क्या हैं यूके में लॉ करने के फायदे?

1 minute read

आज के समय में कानून की पढ़ाई सिर्फ वकालत करने के लिए ही नहीं है कानून की पढ़ाई करने के बाद आपको अनेकों फायदे और अनेकों क्षेत्र में अच्छी नौकरियों के अवसर प्राप्त होते है। यदि आप भी UK mein law करने के फायदे जानना चाहते हैं, तो यूके में कई टॉप law colleges है जो आपको बेहतरीन शिक्षा प्रदान करता है। यदि आप LLB या LLM करने के लिए UK में Law Colleges की तलाश कर रहे हैं , तो यह ब्लॉग आपको यह ढूंढने में भी मदद करेगा। 

यूके में लॉ क्यों पढ़ें?

यूके में लॉ क्यों पढ़ें इसके कारण नीचे दिए गए हैं-

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त योग्यताएं: यूके में लॉ की पढ़ाई करने का मतलब है कि आप ऐसी योग्यताएं हासिल करेंगे जो दुनिया भर के कानून फर्मों और लॉ स्कूलों द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।
  • यूके की खास कानून व्यवस्था: ब्रिटिश कॉमन लॉ सिस्टम को 900 साल से भी पहले विकसित किया गया था। अब दुनिया की एक तिहाई आबादी सामान्य कानून क्षेत्राधिकार में या नागरिक कानून के साथ मिक्स्ड प्रणालियों में रहती है। अंतरराष्ट्रीय कानून में रुचि रखने वालों के लिए, अंग्रेजी वाणिज्यिक कानून अक्सर अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट्स में गवर्निंग लॉ होता है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू ज्ञान: यूरोपीय संघ के सदस्य के रूप में, यूके यूके और यूरोपीय संघ के कानून का समेकन (कंसोलिडेशन) संचालित करता है। नतीजतन, ब्रिटेन के विश्वविद्यालय जैसे शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय यूरोपीय कानून में एडवांस्ड कोर्सेज प्रदान करने में सक्षम हैं – कई कारणों में से एक अंतरराष्ट्रीय छात्र यहां यूके में यूरोपीय कानून का अध्ययन करना चुनते हैं।
  • भविष्य की संभावनाएं: लंदन दुनिया के किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक वाणिज्यिक और अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता का घर है। इस कारण से, सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय कानून फर्मों के यूके में कार्यालय हैं, जो इसे एक सफल कानूनी कैरियर शुरू करने के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं।

यूके में लॉ करने के फायदे

कानून की ज़रूरत हर किसी को पड़ती रहती है, फिर चाहे वह व्यक्ति की personal Life हो या Professional Life हो।  ऐसे में कानून को जानने वाले लोगों की मांग बढ़ जाती है। UK mein law करने के फायदे की सूची नीचे दी जा रही है:- 

  • यूके में लॉ करने के बाद आप अलग अलग क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।  
  • यूके आपको लॉ की पढ़ाई करने के लिए दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका देता है। 
  • यूके में LLM की डिग्री को विश्व मान्यता प्राप्त है । 
  • यूके में LLB में स्पेशलाइजेशन के बहुत सारे विकल्प हैं। 
  • एक मजबूत कानूनी नेटवर्क बनाने का अवसर मिलेगा। 

दुनिया की बेहतरीन लॉ कॉलेज में पढ़ने का मौका 

लॉ कॉलेज की QS 2022 ग्लोबल रैंकिंग की लिस्ट के अनुसार ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर है, वहीं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर है, लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस छठे स्थान पर है। ऐसे में यूके आपको लॉ की पढ़ाई करने के लिए दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका देता है। 

यूके में LLM की डिग्री को विश्व मान्यता प्राप्त है 

यूके में LLB की डिग्री करने के बाद आपको जो योग्यता प्राप्त होगी वह पूरी दुनिया के संगठन और लॉ फर्म में अच्छी तरह से मान्यता प्राप्त है। UK mein law करने के फायदे हैं की वैश्विक स्तर पर आपके लिए कई अवसरों का प्रवेश द्वार खुल जाते है। 

