राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन : दाल बाटी चूरमा 

1 minute read
राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन

भारत के विभिन्न राज्य खाने-पीने में भी अपनी खूबसूरती समेटे हुए हैं, अगर राजस्थान की बात करें तो यहां का खाना देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। अपने तीखे और स्वादिष्ट मसालों के लिए मशहूर राजस्थान का खाना बहुत ही लज़ीज़ होता है। वैसे तो राजस्थान की बहुत सी मिठाइयां और व्यंजन बहुत ही मशहूर हैं लेकिन यहाँ राजस्थान की शान दाल बाटी चूरमा के बारे में बताया गया है। इसे राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन माना जाता है और इसे खाने के लिए देश और विदेश से लोग राजस्थान आते हैं।

दाल बाटी चूरमे का इतिहास 

ऐसा माना जाता है कि इस दाल बाटी चूरमा की उत्पत्ति राजस्थान में मेवाड़ साम्राज्य के संस्थापक बप्पा रावल के शासनकाल के दौरान हुई थी। उस समय बाटी को युद्ध के दौरान खाए जाने वाले भोजन के रूप में देखा जाता था। कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि पुराने समय में राजपूत युद्ध में जाने से पहले तेज़ धूप में रेत के नीचे आते से बनी बाटी को दबाकर रख जाते थे और शाम को युद्ध से लौटकर उसे निकालकर खा लेते थे। बाटी को खाने से पहले वे देसी घी मिला लेते थे।  

इसके अलावा चूरमा का अविष्कार एक रसोइये ने गलती से कर दिया था। उसने गलती से बाटी पर गन्ने का रस डाल दिया था। इससे बाटी नरम हो गई। इसके बाद राजस्थान की औरतों ने बाटी को नरम रखने के लिए उन्हें गन्ने के रस में डुबाना शुरू कर दिया। आज यह चूरमा के रूप में विकसित हो चुका है, जिसे लोग घी, शक्कर और इलायची डालकर तैयार किया जाता है।

कैसे बनता है दाल बाटी चूरमा 

यहाँ दाल बाटी चूरमे की रेसेपी दी जा रही है : 

  • दाल बाटी चूरमा तीन डिशेज़ को मिलाकर बनती है।  
  • इसे मसालेदार पंचमेल दाल के साथ मिलकर बनाया जाता है। 
  • अंत में इसे चूरमे के साथ परोस दिया जाता है।  

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन इस बारे में पता चल गया होगा। इसी प्रकार के राजस्थान GK से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*