MPSC Professor Recruitment 2023 : प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, यहां हो रही हैं 300 से ज्यादा पदों पर भर्तियां 

1 minute read
MPSC Professor Recruitment 2023

MPSC Professor Recruitment 2023 : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा सहायक प्रोफेसर, लेक्चरर, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 अक्टूबर, 2023 से आवेदन के सकते हैं। बता दें की एमपीएससी ने ये भर्ती 378 पदों पर निकाली है। 

आवेदन करने से पहले कैंडिडेट इस ब्लॉग में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। Sarkari Naukri MPSC Recruitment के लिए आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों आदि की पूरी जानकारी इस ब्लॉग में दी गई है, उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

MPSC Professor Recruitment 2023 के लिए पदों का विवरण

MPSC 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
प्रोफेसर 32
एसोसिएट प्रोफेसर 46
सहायक प्रोफेसर 214
लेक्चरर46

MPSC 2023 Exam के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

MPSC Professor Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि20 अक्टूबर, 2023 
ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि09 नवंबर 2023
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

MPSC Professor भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

MPSC Recruitment 2023 के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार है-

MPSC के तहत प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए शैक्षणिक योग्यता पीएच.डी तथा सहायक प्रोफेसर और लेक्चरर पदों के लिए मास्टर डिग्री के साथ बी.एड की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस उम्मीदवार ब्लॉग में दी गई MPSC Recruitment 2023 की नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

आयु सीमा 

MPSC 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार होगा। 

  • प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। 
  • असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी आवश्यक है।

MPSC Recruitment 2023 Apply Online 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले MPSC Recruitment 2023 की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर दिए गए Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

MPSC Professor Recruitment 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*