जानिए कौन होगा JEE एडवांस के लिए एलिजिबल?

IIT में एडमिशन के लिए जिन परीक्षाओं का आयोजन होता है, उन्हीं में से JEE मेंस और JEE एडवांस दो परीक्षाएं होती हैं। JEE एडवांस एक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा है।

गणित और विज्ञान के लगभग 80% विद्यार्थियों का सपना IIT में एडमिशन पाने का होता है। जिसका रास्ता JEE एडवांस की परीक्षा से होकर गुजरता है।

EE एडवांस के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1995 को या उसके बाद होना चाहिए। हालांकि, SC/ST/PWD से संबंधित आवेदकों के लिए 5 वर्ष की छूट है।

JEE एडवांस की परीक्षा IIT council द्वारा आयोजित कराई जाती है। IIT कॉलेजेस ही इस परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार करते हैं।

JEE एडवांस, JEE परीक्षा का दूसरा भाग है। यह JEE मेन्स परीक्षा के बाद आयोजित किया जाता है, जो इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है।

पहले तो उम्मीदवारों को JEE मेन्स 2023 (पेपर 1) में उत्तीर्ण होना और फिर शीर्ष 2.50 लाख कैंडिडेट्स के लिस्ट में होना अनिवार्य है।

कैटेगरीज को निम्नलिखित के रूप में विभाजित किया जाएगा- GEN-EWS- 10% OBC-NCL- 27% SC- 15% ST- 7.5% OPEN- 40.5% PwD-  5% क्षैतिज आरक्षण