UPSC IFS 2023 : प्रीलिम्स की एग्जाम डेट हुई जारी ! जानिए कब है एग्जाम और प्रीवियस ईयर कट ऑफ लिस्ट और सम्बंधित जॉब प्रोफाइल्स के बारे में

1 minute read
UPSC IFS 2023 : prelims ki exam date hui jari! Janiye kab hai exam aur previous year cut off list aur sambandhit job profiles ke bare mein

UPSC भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे मुश्किल एग्ज़ाम्स में से एक है।  हर साल लाखों कैंडिडेट्स इसकी परीक्षा में बैठते हैं,  जिसमें से कुछ ही इसे पूरी तरह से पास कर पाते हैं।  UPSC अलग अलग नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है जिनमें आईएएस और आईपीएस भी हैं।  ऐसी ही एक महत्वपूर्ण पोस्ट IFS यानी इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस की भी होती है। इस एग्जाम को क्वालीफाई करने के बाद कैंडिडेट की पोस्टिंग भारत सरकार के वन विभाग में अधिकारी के रूप में होती है।  UPSC ने IFS 2023  के प्रीलिम्स की एग्जाम डेट रिलीज़ कर दी है।  यहाँ UPSC IFS के प्रीलिम्स  एग्जाम की  डेट के साथ साथ पिछले साल की कट ऑफ और IFS अधिकारियों के पदों के बारे में  भी जानकारी दी जा रही है।  

एग्जाम डेट 28.5.2023 
एग्जाम की अवधि एक दिन 
एग्जाम मोड ऑफलाइन 
कंडक्टिंग बॉडी UPSC 
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक यहाँ क्लिक करें 

UPSC ने जारी किया IFS प्रीलिम्स एग्जाम 2023 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

UPSC ने इंडियन फॉरिन सर्विसेस 2023 के प्रिलिम्स एग्जाम के संबंध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।  UPSC IFS 2023  का प्रिलिम्स एग्जाम दिनांक 28 मई 2023 को रविवार के दिन आयोजित किया जाएगा।  इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जारी कर दिया गया है।  

UPSC IFS प्रीवियस ईयर  कटऑफ लिस्ट (2021) 

पिछले वर्ष (2021) के लिए UPS IFS की कट ऑफ लिस्ट कैटेगरी वाइज़ इस प्रकार है : 

कैटेगरी फाइनल कट ऑफ मार्क्स (1700 में से) 
जनरल 900 – 910 
ओबीसी 860 – 870 
एससी 800 – 810 
एसटी 815 – 825 
पीडब्ल्यूबीडी 2 785 – 795 
पीडब्ल्यूबीडी 3 690 – 700 

इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस में जॉब प्रोफाइल्स 

यहाँ इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेस (आईएफएस) से जुड़े जॉब प्रोफाइल्स  के बारे में बताया जा रहा है : 

जॉब प्रोफ़ाइल वेतन (सालाना)
वन महानिरीक्षक 13,00,000
प्रधान मुख्य वन संरक्षक 15,00,000 
अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक 14,00,000 
वन उपमहानिरीक्षक 12,00,000
सहायक वन महानिरीक्षक 10,00,000 

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi| 29 April- आज ही के दिन पड़ी थी लाल किला की नींव, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए यहाँ  क्लिक करें।   

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*