जानिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए CUET 2023 में कितने मार्क्स हैं जरुरी?

हाल ही में ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए  होने वाला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस  टेस्ट (CUET) 2023 एग्जाम हो  चुका है और अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट  का बेसब्री से इंतजार है।

हालांकि CUET 2023 का रिजल्ट जून के तीसरे हफ्ते तक आने की संभावना है। CUET 2023 एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट cuet.samarth.ac.in पर चेक कर सकेंगे।

जानिए CUET 2023 में कितने मार्क्स होने पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकेगा।

CUET 2023 के माध्यम से DU में एडमिशन के लिए ज्यादातर प्रोग्राम्स में 60% या उससे अधिक स्कोर चाहिए होगा।

DU में एडमिशन के लिए क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स को 800 में से संभावित 480 का न्यूनतम CUET स्कोर करना होगा।  

हालांकि ग्रेजुएशन के लिए सभी कॉलेज, कोर्सेज और स्ट्रीम के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की जाएगी। जिन्हें आप एडमिशन के समय CUET की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।