साइंस स्टूडेंट्स इन क्षेत्रों में बना सकते हैं अपना सुनहरा भविष्य

स्पेस साइंटिस्ट - वर्तमान समय में स्पेस के बढ़ते अनुसंधान के कारण इस क्षेत्र में आप अपना शानदार करियर बना सकते हैं। आप स्पेस साइंस में तीन साल की B.Sc और चार साल का B.Tech कर सकते हैं। इसके अलावा इस विषय में आप PhD भी कर सकते हैं।

डाटा साइंटिस्ट - डाटा साइंस एक ऐसा फील्ड है जिसकी डिमांड दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। डिजिटल दुनिया में तकनीकी विकास की वजह से इस क्षेत्र में करियर की नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं।

साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट - साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्क को साइबर अट्रैक से बचाने का कार्य करते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आप कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और संबंधित क्षेत्र में डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

फोरेंसिक साइंटिस्ट - फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में भी स्टूडेंट सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। लगातार बढ़ते अपराध के कारण फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की डिमांड बहुत बढ़ गयी है। यह भी वर्तमान समय में बहुत लोकप्रिय फील्ड मानी जाती है।

forensic science

एनवायरमेंटल साइंटिस्ट - एक एनवायरमेंटल साइंटिस्ट का मुख्य कार्य पर्यावरण के विकास और उससे संबंधित समस्याओं का समाधान करना होता है। जिसमें क्लाइमेट चेंज, पोल्लुशन जैसी मुख्य चुनौतियां होती हैं, इस क्षेत्र में भी आप अपना शानदार करियर बन सकते हैं।