यदि आप टेक्निकल फील्ड में रूचि रखते है और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आप इलेक्ट्रीशियन बनने पर विचार कर सकते हैं। आपको बता दें कि लाइसेंस्ड इलेक्ट्रीशियन ऐसे एक्सपर्ट तकनीशियन होते हैं, जो बिजली से जुड़े कई काम करते हैं, जैसे सुरक्षा मानकों का पालन करना, सॉकेट बदलना, खराबी की पहचान करना और नई इमारतों में बिजली की वायरिंग करना आदि।
वर्तमान समय में देश और दुनिया में बढ़ती एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कंस्ट्रक्शन वर्क के कारण प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन की मांग भी बढ़ रही है। इसलिए इस लेख में आपको इलेक्ट्रीशियन बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।
This Blog Includes:
इलेक्ट्रीशियन की प्रमुख जिम्मेदारियां
इलेक्ट्रीशियन अलग-अलग जगहों पर काम करते हैं, जैसे घर, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल आदि। वे ट्रेन, हवाई जहाज, जहाज और गाड़ियों में भी बिजली से जुड़े काम कर सकते हैं। इसके अलावा जहां भी बिजली की जरूरत होती है, वहां उनका काम होता है। एक प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन के रूप में उनकी प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
- इलेक्ट्रिसिटी वायरिंग करना: घरों, कार्यालयों और उद्योगों में बिजली की वायरिंग, कंट्रोल सिस्टम और लाइटिंग सिस्टम को स्थापित करना।
- इलेक्ट्रिकल उपकरणों का निरीक्षण करना: ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर और अन्य इलेक्ट्रिसिटी उपकरणों की जांच करना ताकि वे सही तरीके से काम कर रहे हों।
- किसी खराबी की पहचान करना: मल्टीमीटर और अन्य परीक्षण उपकरणों की मदद से इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम में आने वाली समस्याओं का पता लगाना।
- रिपेयर और मेंटेनेंस करना: खराब इलेक्ट्रिसिटी उपकरणों और वायरिंग को रिपेयर करना तथा नियमित मेंटेनेंस करना।
- सुरक्षा मानकों का पालन करना: इलेक्ट्रिसिटी कार्य करते समय सुरक्षा नियमों और सावधानियों का पालन करना ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हों।
- मेजरमेंट व टेस्टिंग करना: मल्टीमीटर, टेस्ट लैंप आदि उपकरणों की सहायता से वोल्टेज, करंट और प्रतिरोध का परीक्षण करना।
- ब्लूप्रिंट पढ़ना: इलेक्ट्रिसिटी सर्किट डायग्राम या प्लानिंग को समझकर उसी के अनुसार कार्य करना। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बिल्डिंग की वायरिंग सुरक्षित तरीके से की गई है।
इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए योग्यता
इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए आवश्यक सामान्य योग्यता इस प्रकार है:
- शैक्षणिक योग्यता: भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।
- मेरिट बेस्ड या डायरेक्ट एडमिशन: भारत के अधिकांश ITI संस्थानों में ITI इलेक्ट्रीशियन कोर्स के लिए एडमिशन मेरिट बेस्ड या डायरेक्ट होता है। हालांकि चयनित संस्थान में अप्लाई करने से पहले आपको उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिशन क्राइटेरिया की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए आवश्यक स्किल्स
इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए कुछ विशेष तकनीकी और प्रैक्टिकल स्किल्स आवश्यक होते हैं, जैसे:
- तकनीकी ज्ञान
- वायरिंग और इंस्टॉलेशन स्किल
- सर्किट डायग्राम पढ़ने की क्षमता
- ट्रबलशूटिंग स्किल
- प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल
- कम्युनिकेशन स्किल्
- मेजरमेंट और टेस्टिंग स्किल्स
- शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति
इलेक्ट्रीशियन कैसे बनें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
भारत में इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए कुछ प्रमुख स्टेप्स इस प्रकार हैं:
स्टेप 1: 10वीं कक्षा पास करें
सबसे पहले आपको मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स (PCM) विषयों में न्यूनतम 55% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास करनी होगी। यह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में आवेदन करने के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता है।
