नीट 2023 परीक्षा के दौरान स्ट्रेस बूस्टर टिप्स!

सोशल  मीडिया से दूर रहें 

सोशल मीडिया एडिक्शन एग्जाम के दौरान और तनाव पैदा कर सकती है। इसलिए, पढ़ाई के दौरान फ़ोन को स्विचऑफ करें और ब्रेक्स के दौरान ही  इस्तेमाल करें। 

सब्जेक्ट्स के अनुसार तैयारी करें 

सब्जेक्ट अनुसार स्टडी प्लान तैयार करें और अंक निर्धारण के हिसाब से टॉपिक्स को समय दें। 

अपने साथियों से अपनी तुलना न करें 

हर एक स्टूडेंट अपनी अलग गति से पढ़ाई करता है। ऐसे स्टूडेंट्स से अपनी तुलना न करें  जो सिलेबस पूरा पढ़ने के बाद 2 -3 बार रिवाइज़ भी कर चुके हैं। ऐसा करने से तनाव और बढ़ेगा। 

स्वास्थ्य का ध्यान रखें 

 नीट की तैयारी के दौरान अक्सर स्टूडेंट्स अपने खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते जिसका असर उनके दिमाग और रिजल्ट दोनों पर दिखाई देता है। इसलिए पौष्टिक भोजन का सेवन करें। 

पूरी नींद लें 

एक स्वस्थ्य लाइफस्टाइल के लिए पूरी नींद लेना बहुत ज़रूरी है। 7 -8 घंटे की नींद आदर्श मानी जाती है। इसलिए एग्जाम से पहले पूरी रात जागकर सिलेबस पूरा करने की कोशिश न करें और समय से सो जाएं।

ख़ुद के लिए समय निकालें 

अपने लिए अपने पसंद की कोई एक्टिविटी करना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है। 30 मिनट योग, ध्यान लगाना, पेंटिंग, आदि से तनाव से राहत मिलती है। 

पढ़ाई के दौरान बीच में ब्रेक्स लेना भी बहुत ज़रूरी है। एक साथ अपने मस्तिष्क पर  नई जानकारी की बौछार करने से तनाव बढ़ता है और ज़्यादा देर तक वह याद भी नहीं रहता। 

पढ़ाई के दौरान ब्रेक्स लें 

आत्मविश्वास रखें 

सकारात्मक सोच हमें सफलता दिलाने में बहुत कारगर होती है। ख़ुद पर विश्वास रखें कि आप यह कर सकते हैं , नीट का सिलेबस पूरा पढ़ सकते हैं  और अच्छे मार्क्स से पास हो सकते हैं।

NEET एग्जाम के बारे में अधिक जानकरी के लिए यह ब्लॉग पढ़ें। 

Click Here