जानिए कितनी है एमिटी यूनिवर्सिटी में बीटेक की फीस 

बीटेक इन न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नॉलॉजी : एमिटी यूनिवर्सिटी से न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक करने के लिए आपको चार साल में फीस के रूप में लगभग 9  लाख रूपए चुकाने होंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : एमिटी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करने के लिए आपको चार साल में 13.4 लाख रूपए फीस के रूप में चुकाने होंगे।

एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग : एमिटी यूनिवर्सिटी से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करने के लिए आपको 12.5 लाख रूपए चुकाने होंगे।

सिविल इंजीनियरिंग : एमिटी यूनिवर्सिटी से सिविल में बीटेक करने के लिए लगभग 8.58 लाख रूपए फीस के रूप में चुकाने होते हैं।

बीटेक इन कंप्यूटर साइंस : एमिटी यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में बीटेक की फीस 7.48 लाख से 19.36  लाख रूपए के बीच हो सकती है।