जानिए NEET UG एग्जाम 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NEET UG एग्जाम पूरे देशभर में 07 मई 2023 को 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर एग्जाम कंडक्ट कराने जा रही है।

NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा।

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे।

जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा।

NEET UG एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स के लिए ‘एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी कर दी गई है।

सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते है।

उम्मीद है कि आज NEET UG 2023 के एडमिट कार्ड जारी हो सकते है। जिसे कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

NEET UG एग्जाम 2023 में किसी प्रकार की समस्या आने पर कैंडिडेट्स NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं।