WBJEE Admit Card 2023- कब कर सकते हैं WBJEE Exam 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड?

1 minute read
जल्द अप्लाई करें फ्रांस में पढ़ने के लिए इस स्कॉलरशिप के लिए

WBJEE ने WBJEE 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म रिलीज़ कर दिया है। कैडिडेट्स WBJEE एप्लीकेशन फॉर्म 2023 को WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in. से भर सकते हैं। इससे पहले हम आपको यह बता दें कि WBJEE Exam 2023 Registration की आखरी तारीख 20 जनवरी है। तो अगर आप WBJEE एग्जाम में बैठना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की अंतिम तारीख यानी 20 जनवरी 2023 से पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म में क्या भरें? कैसे भरें? साथ ही एडमिट कार्ड कब आएगा जैसी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

WBJEE Application Form 2023 कैसे भरें?

WBJEE Application Form 2023 भरने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स हमने नीचे पॉइंटर्स में समझाए हैं- 

स्टेप 1

Online WBJEE Registration 2023 – पहले स्टेप में कैंडिडेट को अपनी WBJEE Exam registration 2023 के प्रोसेस को पूरा करना होगा-

  • WBJEE 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट wbjee.nic.in को विज़िट करें। 
  • ‘New Registration’ के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी डिटेल्स जैसे पिता का नाम, माता का नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, जेंडर, कांटेक्ट नंबर आदि भरें। 
  • बाकी कांटेक्ट डिटेल्स भरें ( एड्रेस, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, पिन कोड, ईमेल आईडी आदि )
  • एक पासवर्ड और सिक्योरिटी क्वेशन जवाब सहित क्रिएट करें। 
  • WBJEE registration 2023 के दौरान भरी गई डिटेल्स को प्रीव्यू करें और ;Submit’ पर क्लिक करें। 

स्टेप 2 

WBJEE Application Form 2023 भरें – इसके बाद कैंडिडेट को WBJEE कैंडिडेट पोर्टल का इस्तमाल कर लॉगिन करना होगा। यहाँ आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत पड़ेगी। कैंडिडेट को अपनी अनिवार्य डिटेल्स भरने के बाद एप एग्जाम सेंटर ज़ोन का सिलेक्शन करना होगा।

स्टेप 3  

फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें : डिटेल्स भरने के बाद कैंडिडेट को अपनी फोटोग्राफ की स्कैन्ड इमेज और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। अथॉरिटीज द्वारा दी गयी इंस्ट्रक्शंस का ख़ास ध्यान रखें। डाक्यूमेंट्स की स्पेसिफिकेशंस हमने नीचे टेबल में मेंशन की हैं।

इमेज फॉर्मेट साइज़ डाइमेंशन्स 
PhotographJPG/JPEG10 KB to 200 KB4 cm x 3 cm
SignatureJPG/JPEG4 KB to 30 KB4 cm x 1.5 cm

स्टेप 4 

एप्लीकेशन की फीस भरें : अगला कदम आपकी फीस सब्मिशन का है। WBJEE 2023 की एप्लीकेशन फीस जनरल केटेगरी के लिए INR 500 है।  जबकि SC/ST/OBC-A/OBC-B के लिए यह राशी INR 400 है। 

स्टेप 5 

प्रिंट आउट निकालें : आखरी स्टेप में कैंडिडेट को भविष्य के लिए कन्फ़र्मेशन पेज को डाउनलोड कर, उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। 

उपर दी गयी जानकारी में हमने आपको फॉर्म भरने के बारे में बताया है। अब बात आती है कि एडमिट कार्ड के लिए एक्सेस और उसकी जानकारी क्या रहेगी। जान्ने के लिए पढ़ना जारी रखें। 

WBJEE 2023 Admit Card 

तो अगर आप अपने आपको WBJEE 2023 के लिए रजिस्टर कर चुके हैं। तो एडमिट कार्ड की जानकारी आपके लिए आवश्यक है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स WBJEE 2023 Admit Card का एक्सेस ऑनलाइन, WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट से 20 अप्रैल 2023 को हासिल कर सकते हैं। डिटेल्स जैसे कैंडिडेट का एग्ज़ाम सेंटर, डेट, टाइमिंग, गाइडलाइन्स आपको WBJEE 2023 Admit Card पर देखने को मिलेगी। कैंडिडेट्स के लिए आवश्यक है की वो अपने एग्ज़ाम के समय एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड के साथ ही जाएँ। बिना एडमिट कार्ड के कैंडिडेट अपनी परीक्षा में बैठने योग्य नहीं माने जाएंगे। तो जिन कैंडिडेट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरी कर लिया है और एडमिट एडमिट कार्ड पाना चाहते हैं तो 20 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें। 

इस आर्टिकल में हमने आपको एप्लीकेशन से जुड़ी जानकारी के साथ एडमिट कार्ड के बारे में बताया। जिसमें फॉर्म कैसे भरें यह भी शामिल था। किन योग्यताओं का ध्यान रखने की ज़रूरत है ? ये जानकारी हम आपको अगले आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे। जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ और हमारे आने वाले आर्टिकल्स भी ज़रूर पढ़िए।   

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*