थित टॉप बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़
यहाँ छात्रों के लिए यूके के लंदन में स्थित टॉप यूनिवर्सिटीज़ की जानकारी दी गई है, यदि आप लंदन की किसी यूनिवर्सिटी में आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई टेबल को जरूर पढ़ें:-
| यूनिवर्सिटी का नाम | शहर | प्रमुख विशेषताएँ |
| लंदन बिजनेस स्कूल (LBS) | लंदन | विश्व के टॉप बिज़नेस स्कूलों में गिनी जाती है, ग्लोबल MBA और मास्टर प्रोग्राम्स में अहम मान्यता, उच्च एम्प्लॉयर रेप्युटेशन। |
| इम्पीरियल बिजनेस स्कूल (इम्पीरियल कॉलेज लंदन) | लंदन | रिसर्च‑ओरिएंटेड बिज़नेस प्रोग्राम, डेटा‑केन्द्रित मार्केटिंग और मैनेजमेंट स्टडीज। |
| लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) | लंदन | मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स और बिज़नेस रिसर्च में ग्लोबल प्रतिष्ठा, मजबूत नेटवर्क। |
| यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) | लंदन | एक्सटेंडेड फैकल्टी, इंटरडिसिप्लिनरी बिज़नेस और मैनेजमेंट कोर्स। |
| बेयस बिजनेस स्कूल (सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन) | लंदन | यूके में बिज़नेस रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप में प्रतिष्ठित, AACSB/EQUIS/AMBA मान्यता। |
| किंग्स कॉलेज लंदन – बिजनेस मैनेजमेंट | लंदन | उद्योग‑लिंक्ड बिज़नेस डिग्रियाँ, लंदन में मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क। |
क्या यूके की बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़ आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती हैं?
यदि आपके पास एक अच्छा खासा वर्क एक्सपीरियंस है या आप बिज़नेस एंड मैनेजमेंट प्रोग्राम को यूके की यूनिवर्सिटीज़ से करना चाहते हैं तो ये आपके लिए उपयुक्त हो सकती हैं। यूके में बिज़नेस एंड मैनेजमेंट करने के लिए यूनिवर्सिटी का चयन आपकी रूचि, लोकेशन और बजट पर निर्भर करता है। हर यूनिवर्सिटी का बजट और आवश्यक योग्यताएं थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।
नीचे दिए गए बिंदु यह समझने में मदद करते हैं कि यह कैटेगरी आपके लिए कितनी उपयुक्त हो सकती है:-
- यदि आपकी प्राथमिकता प्रतिष्ठा और वैश्विक नेटवर्किंग है तो इसके लिए आप लंदन बिजनेस स्कूल (LBS), ऑक्सफोर्ड (Saïd) और कैम्ब्रिज (Judge) जैसी यूनिवर्सिटीज़ का रुख कर सकते हैं। हालाँकि इसका चयन आपकी व्यक्तिगत पसंद-नापसंद पर निर्भर करता है। ये यूनिवर्सिटीज़ अक्सर फाइनेंशियल टाइम्स और QS रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर होती हैं। यहाँ आपको पूर्व छात्रों का एक स्ट्रॉग ग्लोबल नेटवर्क भी मिलता है।
- यदि आप प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के साथ व्यवसाय का अध्ययन करना चाहते हैं तो आप इंपीरियल कॉलेज लंदन पर विचार कर सकते हैं, जो व्यवसाय को इंजीनियरिंग और डेटा साइंस के साथ जोड़ता है और अपने ऑनलाइन MBA प्रोग्राम के लिए भी जाना जाता है।
- यदि आप एक विविध और व्यावहारिक शिक्षण अनुभव की तलाश में हैं तो इसके लिए आप वार्विक बिजनेस स्कूल (WBS) या मैनचेस्टर एलायंस MBS जैसे विकल्पों को चुन सकते हैं। इसके अलावा आप मैनचेस्टर अपने “मैनचेस्टर मेथड” को भी अपनी लिस्ट में जगह दे सकते हैं, जो वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने पर केंद्रित है।
- यदि आपकी रुचि अर्थशास्त्र और वित्त-केंद्रित प्रबंधन में है तो आप लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) को चुन सकते हैं, जो आपको अद्वितीय सामाजिक विज्ञान-आधारित दृष्टिकोण प्रदान कर सकता है।
FAQs
AACSB, AMBA और EQUIS को सबसे क्रेडिबल माना जाता है। अगर किसी बिज़नेस स्कूल के पास तीनों मान्यताएँ हैं, तो उसे ट्रिपल क्राउन बिज़नेस स्कूल कहा जाता है, जो वैश्विक मान्यता का स्ट्रॉन्ग इंडिकेटर होता है।
एमबीए आमतौर पर कार्य अनुभव वाले पेशेवरों के लिए होता है, जबकि एमएससी प्रबंधन नए स्नातकों या कम अनुभव वाले छात्रों के लिए अधिक उपयुक्त होता है।
आशा है कि इस लेख में आपको यूके की टॉप बिज़नेस एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटीज़ की जानकारी मिल गई होगी, जिससे आईडिया लेकर आपको यूनिवर्सिटी का चयन करने में सहायता मिल सकती है। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
