NCERT पाठ्यपुस्तकों से हटाया जाएगा चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत!

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने NCERT पाठ्य पुस्तक से 'चार्ल्स डार्विन के थ्योरी ऑफ इवोल्यूशन' को हटाने को लेकर हो रही चर्चा का गलत ठहराया है।

केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि यह कौन कह रहा है? ऐसा कुछ भी नहीं है।

केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा, NCERT ने राज्यों को पाठ्यक्रम की रूपरेखा दी है और प्रक्रिया के अनुसार वे प्रतिक्रिया देंगे।

इस संबन्ध में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, केवल कल्पना के माध्यम से इस तरह के बयान देना ठीक नहीं है।

इस स्पष्टीकरण से कई बुद्धिजीवियों के मन में उठ रही आशंकाएं दूर होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि एनसीइआरटी के 9वीं एवं 10वीं कक्षा की विज्ञान पुस्तक से चार्ल्स डार्विन की थ्योरी को हटाए जाने की चर्चा हो रही है।

इस संदर्भ में लगभग 1,800 वैज्ञानिक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य लोगों ने NCERT को पत्र लिखा

इन पत्रों में उन्होंने NCERT के इस कदम की आलोचना की।