जानिए उन विदेशी यूनिवर्सिटीज के बारे में जो बिना GMAT/GRE के एडमिशन स्वीकार करते हैं।
यूटा विश्वविद्यालय, यूएसए: आर्ट्स, पब्लिक हेल्थ, बायोलॉजी, बायोस्टैटिस्टिक्स, नर्सिंग, बिजनेस एनालिटिक्स, कंप्यूटिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन सिस्टम, आदि के लिए GMAT/GRE में छूट।
मिशिगन विश्वविद्यालय, यूएसए: ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि जैसे कोर्सेज के लिए GRE माफ़ किया जाएगा। ऑनलाइन एमबीए प्रोग्राम के लिए केस-टू-केस आधार पर GMAT माफ़ किया जाएगा।
टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी, यूएसए: सिविल इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, मार्केटिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग आदि के लिए GRE माफ किया जाएगा। मास्टर्स कोर्स के लिए GMAT माफ कियाजाएगा।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय: बायोइंजीनियरिंग, औद्योगिक इंजीनियरिंग, प्रबंधन सूचना प्रणाली, सामग्री विज्ञान और इंजीनियरिंग आदि के लिए GRE माफ किया जाएगा। GMAT मास्टर्स प्रोग्राम के लिए माफ जाएगा।
इंडियाना विश्वविद्यालय, ब्लॉमिंगटन: कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, बायोइनफॉरमैटिक्स, सिक्योर कंप्यूटिंग, इंफॉर्मेशन साइंस आदि के लिए GRE माफ किया जाएगा। GMAT में मास्टर्स कोर्स के आधार पर छूट दी जाएगी।
नार्थ कैरोलिना विश्वविद्यालय: GRE/GMAT में छात्र के द्वारा चुने गए कोर्स के आधार पर छूट जाएगी। क्योंकि कुछ निर्धारित कोर्स में छूट दी जाएगी।
सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी, विटमैन स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट: बैचलर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए GRE/GMAT में छूट दी जाएगी।
बेंटले विश्वविद्यालय: आपके कोर्स और कार्य अनुभव के आधार पर GRE/GMAT में छूट दी जाती है।