जम्मू कश्मीर में हुआ CUET का एग्जाम कैंसल, जानें अब कब होगी परीक्षा 

CUET भारत की सभी सेन्ट्रल यूनिवर्सिटीज़ में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाने वाला एग्जाम होता है।  

यह एग्जाम  यू जी सी एवं शिक्षा मंत्रालय के द्वारा आयोजित कराया  जाता है।  

इस बार अंडर ग्रेजुएट लेवल पर सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन के लिए पूरे देश के साथ साथ जम्मू कश्मीर में भी 21.5.2023 से 25 .5.2023 तक एग्जाम आयोजित किया जाना था।  

मगर एग्जाम सेंटर्स का प्रबंधन ठीक प्रकार से न हो पाने के कारण शिक्षा मत्रालय द्वारा CUET का  एग्जाम जम्मू कश्मीर में रद्द कर दिया गया।

अब CUET का एग्जाम जम्मू कश्मीर राज्य में दिनांक 26.5.2023 को दोबारा आयोजित किया जाएगा।