स्टेप 2: ITI इलेक्ट्रीशियन कोर्स में एडमिशन लें
ITI इलेक्ट्रीशियन 2 वर्ष का एक प्रमुख तकनीकी कोर्स है, जो 4 सेमेस्टर में पढ़ाया जाता है। यह कोर्स ‘नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग’ (NCVT) या ‘स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग’ (SCVT) द्वारा मान्यता प्राप्त है। भारत के अधिकांश आईटीआई संस्थानों में ITI इलेक्ट्रीशियन कोर्स के लिए एडमिशन मेरिट बेस्ड या डायरेक्ट होता है। यह कोर्स आप सरकारी और प्राइवेट दोनों संस्थानों से कर सकते हैं।
स्टेप 3: ITI इलेक्ट्रीशियन कोर्स कंप्लीट करें
ITI इलेक्ट्रीशियन कोर्स में आपको इलेक्ट्रिसिटी इंस्टॉलेशन, घरेलू व इंडस्ट्री वायरिंग, मोटर, ट्रांसफॉर्मर व जनरेटर संचालन, सुरक्षा नियम, सर्किट मेजरमेंट और टेस्टिंग जैसी तकनीकी और प्रैक्टिकल स्किल्स सिखाई जाती है। कोर्स कंप्लीट करने के बाद आप एक प्रोफ़ेशनल रिज्यूमे बना सकते हैं। इसमें आप अपनी शिक्षा, हॉबीज, अचीवमेंट (यदि हो) व स्किल्स के बारे में औपचारिक रूप से बता सकते हैं।
स्टेप 4: प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हासिल करें
एक बार जब आप अपना रिज़्यूमे तैयार कर लें, तो आप इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा आप इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर या बिजली सेवाएं देने वाली कंपनियों के साथ भी काम कर सकते हैं।
आप अपना रिज़्यूमे Internshala, Indeed, Shine.com, Naukri.com, LinkedIn और अन्य नौकरी या इंटर्नशिप वेबसाइटों पर भी अपलोड कर सकते हैं।
स्टेप 5: इलेक्ट्रीशियन लाइसेंस के लिए अप्लाई करें
भारत में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करने के लिए आपको अपने राज्य के ‘स्टेट इलेक्ट्रिकल लाइसेंसिंग बोर्ड’ से लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। वहीं लाइसेंस पाने की शर्तें प्रत्येक राज्य में भिन्न हो सकती हैं। ध्यान रखें कि लाइसेंस आमतौर पर एक या दो वर्ष के लिए वैलिड होते हैं और इसे समाप्त होने से पहले रिन्यू करना आवश्यक होता है।
स्टेप 6: इलेक्ट्रीशियन के रूप में अपना करियर शुरू करें
इलेक्ट्रीशियन के रूप में आप सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में अस्थायी या स्थायी रूप से अपना करियर शुरू कर सकते हैं। हालांकि, सरकारी क्षेत्र में स्थायी नौकरी पाने के लिए संबंधित भर्ती आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। चयन प्रक्रिया में आमतौर पर लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल होते हैं। जबकि प्राइवेट संस्थानों में आपका इंटरव्यू या स्किल टेस्ट लिया जा सकता है।
इलेक्ट्रीशियन की सैलरी
इलेक्ट्रीशियन के रूप में आपकी सैलरी कार्यानुभव, सरकारी या प्राइवेट जॉब सेक्टर, कंपनी और शहर के आधार पर भिन्न हो सकती है। AmbitionBox के डेटा अनुसार, एक इलेक्ट्रीशियन की वार्षिक सैलरी लगभग INR 2.6 लाख से INR 2.9 लाख के बीच होती है।
FAQs
इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए भारत में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा PCM विषयों के साथ पास करने के बाद ITI इलेक्ट्रिशियन कोर्स करना चाहिए।
इलेक्ट्रिशियन का ITI कोर्स आमतौर पर 2 साल (4 सेमेस्टर) का होता है।
एक इलेक्ट्रीशियन का काम बिजली के सिस्टम और उपकरणों की इंस्टॉलेशन, मरम्मत, रख‑रखाव और ट्रबलशूटिंग करना होता है।
इलेक्ट्रीशियन बनना एक स्थिर और बढ़ती मांग वाला करियर है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं।
संबंधित लेख पढ़ें:
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कैसे बनें? | मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बनें? |
| सिविल इंजीनियर कैसे बनें? | कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बनें? |
हमें आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको इलेक्ट्रीशियन बनने की प्रक्रिया की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!