IAS अनु कुमारी UPSC के लिए बैंक की नौकरी छोड़ी, 2 साल बच्चे से रही दूर और पढ़ाई के 10 साल बाद UPSC टॉप कर रच दिया इतिहास

IAS अनु कुमारी का जन्म हरियाणा के सोनीपत में हुआ था और उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने दिल्ली से ग्रेजुएशन किया।

ग्रेजुएशन के बाद अनु कुमारी ने नागपुर में MBA कोर्स में एडमिशन लिया। MBA के बाद उनकी मुंबई में एक बैंक में नौकरी लग गई।

करीब 2 साल तक बैंक में नौकरी करने के बाद उनकी शादी हो गई और उन्होंने एक बेटे का जन्म दिया।

इसी दौरान अपने भाई और मामा के कहने पर उन्होंने नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया।

अनु कुमारी को पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद दूसरे प्रयास में अनु कुमारी ने वर्ष 2017 के UPSC एग्जाम में दूसरा रैंक हासिल किया।

अनु कुमारी का मानना है कि आप UPSC की तैयारी के लिए किताबों का सिलेक्शन सोच-समझकर करें और सिलेबस के अनुसार अपनी पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं।

इसके साथ ही वह यह भी कहती है कि सकारात्मक सोच रखना बहुत जरुरी होता है।

स्टडी अब्रॉड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।