गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए सबसे कठिन माने जाने वाली डिग्रियां

वैसे तो एक हार्डवर्किंग स्टूडेंट के लिए कोई भी डिग्री या एग्जाम कठिन नहीं होता लेकिन कुछ अंडरग्रेजुएट कोर्सेज ऐसे भी हैं जो अन्य डिग्री कोर्सेज की तुलना में थोड़े कठिन माने जाते हैं। आइए जानते हैं उन कोर्सेज के बारे में

इंजीनियरिंग - यह चार वर्ष का अंडरग्रेजुएट कोर्स है जिसमें एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना अनिवार्य होता है।

चार्टर्ड अक्काउंटैंसी - चार्टर्ड अकाउंटेंट वर्ल्ड क्लास प्रोफ़ेशनल डिग्री में से एक मानी जाती है, जो दुनिया भर में सर्टिफाइड एकाउंटिंग प्रोफ़ेशनल को दी जाती हैं। यह अन्य डिग्रियों की तुलना में कठिन मानी जाती है।

आर्किटेक्चर - यह चार वर्ष का अंडरग्रेजुएट कोर्स है जिसमें एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना अनिवार्य होता है। आर्किटेक्चर डिग्री प्रोग्राम का सिलेबस अन्य कोर्सेज की तुलना में हार्ड होता हैं।

साइकोलॉजी - साइकोलॉजी मानवीय धारणा, सीखने, भावनाओं और स्थितियों की प्रतिक्रियाओं को समझने के विज्ञान है। जिसका अध्ययन करना आसान नहीं होता।

फार्मेसी - फार्मेसी कोर्स में फार्मास्युटिकल दवाओं के निर्माण के पीछे की बुनियादी प्रक्रियाओं के बारे में अध्ययन किया जाता है। जो अन्य कोर्सेज की तुलना में कठिन माना जाता हैं।

कंप्यूटर साइंस - इस कोर्स में कंप्यूटर और कंप्यूटर सिस्टम का अध्ययन किया जाता है। जिसमें कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर प्रोग्राम डिजाइन, डेवलपमेंट और एप्लीकेशन्स के बारे में सिखाया जाता है।

फॉरेन लैंग्वेज -  किसी भी फॉरेन लैंग्वेज को सीखना आसान नहीं होता क्योंकि भाषा का संबंध कल्चर से भी जुड़ा होता है। जिसमें अन्य डिग्री कोर्सेज की तुलना में अधिक समय लगता हैं।

क्वांटम मैकेनिक्स - क्वांटम मैकेनिक्स भौतिक विज्ञान की एक वह प्रमुख शाखा है, जिसमे क्वांटम थ्योरी के आधार पर सूक्ष्म कणो का अध्ययन किया जाता है। जो कुछ कठिन अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में से एक माना जाता हैं।