भारत में हायर‌ स्टडी के लिए 2023 के बेस्ट 10 शहर

1. मुंबई आंकड़ों के अनुसार, मुंबई की साक्षरता दर 89.73% है। जिसमें 92.56% पुरुष और 86.39% महिलाएं हैं।

2. चेन्नई चेन्नई की कुल साक्षरता दर 90.18% है, जो कि निरंतर बढ़ रही है। चेन्नई को बेस्ट यूनिवर्सिटीज और रिसर्च सेंटर का गढ़ भी माना जाता है।

3. दिल्ली दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ कई बड़ी यूनिवर्सिटीज की धरती भी है। आंकड़ों के अनुसार यहां की साक्षरता दर 86.3% है, जो कि निरंतर प्रगति पर है।

4. हैदराबाद हैदराबाद की शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को बेहद आकर्षित करती है। इस शहर की साक्षरता दर 82.96% है। जो देश की औसतन साक्षरता दर से अधिक है।

5. बैंगलुरू बैंगलुरू को भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है। यहां की बेहतरीन शिक्षा प्रणाली और इंफ्रास्ट्रक्चर इस शहर को शिक्षा के क्षेत्र में जन्नत बनाता है।

6. पुणे पुणे एक ऐसा समृद्ध शहर है, जहां के लिए हायर स्टडीज के लिए छात्रों के मन‌ में क्रेज बढ़ता जाता है। यहां कई प्रकार के बड़े रिसर्च सेंटर और बड़े कोर्सेस के लिए टॉप कॉलेजेस हैं।

7. इंदौर इंदौर एक मात्र ऐसा शहर है जो भारत का सबसे स्वच्छ शहर तो माना जाता है ही, साथ ही यहां विद्यार्थियों के अनुकूल वातावरण मिलता है जो उनके बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है।

8. जयपुर पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध शौर्य की धरती जयपुर पर कई प्रकार के बेस्ट कॉलेजेस तो है ही, साथ ही यहां का शांत वातावरण छात्रों की पढ़ाई करने में सहायक साबित होता है।

9. लखनऊ यदि आप मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, मेडिसिन, रिसर्च और आर्किटेक्चर फील्ड में बेस्ट हायर स्टडीज के अवसर तलाश रहे हैं तो लखनऊ आपको एक बेहतर विकल्प लगेगा।

10. भुवनेश्वर भुवनेश्वर को आधुनिकता के इस युग में समृद्ध व संपन्न शहर माना जाता है। यह शहर लगभग 17 से अधिक यूनिवर्सिटीज से घिरा हुआ है।