UPSC के कैंडीडेट्स एग्जाम की तैयारी के लिए क्यों पढ़ते हैं द हिन्दू अखबार? विस्तार से जानें

1 minute read

UPSC भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे मुश्किल एग्ज़ाम्स में से एक है। भारत में हर साल लाखों कैंडीडेट्स UPSC का एग्जाम देते हैं। उसमें से लगभग हज़ार ही इस परीक्षा को पूरी तरह से क्वालिफ़ाई कर पाते हैं। UPSC के एग्जाम में जी तोड़ मेहनत की ज़रूरत होती है। इसके लिए स्टूडेंट्स को देश विदेश की घटनाओं के साथ साथ करेंट अफेयर्स से भी पूरी तरह से अपडेट रहना पड़ता है। इसके लिए स्टूडेंट्स अखबार का सहारा लेते  हैं। जब UPSC के लिए तैयारी करने के लिए अखबार की बात आती है तो दो नाम सबसे पहले आते हैं। हिन्दी के लिए “जनसत्ता” और इंगलिश के लिए द हिन्दू। यहाँ यह बताया जा रहा है कि अधिकतर UPSC के कैंडीडेट्स द हिन्दू को ही क्यों पढ़ना पसंद करते हैं।

द हिन्दू क्यों है UPSC के कैंडीडेट्स की पहली पसंद?   

देश विदेश के करेंट अफेयर्स की जानकारी के लिए UPSC कैंडीडेट्स के द्वारा द हिन्दू अखबार को चुने जाने के मुख्य कारण इस प्रकार हैं : 

  • द हिंदू अखबार भारतीय संविधान, इतिहास, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, राजनीति, विज्ञान, और तकनीक आदि के बारे में विस्तृत और गुणवत्ता वाली जानकारी प्रदान करता है।
  •  द हिंदू अखबार इसमें  छपी खबरों के माध्यम से करेंट अफेयर्स पर उनके अवलोकन को भी संभव बनाता है। यह उन्हें संविधान, राजनीति, सामाजिक विषयों, अर्थव्यवस्था, आधुनिक इतिहास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि के बारे में समझ ने में मदद करता है।
  • द हिंदू अखबार उन्हें उनके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करता है और उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है।
  • द हिंदू अखबार एक राष्ट्रीय दैनिक हिंदी अखबार है जो बेहतरीन लेखकों द्वारा लिखी गई खबरों और संबंधित जानकारी का संचार करता है। यह अखबार स्थानीय और विशेष रुप से राजनीति, विश्लेषण, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जीवनशैली, विशेष रूप से धर्म और त्यौहारों, और सामाजिक विषयों पर लेख छापता है।
  • द हिन्दू अखबार के संपादकीय कॉलम में देश और दुनिया के राजनैतिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक टिप्पणी की जाती है जो कि उनके लिए UPSC के एग्जाम में प्रश्नों के उत्तर लिखने में मददगार साबित होते हैं। 
  • द हिंदू की भाषाशैली बहुत अच्छी होती है। इसकी वजह से UPSC के कैंडीडेट्स को अपनी अंग्रेजी सुधारने और शब्द ज्ञान को बढ़ाने में मदद मिलती है। 
ऑर्गनाइजेशन यूपीएससी 
एग्जाम यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 
एग्जाम मोड ऑफलाइन 
कुल रिक्तियाँ 1105 
आयु सीमा 21 साल से 32 साल 

UPSC की तैयारी करने के लिए कैसे पढ़ें अखबार 

UPSC की तैयारी करने के लिए अखबार पढ़ने का भी एक सही तरीका होता है। इस बारे में कुछ ज़रूरी टिप्स जान लेना आपके लिए लाभकारी होगा : 

  • व्यर्थ की खबरें पढ़ने में अपना समय बर्बाद न करें। 
  • केवल एग्जाम के लिए उपयोगी टॉपिक्स और आर्टिकल्स ही पढ़ें। 
  • एग्जाम के लिए ज़रूरी लग रहे टॉपिक्स पर नोट्स बनाएं 
  • अलग अलग कैटेगरीज़ बनाकर अखबार पढ़ें। जैसे : राजनीति, भूगोल, पर्यावरण आदि। उसी हिसाब  से उनके नोट्स भी बना लें। 
  • बिस्तर पर लेटकर या आड़े तिरछे पड़कर अखबार न पढ़ें। इससे ध्यान भंग होता है। 
  • बेहतर होगा अगर आप टेबल चेयर पर एक सही तरीके से बैठकर न्यूज़ पेपर पढ़ें। इससे आपका ध्यान बेहतर तरीके से लगेगा और आपको नोट्स बनाने में आसानी होगी। 
  • अखबार का संपादकीय वाला कॉलम ज़रूर पढ़ें। 

यह भी पढ़े – Today’s Current Affairs | 21 मार्च 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

  ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Leverage Edu के साथ 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*