Visham Sankhya Kise Kahate Hain: प्रिय विद्यार्थियों गणित एक महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि यह न केवल हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी होता है, बल्कि यह हमें तर्कशक्ति, समस्या समाधान और सोचने के तरीके को भी विकसित करने में मदद करता है। गणित का उपयोग खरीददारी, बजट बनाना, समय प्रबंधन, विज्ञान व तकनीक के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में होता है। बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित विषय से संबंधित प्रश्न अकसर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में विद्यार्थियों को विषम संख्या किसे कहते हैं? (Visham Sankhya Kise Kahate Hain) उदाहरण सहित बताया गया है।
This Blog Includes:
विषम संख्या किसे कहते हैं? – Visham Sankhya Kise Kahate Hain
विषम संख्या (Odd Numbers) वे संख्याएँ होती हैं जो 2 से पूरी तरह विभाजित (divide) नहीं होती हैं। यानी, जब आप किसी संख्या को 2 से भाग देते हैं और शेषफल (Remainder) 1 आता है, तो वह संख्या विषम संख्या कहलाती है। बताना चाहेंगे ये संख्या हमेशा 1, 3, 5, 7, 9 आदि अंकों पर समाप्त होती हैं।
विषम संख्या के उदाहरण
विषम संख्या के उदाहरण इस प्रकार हैं:-
- 1: जब आप 1 को 2 से भाग देते हैं, तो भागफल 0 होता है और शेषफल 1 बचता है।
- 3: जब आप 3 को 2 से भाग देते हैं, तो भागफल 1 होता है और शेषफल 1 बचता है।
- 5: जब आप 5 को 2 से भाग देते हैं, तो भागफल 2 होता है और शेषफल 1 बचता है।
- 7: जब आप 7 को 2 से भाग देते हैं, तो भागफल 3 होता है और शेषफल 1 बचता है।
- 9: जब आप 9 को 2 से भाग देते हैं, तो भागफल 4 होता है और शेषफल 1 बचता है।
यह भी पढ़ें – अभाज्य संख्या किसे कहते हैं उदाहरण सहित
विषम संख्याओं की विशेषताएँ
विषम संख्याओं की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएँ इस प्रकार हैं:-
- विषम संख्याओं का इकाई अंक हमेशा 1, 3, 5, 7, या 9 होता है।
- दो विषम संख्याओं का योग हमेशा एक सम संख्या होती है (जैसे 3 + 5 = 8)।
- दो क्रमागत विषम संख्याओं के बीच हमेशा 2 का अंतर होता है (जैसे 1 और 3, 5 और 7, -3 और -1)।
- किसी भी सम संख्या में 1 जोड़ने या घटाने पर विषम संख्या प्राप्त होती है।
- दो विषम संख्याओं का गुणनफल हमेशा एक विषम संख्या होती है (जैसे 3 × 5 = 15)।
- एक सम संख्या और एक विषम संख्या का योग हमेशा एक विषम संख्या होती है (जैसे 4 + 3 = 7)।
- एक सम संख्या और एक विषम संख्या का गुणनफल हमेशा एक सम संख्या होती है (जैसे 4 × 3 = 12)।
यह भी पढ़ें – परवर्ती संख्या किसे कहते हैं?
विषम संख्या की सूची (1से 200 तक)
1 से 200 तक विषम संख्याओं की सूची नीचे दी गई है। ये विषम धनात्मक पूर्णांक हैं:-
1 | 3 | 5 | 7 | 9 |
11 | 13 | 15 | 17 | 19 |
21 | 23 | 25 | 27 | 29 |
31 | 33 | 35 | 37 | 39 |
41 | 43 | 45 | 47 | 49 |
51 | 53 | 55 | 57 | 59 |
61 | 63 | 65 | 67 | 69 |
71 | 73 | 75 | 77 | 79 |
81 | 83 | 85 | 87 | 89 |
91 | 93 | 95 | 97 | 99 |
101 | 103 | 105 | 107 | 109 |
111 | 113 | 115 | 117 | 119 |
121 | 123 | 125 | 127 | 129 |
131 | 133 | 135 | 137 | 139 |
141 | 143 | 145 | 147 | 149 |
151 | 153 | 155 | 157 | 159 |
161 | 163 | 165 | 167 | 169 |
171 | 173 | 175 | 177 | 179 |
181 | 183 | 185 | 187 | 189 |
191 | 193 | 195 | 197 | 199 |
FAQs
वे सभी संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभाजित न हो, उसे विषम संख्या (Odd Number) कहते हैं। जैसे 1,3,5,7 और 9।
विषम संख्याएँ वे पूर्णांक होती हैं जो 2 से पूरी तरह से विभाज्य नहीं होती हैं। इसका मतलब है कि जब आप किसी विषम संख्या को 2 से भाग देते हैं, तो हमेशा 1 शेष बचता है।
1 से 100 तक कुल 50 विषम संख्याएँ हैं।
1 से 20 के बीच विषम संख्याएँ 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 हैं।
बताना चाहेंगे सबसे छोटी विषम संख्या 1 है।
विषम संख्या का सामान्य सूत्र 2n + 1 है, जहाँ ‘n’ कोई भी पूर्णांक (integer) हो सकता है। यदि ‘n’ को 0, 1, 2, 3 आदि मान दिए जाएं, तो क्रमशः 1, 3, 5, 7 आदि विषम संख्याएँ प्राप्त होंगी।
आशा है कि आपको इस लेख में विषम संख्या किसे कहते हैं? (Visham Sankhya Kise Kahate Hain) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।