भारत में अपना विस्तार कर रहा इंटरनेशनल बैकालॉरीएट, 100 नए स्कूलों को करेगा ऑथराइज्ड

IB की ऑथराइजिंग के लिए लिस्ट में कई गवर्मेंट स्कूल शामिल हैं।

IB दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड और मुंबई पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य स्कूल ऑथराइज्ड करेगा।

आईबी संगठन (IBO) के डायरेक्टर जनरल ओली-पेक्का हेनोनेन ने कहा कि IB स्कूल पैटर्न के लिए भारत में रुचि बढ़ रही है।

IBO के डायरेक्टर जनरल और उनकी टीम इस समय भारत में है।

IBO के अनुसार, 5 साल पहले पूरे भारत में लगभग 138 IB स्कूल थे और अब 221 हैं।

मुंबई में 1 सिविक स्कूल के साथ-साथ 30 दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन स्कूलों में पहले से ही IB सिलेबस है।