12वीं के बाद एडमिशन लेने के लिए इंजीनियरिंग के टॉप 10 कॉलेज, जिनमें एडमिशन लेकर आप बना सकते हैं अपना सुनहरा भविष्य   

12वीं कक्षा के बाद जो स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए कुछ टॉप कॉलेज और इंस्टिट्यूट की लिस्ट इस प्रकार है।

1. IIT मद्रास - यह भारत में इंजीनियरिंग का नंबर 01 कॉलेज माना जता है। चेन्नई स्थित आईआटी मद्रास को देश को 2022 की NIRF रैंकिंग में पहला स्थान मिला है।

2. IIT बॉम्बे - यह भी देश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक माना जाता है। जहां से पढ़ने के बाद स्टूडेंट्स को लाखों-करोड़ों के पैकेज ऑफर होते है।

3.  IIT खड़गपुर - यहां पर भी पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी हर वर्ष करोड़ों का सैलेरी पैकज ऑफर होता है। यहां एडमिशन के लिए ऑल इंडिया लेवल पर काउंसलिंग कंडक्ट की जाती है।

4.  IIT दिल्ली - यह भी भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक माना जाता है। यहां भी कुछ हजार की रैंक लाने वाले कैंडिडेट्स को ही इसमें एडमिशन दिया जाता है। इसके लिए कैंडिडेट्स को JEE की काउंसलिंग में उपस्थित होना होता है।

5. IIT रुड़की - लाखों स्टूडेंट्स इस इंजीनियरिंग कॉलेज  मे एडमिशन  लेने का सपना देखते है  लेकिन  बेहतरीन अंक  प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को ही इसमे एडमिशन मिल पाता है।  देशभर के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में IIT रुड़की का  5वां स्थान है।  

6. IIT हैदराबाद - इसका कैम्प्स कई एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर कई इंजीनियरिंग कोर्सेज उपलब्ध है जिनमें स्टूडेंट्स अपना शानदार करियर बना सकते है।

7. IIT गांधीनगर - यह गुजरात के गांधीनगर में स्थित है। JEE Advanced की परीक्षा पास करने वाले अधिकतर कैंडिडेट्स के लिए यह टॉप च्वॉइस में शामिल होता है।

8.  IIT रोपड़ - इस कैम्पस को NIRF Ranking  मे 8वां स्थान  प्राप्त है। यहां पर JEE Advanced की परीक्षा में अच्छी रैंक लाने स्टूडेंट्स को ही एडमिशन दिया जाता है।

9. IIT पटना - देश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में इसका 9वां स्थान है। यहां पर एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स के बीच बहुत ही ज्यादा कंपटीशन होता है। यहां पर कई इंजीनियरिंग कोर्सेज उपलब्ध है।

10. IIT गुवाहाटी - इसका कैंपस विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। NIRF 2022 की रैंकिंग में इसे 10 स्थान मिला है। JEE Advanced में अच्छी रैंक लाने वालों को ही यहां पर एडमिशन मिलता है।