Today’s Current Affairs in Hindi | 28 मई 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 28 May 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 28 मई 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस है 

  • हर वर्ष 28 मई को दुनियाभर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के बारे में बताना, जो उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
  • यह दिवस वर्ष 2013 में जर्मनी स्थित NGO ‘WASH United’ द्वारा शुरू किया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 69 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार 27 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए 69 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। 
  • बताना चाहेंगे इनमें से तीन को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 57 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल तथा प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्‍न विषयों और क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

पराग्‍वे के राष्‍ट्रपति 2 से 4 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे

  • पराग्‍वे के राष्‍ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस (Santiago Peña Palacios) 2 से 4 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। बता दें कि उनके साथ कई मंत्री, वरिष्‍ठ अधिकारी और व्‍यवसायिक प्रतिनिधि सहित उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्‍ट्रपति पेना की भारत की पहली तथा पराग्‍वे के किसी राष्‍ट्रपति की यह दूसरी यात्रा होगी। दो जून को राष्‍ट्रपति पेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे।

गुलवीर सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

  • भारत के गुलवीर सिंह (Gulveer Singh) ने दक्षिण कोरिया के गुमी में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की दस हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। 
  • गुलवीर ने 28 मिनट 38.63 सेकंड का समय लेकर शीर्ष स्थान प्राप्‍त किया है।

वित्त वर्ष 2024-25 में देश का FDI इनफ्लो रिकॉर्ड 81.04 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंचा, केंद्र सरकार 

  • भारत के वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, देश में FDI इनफ्लो में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है वित्त वर्ष 2013-14 में 36.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर से वित्त वर्ष 2024-25 में 81.04 बिलियन अमेरिकी डॉलर (प्रोविजनल) तक, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 71.28 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 14% की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

कोयला उत्पादन में 5 प्रतिशत की उत्साहजनक वृद्धि

  • वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देश में कोयले का आयात 7.9% कम होकर 243 मिलियन टन रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 264 मिलियन टन से अधिक था। आयात में कमी आने से लगभग आठ बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।
  • वहीं सरकार द्वारा घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने और आयात कम करने के प्रयासों से वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कोयला उत्पादन में 5 प्रतिशत की उत्साहजनक वृद्धि हुई।

इस वर्ष मानसून सीजन में देशभर में वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना, मौसम विभाग 

  • इस वर्ष मानसून सीजन में देशभर में वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस वर्ष मानसून जल्दी शुरू हो गया है और अगले महीने उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्व भारत के आस पास के क्षेत्रों में हीट वेव के दिनों की संख्या कम रहने की उम्मीद है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से शुरू होगा 

  • विकसित कृषि संकल्प अभियान गुरुवार 29 मई से शुरू किया जाएगा। इस देशव्‍यापी अभियान की शुरुआत ओडिशा के पुरी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होगी।
  • इस अभियान का उद्देश्य किसानों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष प्रमुख खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना है। साथ ही लाभकारी सरकारी योजनाओं और नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

CBDT ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाई 

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इस साल आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। 
  • यह फैसला ITR फॉर्म में किए गए व्यापक बदलावों और सिस्टम को तैयार करने के लिए लिया गया है। इस बदलाव से उन करदाताओं को राहत मिलेगी जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है।

रक्षा मंत्री ने उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान कार्यक्रम के क्रियान्वयन मॉडल को दी मंजूरी 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (AMCA) कार्यक्रम निष्पादन मॉडल को मंजूरी दे दी है। 
  • बताना चाहेंगे इस मॉडल का उद्देश्य भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाना और एक मजबूत घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करना है।

28 मई 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. पुडुचेरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 25-दिवसीय उल्टी गिनती कार्यक्रम का उद्घाटन किसने किया है?

(A) थिरु. एन. रंगासामी
(B) प्रतापराव जाधव
(C) थिरु. के. कैलाशनाथन
(D) डॉ जितेंद्र सिंह 
उत्तर- प्रतापराव जाधव

2. 9वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक का आयोजन कहां किया गया था?

(A) ब्रासीलिया
(B) रोम 
(C) मनीला 
(D) दोदोमा 
उत्तर- ब्रासीलिया

3. हाल ही में भारत के किस राज्य ने 100% रेल विद्युतीकरण हासिल किया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) राजस्थान 
(C) गुजरात 
(D) ओडिशा 
उत्तर- गुजरात 

4. UEFA महिला चैंपियंस लीग 2025 का खिताब किस टीम ने जीता है?

(A) बार्सिलोना
(B) पुर्तगाल
(C) स्पेन 
(D) आर्सेनल
उत्तर- आर्सेनल

5. मोटर रेसिंग इवेंट ‘मोनाको ग्रां प्री’ में ‘फॉर्मूला 2 स्प्रिंट’ रेस जीतने वाले पहले भारतीय कौन है?

(A) कुश मैनी
(B) अजीत सहरावत 
(C) सुनील चौधरी 
(D) अजय सिंह 
उत्तर- कुश मैनी

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*