विश्व की प्रसिद्ध फैकल्टी से पढ़ने का मौका 

यूके में लॉ की डिग्री की मांग सबसे ज्यादा की जाती है। अपनी नई तकनिकी शिक्षा सुविधाओं, दुनिया के बेस्ट प्रोफेसर और अनेकों अवसरों के कारण, यूके में लॉ की डिग्री दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित डिग्री में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया के सबसे महान नेताओं में से कम से कम 4 में से 1 के पास यूके से लॉ की डिग्री है। इसके सबसे बेहतर उदाहरण है महात्मा गाँधी जी, इन्होंने भी अपनी लॉ की पढ़ाई मार्च 1890 में लंदन से ही की थी। 

एक मजबूत कानूनी नेटवर्क बनाने का अवसर

यूके में लॉ करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको यूनिवर्सिटी के इवेंट्स और लेक्चर्स, प्रोफेशनल कांफ्रेंस में जाने का, लीडिंग लॉ फर्म्स में जाने का उनके एक्सपर्ट्स से मिलने का मौका मिलता है। इससे आपको एक मजबूत क़ानूनी नेटवर्क बनाने का अवसर मिलेगा। 

विविध स्पेशलाइजेशन के विकल्प

यूके में LLB में स्पेशलाइजेशन के बहुत सारे विकल्प हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • टेक्नोलॉजी लॉ
  • कॉर्पोरेट लॉ
  • जेंडर स्टडीज
  • मानव अधिकार लॉ
  • इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स
  • पब्लिक लॉ
  • रीजनल लॉ
  • रिलीजियस लॉ
  • रिसोर्सेज और एनवायरनमेंट
  • टेलेकम्युनिकशन्स लॉ
  • ट्रांसपोर्टेशन लॉ

AI Course Finder की मदद से आप अपनी प्रोफाइल के अनुसार सही यूनिवर्सिटी और अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं।

यूके में बेस्ट लॉ स्कूल्स

यूके में लॉ के बेस्ट लॉ स्कूल्स की लिस्ट नीचे दी गई है-

यूनिवर्सिटीजQS 2022 ग्लोबल रैंकिंग्स [लॉ]
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय2
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय3
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस6
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन15
किंग्स कॉलेज लंदन16
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय23
क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन29
डरहम विश्वविद्यालय50
ग्लासगो विश्वविद्यालय65
ब्रिस्टल विश्वविद्यालय76

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

यूके में LLB के लिए आवेदन प्रक्रिया

यूके में LLB के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  • UCAS पोर्टल को विजिट करें।
  • कोर्स करिकुलम और एलिजिबिलिटी दस्तावेजों को चेक कर लें।
  • अपनी यूनिवर्सिटी के एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले आपको ईमेल या फ़ोन नंबर के द्वारा न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अकाउंट वेरिफिकेशन के बाद अकाउंट लोग-इन करके पर्सनल डिटेल्स (नाम, जेंडर, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म की तिथि) भरें।
  • अकादमिक डिटेल्स भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • अंत में एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • फिर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • कुछ यूनिवर्सिटीज, सिलेक्शन के बाद वर्चुअल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करतीं हैं।

यदि आपको आसान आवेदन प्रक्रिया जानना है तो आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स से इस पर 1800572000 पर कॉल करके गाइडेंस पा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

नीचे आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट दी गई है-

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

यूके में लॉ करने के बाद करियर

यूके में लॉ करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अलग अलग क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं, जैसे :- 

  • लीगल एडवाइजर
  • जुडिशरी
  • लीगल रिसर्चर
  • लीगल एनालिस्ट
  • लॉ बुक राइटर
  • रिपोर्टर और पत्रकार
  • लीगल आउटसोर्सिंग
  • सरकारी कर्मचारी
  • टीचिंग

उम्मीद है, आपको UK mein law करने के फायदे पता चल गए होंगें। यदि आपका सपना भी यूके में लॉ करने का है, तो आज ही Leverage Edu एक्सपर्ट्स से 1800572000 संपर्क करें और 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*