जानिए भारत के सबसे मुश्किल एंट्रेंस एग्जाम के बारे में, जिनमें पास होना नहीं है आसान

भारत में हर साल कई तरह के कंपटीटिव एग्‍जाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों करोड़ों कैंडिडेट्स भाग लेते हैं, लेकिन मुश्किल एंट्रेंस एग्जाम होने के कारण इन्‍हें क्रैक करने वाले कैंडिडेट्स की संख्‍या बहुत कम होती है। जिनमें कुछ एंट्रेंस एग्जाम इस प्रकार हैं:-

JEE Advanced - JEE Advanced एंट्रेंस एग्जाम IIT में एडमिशन के लिए नेशनल लेवल पर कंडक्ट किया जाता है। जिसमें पास होना चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता है।

AIIMS - भारत के टॉप हॉस्पिटल्स में से एक ‘ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ (AIIMS) से पढ़ना हर एक MBBS स्टूडेंट का सपना होता हैं। लेकिन एंट्रेंस एग्जाम हार्ड होने के कारण बहुत कम स्टूडेंट इस एग्जाम को क्वालीफाई कर पाते हैं।

CLAT - जो स्टूडेंट्स लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उन्हें ‘कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट’ (CLAT) का एग्जाम देना कम्पल्सरी होता हैं। जिसे क्लियर करना बहुत कठिन माना जाता है।

NEET - MBBS और अन्य मेडिकल कोर्सेज के लिए NEET एग्जाम देना कम्पल्सरी माना जाता हैं। जिसमें हर साल लाखों स्टूडेंट्स भाग लेते हैं, लेकिन कम ही स्टूडेंट्स इस एग्जाम में अच्छी रैंक हासिल कर पाते हैं।

GATE - इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री करने वाले स्टूडेंट्स को ‘ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग’ (GATE) देना कम्पल्सरी होता है। जिसमें पास होना चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता है।

CAT - मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) देना जरूरी माना जाता है, जिसके बाद स्टूडेंट्स ‘इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (IIM) जैसे प्रमुख संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं।